Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द

आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द
Nov 23, 2026, 10:35 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम पर मरीजों को इलाज की गारंटी देने वाले अस्पताल ही अगर उनकी जेब पर बोझ डालने लगे तो अब उनकी खैर नहीं. आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों से इलाज के नाम पर नकद वसूली, कैशलेस उपचार से इन्कार और उपचार में मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है. ऐसे अस्पतालों पर पांच से लेकर 20 गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है. बार-बार गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल का भुगतान रोकने, निलंबन और अंततः सूचीबद्धता समाप्त कर ब्लैकलिस्ट करने तक का प्रावधान है.

photo


14 अस्पताल चिन्हित


यह जानकारी सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सीएमओ डा. एनपी सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कई अस्पताल संचालक दिल्ली में बैठकर वाराणसी में अवैध रूप से आयुष्मान अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं. ऐसे 14 अस्पतालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. जिले में आयुष्मान योजना के तहत 1147 स्वास्थ्य इकाइयां सूचीबद्ध हैं. इनमें 560 अस्पताल और नर्सिंग होम, 261 क्लीनिक, 162 लैब और 113 डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं. इसके अलावा 50 बेड से अधिक क्षमता वाले 51 अस्पताल भी हैं. इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य इकाइयों के योजना से जुड़े होने के बावजूद लाभार्थियों को पूरी तरह कैशलेस उपचार मिल रहा है या नहीं, इस पर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश में सभी आबद्ध अस्पतालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि योजना के लाभार्थियों को नियमानुसार निश्शुल्क उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है. यदि किसी मरीज या उसके परिजन से इलाज के नाम पर धनराशि ली गई है तो उसे तत्काल वापस करना होगा. ऐसा नहीं करने पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की गाइडलाइन के अनुसार जुर्माना लगाने के साथ अस्पताल की आबद्धता समाप्त करने की संस्तुति भी की जा सकती है.

photo


तीसरी गलती पर सीधे काली सूची में


राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की पांच नवंबर 2025 को जारी गाइडलाइन में अस्पतालों की मनमानी पर अलग-अलग स्तर की कार्रवाई तय की गई है. आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत करने के बाद भी कैशलेस इलाज से इन्कार करने या मरीज को नकद भुगतान के लिए मजबूर करने पर पहली बार ही वसूली गई धनराशि वापस कराने के साथ जुर्माना लगाया जा सकता है. दूसरी बार गड़बड़ी मिलने पर पांच गुना तक जुर्माना और अस्पताल का निलंबन किया जा सकता है. तीसरी बार ऐसी शिकायत सही पाए जाने पर अस्पताल को योजना से बाहर करने और काली सूची में डालने का प्रावधान है.


इसी तरह मरीज को सेवाएं दिए बिना क्लेम करना, गलत पैकेज लगाना, अनावश्यक प्रक्रिया दिखाना, गलत लाभार्थी की पहचान और फर्जी अथवा संपादित दस्तावेज अपलोड करना भी अस्पतालों को भारी पड़ सकता है. सेवाएं दिए बिना बिलिंग करने पर पहली बार दावा निरस्त करने के साथ पांच गुना तक जुर्माना, दूसरी बार 10 गुना तक जुर्माना और निलंबन तथा तीसरी बार ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई हो सकती है. अन्य अनियमितताओं के लिए भी अलग-अलग दंड निर्धारित किए गए हैं.


70 वर्ष से अधिक उम्र वालों पर विशेष जोर


सीएमओ ने अस्पतालों को 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं. ऐसे मरीजों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से कर उन्हें कार्ड बनवाने में मदद करनी होगी. अस्पतालों को भर्ती होने वाले मरीजों से आयुष्मान कार्ड और कैशलेस उपचार की स्थिति से संबंधित सहमति पत्र लेने के साथ अपनी सूचीबद्ध विशेषज्ञताओं का विवरण भी प्रदर्शित करना होगा.

photo


हेल्प डेस्क और शिकायत पेटिका अनिवार्य


अस्पतालों के प्रवेश द्वार और रिसेप्शन पर आयुष्मान योजना से संबंधित प्रचार सामग्री, हेल्प डेस्क और आयुष्मान मित्र की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी. आयुष्मान मित्र और अस्पताल के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित करने होंगे. इसके अलावा पांच गुणा तीन फीट का सूचना बोर्ड लगाना होगा, जिसमें अस्पताल का पंजीकरण नंबर, संचालक का नाम, बेड की संख्या, चिकित्सा पद्धति, विशेषज्ञता और चिकित्सकीय कर्मचारियों का विवरण दर्ज रहेगा.


अस्पतालों को शिकायत समिति गठित करने और मुख्य द्वार पर शिकायत पेटिका लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं, निरस्त और आंशिक भुगतान वाले दावों पर पुनर्विचार के लिए समय-सीमा तय की गई है. अस्पतालों को निर्धारित अवधि में पोर्टल पर आवेदन करना होगा। समय-सीमा बीतने के बाद दावों पर दोबारा सुनवाई नहीं होगी.

आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द
आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द
वाराणसी : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम पर मरीजों को इलाज की गारंटी देने वाले अस्पताल ही अगर उनकी जेब पर बोझ डालने लगे तो अब उनकी खैर नहीं. आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीजों से इलाज के नाम पर नकद वसूली, कैशलेस उपचार से इन्कार और उपचार में मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है. ऐसे अस्पतालों पर पांच से लेकर 20 गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है. बार-बार गड़बड़ी मिलने पर अस्पताल का भुगतान रोकने, निलंबन और अंततः सूचीबद्धता समाप्त कर ब्लैकलिस्ट करने तक का प्रावधान है.14 अस्पताल चिन्हितयह जानकारी सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सीएमओ डा. एनपी सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कई अस्पताल संचालक दिल्ली में बैठकर वाराणसी में अवैध रूप से आयुष्मान अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं. ऐसे 14 अस्पतालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है. जिले में आयुष्मान योजना के तहत 1147 स्वास्थ्य इकाइयां सूचीबद्ध हैं. इनमें 560 अस्पताल और नर्सिंग होम, 261 क्लीनिक, 162 लैब और 113 डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं. इसके अलावा 50 बेड से अधिक क्षमता वाले 51 अस्पताल भी हैं. इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य इकाइयों के योजना से जुड़े होने के बावजूद लाभार्थियों को पूरी तरह कैशलेस उपचार मिल रहा है या नहीं, इस पर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश में सभी आबद्ध अस्पतालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि योजना के लाभार्थियों को नियमानुसार निश्शुल्क उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है. यदि किसी मरीज या उसके परिजन से इलाज के नाम पर धनराशि ली गई है तो उसे तत्काल वापस करना होगा. ऐसा नहीं करने पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की गाइडलाइन के अनुसार जुर्माना लगाने के साथ अस्पताल की आबद्धता समाप्त करने की संस्तुति भी की जा सकती है.तीसरी गलती पर सीधे काली सूची मेंराज्य स्वास्थ्य एजेंसी की पांच नवंबर 2025 को जारी गाइडलाइन में अस्पतालों की मनमानी पर अलग-अलग स्तर की कार्रवाई तय की गई है. आयुष्मान कार्ड प्रस्तुत करने के बाद भी कैशलेस इलाज से इन्कार करने या मरीज को नकद भुगतान के लिए मजबूर करने पर पहली बार ही वसूली गई धनराशि वापस कराने के साथ जुर्माना लगाया जा सकता है. दूसरी बार गड़बड़ी मिलने पर पांच गुना तक जुर्माना और अस्पताल का निलंबन किया जा सकता है. तीसरी बार ऐसी शिकायत सही पाए जाने पर अस्पताल को योजना से बाहर करने और काली सूची में डालने का प्रावधान है.इसी तरह मरीज को सेवाएं दिए बिना क्लेम करना, गलत पैकेज लगाना, अनावश्यक प्रक्रिया दिखाना, गलत लाभार्थी की पहचान और फर्जी अथवा संपादित दस्तावेज अपलोड करना भी अस्पतालों को भारी पड़ सकता है. सेवाएं दिए बिना बिलिंग करने पर पहली बार दावा निरस्त करने के साथ पांच गुना तक जुर्माना, दूसरी बार 10 गुना तक जुर्माना और निलंबन तथा तीसरी बार ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई हो सकती है. अन्य अनियमितताओं के लिए भी अलग-अलग दंड निर्धारित किए गए हैं.70 वर्ष से अधिक उम्र वालों पर विशेष जोरसीएमओ ने अस्पतालों को 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं. ऐसे मरीजों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से कर उन्हें कार्ड बनवाने में मदद करनी होगी. अस्पतालों को भर्ती होने वाले मरीजों से आयुष्मान कार्ड और कैशलेस उपचार की स्थिति से संबंधित सहमति पत्र लेने के साथ अपनी सूचीबद्ध विशेषज्ञताओं का विवरण भी प्रदर्शित करना होगा.हेल्प डेस्क और शिकायत पेटिका अनिवार्यअस्पतालों के प्रवेश द्वार और रिसेप्शन पर आयुष्मान योजना से संबंधित प्रचार सामग्री, हेल्प डेस्क और आयुष्मान मित्र की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी. आयुष्मान मित्र और अस्पताल के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित करने होंगे. इसके अलावा पांच गुणा तीन फीट का सूचना बोर्ड लगाना होगा, जिसमें अस्पताल का पंजीकरण नंबर, संचालक का नाम, बेड की संख्या, चिकित्सा पद्धति, विशेषज्ञता और चिकित्सकीय कर्मचारियों का विवरण दर्ज रहेगा.अस्पतालों को शिकायत समिति गठित करने और मुख्य द्वार पर शिकायत पेटिका लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं, निरस्त और आंशिक भुगतान वाले दावों पर पुनर्विचार के लिए समय-सीमा तय की गई है. अस्पतालों को निर्धारित अवधि में पोर्टल पर आवेदन करना होगा। समय-सीमा बीतने के बाद दावों पर दोबारा सुनवाई नहीं होगी.
वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्ज़े का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी में प्राचीन हनुमान मंदिर पर कब्ज़े का आरोप, महिलाओं ने विरोध जता रोका निर्माणकार्य
वाराणसी: शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर के आल्हा काल्हा पोखरा के समीप स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सोमवार की दोपहर आक्रोशित महिलाओं ने अवैध कब्‍जे का आरोप लगाते हुए चहारदीवारी के निर्माण का विरोध किया. इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई. विरोध कर रही महिलाओं का आरोप है कि मंदिर की करीब कई बिस्‍वा कीमती जमीन भीटे की है, लेकिन गांव के ही कुछ भूमाफिया इस पर कब्जा करने के नियत से बाउंड्री वॉल कर रहे हैं. मीरा देवी नामक महिला ने बताया कि रविवार को हम लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर भी थी लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.पुलिस पर लगा मिलीभगत का आरोप पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया था कि बगैर जमीन की जांच पड़ताल किए वहां निर्माण कार्य नहीं होगा लेकिन सोमवार को दोबारा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया. बगैर गांव के लोगों को विश्वास में लिए ग्राम सभा और भीटे की जमीन पर निर्माण कार्य कराया जाना बेहद निंदनीय है. बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी ने बताया कि यह जमीन काशी नरेश द्वारा दान में दी गई थी तथा भीटे की जमीन है. पुलिस आरोपियों से मिली हुई है इसलिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.Also Read: सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जदेश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से हम लोगों की गुहार है की मां प्राचीन मंदिर को संरक्षित किया जाए. बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे विनय पटेल ने बताया कि मंदिर के नाम से हम लोगों ने एक माह पूर्व कमेटी बनाई है. कमेटी द्वारा मंदिर के चारों ओर सुंदरीकरण के लिए बाउंड्री वॉल कराया जा रहा है. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में चल रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का महिलाओं ने हंगामा करते हुए विरोध किया, जिस पर पुलिस ने महिलाओं को बूझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य रुकवा दिया.
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम के दर्शनार्थियों की कतार में बीते रविवार को विवाद कर रहे युवक को समझाने पहुंचे पीएसी के दीवान पर उसने हमला कर दिया. जहां आरोपी ने जवान की वर्दी पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. घटना बांसफाटक की गली नंबर एक में हुई. दशाश्वमेध पुलिस आरोपी विमलेश कुमार तिवारी (पता अज्ञात) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है.घटना के बाद मची अफरातफरी34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी राम किशुन यादव ने थाना चौक में दी गई तहरीर में बताया कि वह जवानों के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान दर्शनार्थियों की कतार में विमलेश कुमार तिवारी एक अज्ञात महिला से विवाद कर रहा था. राम किशुन उसे समझाने पहुंचे तो युवक अचानक हिंसक हो उठा और उनकी वर्दी पकड़कर उन्हें गिरा दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गया. घायल राम किशुन का उपचार काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक अस्पताल में कराया गया. एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर की घटना है. आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.चाय की दुकान पर फायरिंगलखनऊ के गोमती नगर में चाय की दुकान पर फायरिंग करने की घटना में आरोपित शेखर कौशल को गिरफ्तार करने लखनऊ पुलिस शनिवार को बड़ालालपुर पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर आरोपित ने होटल का लोहे का गेट खोलने से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने कटिंग मशीन से गेट काटकर अंदर प्रवेश किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शेखर कौशल बड़ालालपुर स्थित होटल प्रवेश में छिपा है. पुलिस पहुंची तो उसने गेट खोलने से मना कर दिया.बाद में मशीन मंगवाकर लोहे का गेट काटा.. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.Also Read: इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिल