बनारस में फल फूल रही है फाइव ए साइड हॉकी...

वाराणसी: बनारस में हॉकी का रंग दिनों दिन गहरा होता जा रहा है. ओमान मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक यूथ हॉकी फाइव ए साइड एशियन चैंपियनशिप खेली जाएगी. इस चैंपियनशिप में भारत की टीम भी हिस्सा लेगी. भारतीय टीम का शिविर सात से 18 जुलाई तक चंडीगढ़ में आयोजित किया गया है. इस शिविर में वाराणसी के सिर गोवर्धन के निवासी राहुल यादव को आमंत्रित किया गया है. राहुल फूल बैक पोजिशन से खेलता है. जून में चीन में आयोजित एशिया कप अंडर 18 हॉकी प्रतियोगिता में भारत चैंपियन बना था। स्वर्ण पदक विजेता टीम में राहुल यादव भी शामिल था.
हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में ओमान मस्कट में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड कप फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. इसमें खेलने वाली भारतीय टीम में वाराणसी के गोलकीपर प्रशांत कुमार चौहान भी शामिल थे.
ALSO READ:एनजीटी का बड़ा फैसला: बीएचयू में अवैध रुप से पेड़ों को काटने पर 2.65 करोड़ का मुआवजा वसूलनें को कहा
वाराणसी में भी फाइव ए साइड और सेवन ए साइड प्रतियोगिता खूब खेली जाती है. 300 से अधिक बालक बालिका हॉकी का अभ्यास डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर, परमानंदपुर मिनी स्टेडियम, यूपी कालेज, विवेक अकादमी, गंगापुर और बीएचयू में अभ्यास करते हैं.राष्ट्रीय शिविर में सिर गोवर्धन के राहुल को आमंत्रित किया गया है.बनारस के प्रशांत 2024 में वर्ल्ड कप में खेल चुके है.



