Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू में पांच दिनी अंतर संकाय युवा महोत्‍सव, दो हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

बीएचयू में पांच दिनी अंतर संकाय युवा महोत्‍सव, दो हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
Feb 11, 2026, 08:48 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - बीएचयू में अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन की तैयारियां जोरों पर है. 21 से 25 फरवरी तक होने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव में कला, साहित्य, संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी. इसमें करीब दो हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इसके पहले विवि के संकायों और इससे जुड़े महाविद्यालयों में भी उत्सव मनाया जाएगा. संकाय स्तर पर विजेताओं को ही मुख्य महोत्सव स्पंदन में प्रतिभाग करने का मौका मिलता है.




बीएचयू से जुड़े महाविद्यालयों के साथ ही कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि विज्ञान संस्थान, चिकित्सा विज्ञान संस्थान सहित अन्य संस्थानों, संकायों में भी स्पंदन से पहले कला, साहित्य, संस्कृति से जुड़ीं कई प्रतियोगिताएं होती हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को स्पंदन की तिथि घोषित कर दी गई. इसमें 21 से 25 फरवरी तक रंगोली, संस्कृत भाषण, कविता लेखन, मेहंदी, नृत्य, पेंटिंग, फोटोग्राफी, संगीत, साहित्य एवं नाटक एवं अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी.


ALSO READ : दशाश्वमेध घाट पर एनडीआरएफ का जागरूकता अभियान, आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए


पांच दिन के इस आयोजन में कुछ प्रतियोगिताएं एंफीथियेटर मैदान में तो कुछ स्वतंत्रता भवन, शताब्दी कृषि सभागार सहित परिसर के अन्य जगहों पर कराई जाएंगी. विवि की ओर से महोत्सव के सफल संचालन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. बीसी कापरी को समन्वयक और अंग्रेजी विभाग की डॉ. आरती निर्मल को सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है. प्रो. कापरी ने बताया कि आयोजन से पहले विभिन्न विभागों, संकायों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्राथमिक स्तर पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाता है.

काशी में एयर शो को लेकर उत्साह, आठ पॉइंट पर स्वागत की तैयारी
काशी में एयर शो को लेकर उत्साह, आठ पॉइंट पर स्वागत की तैयारी
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो को लेकर उत्साह का माहौल रहा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर में भाजपा की ओर से आठ पॉइंट बनाए गए। इन स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक कुमार तिवारी और भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने एयर शो को काशी के लिए गौरव का अवसर बताया।विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पूरे काशी में अद्भुत रोमांच और उत्साह है। लोग छतों और चौराहों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय देश में हथियारों की कमी थी, लेकिन आज रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा उपकरणों का निर्माण देश की सामरिक क्षमता और गौरव को दर्शाता है। उन्होंने विपक्ष की ओर से प्रचार-प्रसार को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी।महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी काशी आते हैं, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उनका स्वागत-अभिनंदन करते हैं। उनके आगमन पर शहर में उत्साह रहता है और विकास कार्यों की सौगात मिलती है। उन्होंने एयर शो को काशी के लिए ऐसा आयोजन बताया, जिसकी पहले कल्पना करना भी मुश्किल था। महापौर ने अरविंद मिल के शुरू होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से काशी में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।ALSO READ : एयर शो पास पर भाजपा विधायकों की तस्‍वीरों के मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली में तहरीर दीवहीं, भाजपा नेता प्रदीप अग्रहरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर में आठ पॉइंट बनाए गए हैं, जबकि नमो घाट पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि एयर शो के जरिए काशीवासियों को भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।काशी में एयर शो को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। स्वागत स्थलों पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के आगमन के इंतजार में मौजूद रहे।
एयर शो पास पर भाजपा विधायकों की तस्‍वीरों के मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली में तहरीर दी
एयर शो पास पर भाजपा विधायकों की तस्‍वीरों के मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली में तहरीर दी
वाराणसी : गंगा किनारे नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो के लिए भाजपा विधायकों की तस्वीरों वाले पास जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया है. शनिवार शाम महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एयर शो जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत पास जारी किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित थी. इसके बावजूद भाजपा के विधायकों और नेताओं ने अपनी तस्वीरों वाले पास जारी किए. इन पासों पर घाटों के नाम भी अंकित किए गए, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने इन पासों को अनधिकृत बताते हुए भारतीय वायुसेना के नाम के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया.पास जारी करने की प्रक्रिया की जांच की मांगमहानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भारतीय वायुसेना के एयर शो जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का पालन सर्वोपरि होना चाहिए. ऐसे आयोजन में जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों वाले पास जारी किए जाने का मामला गंभीर है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और स्पष्ट किया जाए कि पास किसने तैयार किए, किसके निर्देश पर उनका वितरण हुआ तथा क्या इन्हें सक्षम प्रशासनिक प्राधिकारी से अधिकृत कराया गया था.उन्होंने कहा कि यह मामला केवल पास पर तस्वीर लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक आयोजन की गरिमा, सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन से भी जुड़ा है. यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या धोखाधड़ी की पुष्टि होती है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.जनप्रतिनिधियों के आचरण पर उठाए सवालराघवेंद्र चौबे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को उठाना, उनका समाधान कराना और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है. सार्वजनिक आयोजनों में अपनी तस्वीरों के माध्यम से राजनीतिक प्रचार करना उचित नहीं है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पासों के नमूनों, उनके वितरण और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.ALSO READ : BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने अथवा आरोपों की पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है. इस दौरान पूर्व आईएएस प्रवीण प्रकाश, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, रमजान अली, अरुण सोनी, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, अब्दुल हमीद डोडे, अनिल पटेल, मिथुन सरकार, बदरे आलम, किशन यादव, शमशाद, गोपाल चौबे, मोहम्मद उज्जैर और रामजी गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे.
BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्र आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय लॉन में आयोजित छात्र महापंचायत में छात्रसंघ बहाली और लोकतांत्रिक छात्र अधिकारों को लेकर चर्चा हुई। महापंचायत में शामिल छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से 29 अक्टूबर को छात्र मार्च निकालने और इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया।छात्र महापंचायत में तय किया गया कि 29 अक्टूबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से छात्रसंघ भवन तक मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर धरना शुरू किया जाएगा। छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन को संगठित और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।महापंचायत में छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए एक मंच मिलता है। छात्रों के मुताबिक, लंबे समय से विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग उठाई जा रही है। अब इस मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।छात्रों ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों से 29 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उनका कहना है कि छात्र एकजुट होकर छात्रसंघ की बहाली की मांग को प्रभावी तरीके से उठा सकते हैं।ALSO READ : वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शवछात्र महापंचायत के इस फैसले के बाद बीएचयू में छात्रसंघ बहाली का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब 29 अक्टूबर को प्रस्तावित छात्र मार्च और उसके बाद शुरू होने वाले धरने पर सबकी नजर रहेगी।