दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश...

वाराणसी : लक्सा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी को सोनिया रोड क्षेत्र से पकड़ा और उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी समय से लगातार तलाश की जा रही थी, और कई समयस्या का सामना भी किया गया था, लेकिन वह पुलिस से बचकर फरार चल रहा था।
ALSO READ : पंकज चुघ बने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के नए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त...
पुलिस को आरोपी के सोनिया रोड इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद लक्सा थाना पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की और आरोपी को बिना किसी परेशानी के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से दुष्कर्म का मुकदमें दर्ज किये हुए है, और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कायर्वाही पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है,कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को माफ नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है।



