Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पूर्वांचल में पांच आईपीएस का तबदला, इस मंडल में अधिकारियों के सर्वाध‍िक फेरबदल

पूर्वांचल में पांच आईपीएस का तबदला, इस मंडल में अधिकारियों के सर्वाध‍िक फेरबदल
Oct 07, 2026, 09:49 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले क‍िए हैं. इसमें पूर्वांचल के ज‍िलों जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और मऊ के पुलिस अध‍िकारी भी बदले गए हैं. हालांकि वाराणसी इस फेरबदल से अछूता रहा है. इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी देखा जा रहा है. तबादले के मायने भी निकाले जा रहे हैं.


जारी सूची के अनुसार यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है. सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है. विनय कुमार सिंह को जालौन से गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाया गया है. मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है. मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाया गया है.


ALSO READ :वाराणसी में नगर निगम का बड़ा अभियान, 100 वार्डों में रात को होगा रियलिटी चेक


नए कप्‍तानों के सामने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी. जिले में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, साइबर अपराध पर अंकुश, यातायात व्यवस्था में सुधार और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी नए एसपी की प्राथमिकता रहेगी. बाढ़ और आपदा के दौरान पुलिस की भूमिका, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उनके लिए महत्वपूर्ण होगा.

भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...
वाराणसी : काशी के सर्राफा बाजार में इन दिनों ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए व्‍यवसायियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए मेकिंग चार्ज में भारी छूट के ऑफर दिए जा रहे हैं. कुछ प्रमोशनल ऑफर्स में तो सीधे 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज तक का दावा किया जा रहा है.बाजार में बढ़ती इस प्रतिस्पर्धा ने सर्राफा कारोबार के पारंपरिक गणित बहस छेड दी है. एक ओर ग्राहक अलग-अलग शोरूम की पेशकश की तुलना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कारोबारियों के सामने ग्राहकों को बनाए रखने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने की चुनौती बढ़ रही है. जेवरों की खरीदारी में मेकिंग चार्ज, डिजाइन, कारीगरी और निर्माण लागत से जुड़ा होता है. ऐसे में जब कोई शोरूम शून्य मेकिंग चार्ज का दावा करता है, तो ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि छूट किन डिजाइनों पर लागू है और अंतिम बिल में कितनी वास्तविक बचत हो रही है.ALSO READ: महिला संग लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डालर समेत 46 हजार नकद बरामद...बड़े ब्रांड भी दे रहे हैं आकर्षक छूटदेशभर में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बड़े ज्वैलरी ब्रांडों ने भी मेकिंग चार्ज में भारी छूट का प्रस्‍ताव दिया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ब्रांड 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं. ज्वैलरी ब्रांडों के विस्तार और आकर्षक ऑफर्स के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है. ज्वैलरी उद्योग से जुड़े कुछ अनाम कारोबारी सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आ रही है कि प्रतिस्पर्धा के दबाव में कुछ दुकानदार बेहद कम मार्जिन पर कारोबार करने को मजबूर हैं.