देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज, सजने लगे गंगा के घाट

वाराणसी। काशी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा के घाटों पर उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है। शहर के सभी प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। घाटों की सीढ़ियों से लेकर आसपास के हिस्सों को सजाया जा रहा है, ताकि देव दीपावली के दिन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

देव दीपावली को देखते हुए घाटों पर प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां कराई जा रही हैं। कई घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, वहीं सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन और अन्य सजावटी काम भी चल रहे हैं।
Also Read:- आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द
24 नवंबर को मनाई जाने वाली देव दीपावली पर काशी के गंगा घाट लाखों दीपों से जगमगाएंगे। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल गंगा के घाटों पर तैयारियां अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं और काशी देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए सजकर तैयार हो रही है।



