Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

रजत बेदी से खफा हुए फिल्म निर्माता राकेश रोशन, 'कृष 4' में नहीं म‍िली एंट्री

रजत बेदी से खफा हुए फिल्म निर्माता राकेश रोशन, 'कृष 4' में नहीं म‍िली एंट्री
Jan 06, 2026, 07:31 AM
|
Posted By Preeti Kumari

बनारस : बॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी 'कृष 4' को लेकर ये बात सामने आ रही थी कि, रजत बेदी बतौर विलेन की एंट्री करेंगे. पर सुपरस्टार एक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खबरे आ रही थी, जहां राकेश रोशन ने कहा कि, 'कृष 4 में रजत बेदी की एंट्री मिलने की खबर पूरी तरह से झूठी है. उन्हें इस मूवी में किसी भी तरह का किरदार निभाने का मौका नहीं दिया गया है.


परकतच


'कृष 4' में ऋतिक मचाएंगे धमाल


आपको बता दें कि, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'कृष 4' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाते नजर आने वाले है. इस फिल्म में ऋतिक एक्टिंग के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी करेंगे. ऋतिक की 'कृष 4' को लेकर दर्शकों में अभी से काफी एक्साइटमेंट छाने लगी है. फिल्म 'कोई मिल गया' में ऋतिक के साथ किरदार निभाने वाले रजत बेदी को कृष 4 के लिए फिल्म निर्माता को जरा भी पसंद नहीं आए. जिसके चलते वो इस फिल्म के आजू-बाजू भी नहीं भटक सकेंगे. हालांकि, अभी तक ये तय नहीं हो सका है कि रजत बेदी की जगह अगला विलेन कौन होने वाला है. लेकिन, कहीं ना कहीं राकेश रोशन के इस बयान से दर्शकों का दिल चकनाचूर हो गया है.


परक


रजत बेदी ने 'कोई...मिल गया' में किया था काम


मालूम हो कि रजत बेदी का ऋतिक के पिता राकेश रोशन परिवार से काफी पुराना रिश्ता है. इस रिश्ते से पहले ही उन्होंने कोई मिल गया (2003) में ग्रे शेड किरदार में नजर आए थे. ये वो मूवी रही जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था. इसी फिल्म ने 'कृष यूनिवर्स' की नींव रखी थी. अपने एक इंटरव्यू में रजत बेदी ने राकेश रोशन के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैं राकेश रोशन सर के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करता हूं, वो बहुत ही मददगार डायरेक्टर हैं.


रकतपुि


क्योंकि, वह अभिनय करके बताते हैं कि स्क्रीन पर सीन कैसा दिखना चाहिए, केवल एक्टर-डायरेक्टर ही ऐसा कर सकता है.".उनके साथ काम करने में मुझे बहुत अच्छा लगता है. वो बात अलग है कि उन्हें किसी वजह से कृष 4 में एंट्री नहीं मिल सकी, लेकिन उनकी अच्छाईयों की वजह से ही वो काफी बेस्ट इंसान हैं.

पुलिस झंडा दिवस पर वाराणसी पुलिस ने लिया जनसेवा का संकल्प
पुलिस झंडा दिवस पर वाराणसी पुलिस ने लिया जनसेवा का संकल्प
वाराणसी : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आज पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी गईः इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व एवं गौरवशाली परंपराओं के संबंध में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी. ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.पुलिस ध्वज का गौरवशाली इतिहास: 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था. यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस देश का प्रथम राज्य पुलिस बल बना.गौरव, सम्मान एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक: पुलिस ध्वज पुलिस बल के साहस, शौर्य, त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है.पुलिसकर्मियों को किया गया प्रेरित: पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज की गरिमा एवं प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया.जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता: पुलिस ध्वज पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के साथ-साथ जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के संकल्प का भी प्रतीक है.संकल्प: इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज के सम्मान एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने तथा जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया.
देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज, सजने लगे गंगा के घाट
देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज, सजने लगे गंगा के घाट
वाराणसी। काशी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा के घाटों पर उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है। शहर के सभी प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। घाटों की सीढ़ियों से लेकर आसपास के हिस्सों को सजाया जा रहा है, ताकि देव दीपावली के दिन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।देव दीपावली को देखते हुए घाटों पर प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां कराई जा रही हैं। कई घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, वहीं सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन और अन्य सजावटी काम भी चल रहे हैं।Also Read:- आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द24 नवंबर को मनाई जाने वाली देव दीपावली पर काशी के गंगा घाट लाखों दीपों से जगमगाएंगे। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल गंगा के घाटों पर तैयारियां अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं और काशी देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए सजकर तैयार हो रही है।
आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द
आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द
वाराणसी : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम पर मरीजों को इलाज की गारंटी देने वाले अस्पताल ही अगर उनकी जेब पर बोझ डालने लगे तो अब उनकी खैर नहीं. आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों से इलाज के नाम पर नकद वसूली, कैशलेस उपचार से इन्कार और उपचार में मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है. ऐसे अस्पतालों पर पांच से लेकर 20 गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है. बार-बार गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल का भुगतान रोकने, निलंबन और अंततः सूचीबद्धता समाप्त कर ब्लैकलिस्ट करने तक का प्रावधान है.14 अस्पताल चिन्हितयह जानकारी सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सीएमओ डा. एनपी सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कई अस्पताल संचालक दिल्ली में बैठकर वाराणसी में अवैध रूप से आयुष्मान अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं. ऐसे 14 अस्पतालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. जिले में आयुष्मान योजना के तहत 1147 स्वास्थ्य इकाइयां सूचीबद्ध हैं. इनमें 560 अस्पताल और नर्सिंग होम, 261 क्लीनिक, 162 लैब और 113 डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं. इसके अलावा 50 बेड से अधिक क्षमता वाले 51 अस्पताल भी हैं. इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य इकाइयों के योजना से जुड़े होने के बावजूद लाभार्थियों को पूरी तरह कैशलेस उपचार मिल रहा है या नहीं, इस पर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश में सभी आबद्ध अस्पतालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि योजना के लाभार्थियों को नियमानुसार निश्शुल्क उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है. यदि किसी मरीज या उसके परिजन से इलाज के नाम पर धनराशि ली गई है तो उसे तत्काल वापस करना होगा. ऐसा नहीं करने पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की गाइडलाइन के अनुसार जुर्माना लगाने के साथ अस्पताल की आबद्धता समाप्त करने की संस्तुति भी की जा सकती है.तीसरी गलती पर सीधे काली सूची मेंराज्य स्वास्थ्य एजेंसी की पांच नवंबर 2025 को जारी गाइडलाइन में अस्पतालों की मनमानी पर अलग-अलग स्तर की कार्रवाई तय की गई है. आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत करने के बाद भी कैशलेस इलाज से इन्कार करने या मरीज को नकद भुगतान के लिए मजबूर करने पर पहली बार ही वसूली गई धनराशि वापस कराने के साथ जुर्माना लगाया जा सकता है. दूसरी बार गड़बड़ी मिलने पर पांच गुना तक जुर्माना और अस्पताल का निलंबन किया जा सकता है. तीसरी बार ऐसी शिकायत सही पाए जाने पर अस्पताल को योजना से बाहर करने और काली सूची में डालने का प्रावधान है.इसी तरह मरीज को सेवाएं दिए बिना क्लेम करना, गलत पैकेज लगाना, अनावश्यक प्रक्रिया दिखाना, गलत लाभार्थी की पहचान और फर्जी अथवा संपादित दस्तावेज अपलोड करना भी अस्पतालों को भारी पड़ सकता है. सेवाएं दिए बिना बिलिंग करने पर पहली बार दावा निरस्त करने के साथ पांच गुना तक जुर्माना, दूसरी बार 10 गुना तक जुर्माना और निलंबन तथा तीसरी बार ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई हो सकती है. अन्य अनियमितताओं के लिए भी अलग-अलग दंड निर्धारित किए गए हैं.70 वर्ष से अधिक उम्र वालों पर विशेष जोरसीएमओ ने अस्पतालों को 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं. ऐसे मरीजों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से कर उन्हें कार्ड बनवाने में मदद करनी होगी. अस्पतालों को भर्ती होने वाले मरीजों से आयुष्मान कार्ड और कैशलेस उपचार की स्थिति से संबंधित सहमति पत्र लेने के साथ अपनी सूचीबद्ध विशेषज्ञताओं का विवरण भी प्रदर्शित करना होगा.हेल्प डेस्क और शिकायत पेटिका अनिवार्यअस्पतालों के प्रवेश द्वार और रिसेप्शन पर आयुष्मान योजना से संबंधित प्रचार सामग्री, हेल्प डेस्क और आयुष्मान मित्र की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी. आयुष्मान मित्र और अस्पताल के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित करने होंगे. इसके अलावा पांच गुणा तीन फीट का सूचना बोर्ड लगाना होगा, जिसमें अस्पताल का पंजीकरण नंबर, संचालक का नाम, बेड की संख्या, चिकित्सा पद्धति, विशेषज्ञता और चिकित्सकीय कर्मचारियों का विवरण दर्ज रहेगा.अस्पतालों को शिकायत समिति गठित करने और मुख्य द्वार पर शिकायत पेटिका लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं, निरस्त और आंशिक भुगतान वाले दावों पर पुनर्विचार के लिए समय-सीमा तय की गई है. अस्पतालों को निर्धारित अवधि में पोर्टल पर आवेदन करना होगा। समय-सीमा बीतने के बाद दावों पर दोबारा सुनवाई नहीं होगी.