Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मार्कण्डेय महादेव धाम में फिर सक्रिय हुआ गिरोह, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ाई...

मार्कण्डेय महादेव धाम में फिर सक्रिय हुआ गिरोह, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ाई...
Jun 08, 2026, 09:42 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच लुटेरों के गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए पहुंची दो महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा दी गई. हैरानी की बात यह है कि दोनों घटनाएं मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस चौकी के नजदीक हुईं, लेकिन पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. घटना सीसीटीवी में देखी जा सकती है जिसमें एक महिला चेन उडाते दिखाई पड रही है.


जानकारी के अनुसार, चोलापुर क्षेत्र के लक्सरपुर निवासी एक महिला सोमवार सुबह मार्कण्डेय महादेव धाम में दर्शन करने पहुंची थीं. दर्शन के दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने उनके गले से सोने की सिकड़ी पार कर दी. काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस चौकी पर सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें स्वयं तलाश करने की बात कहकर लौटा दिया.

इसी दौरान एक अन्य महिला श्रद्धालु भी उचक्कों का शिकार हो गई. भीड़ के बीच उनके गले से भी सोने की चेन गायब कर दी गई. लगातार हुई दो घटनाओं से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई.


ALSO READ:शिलान्‍यास शिलापट पर सियासी खींचतान, पार्षद नहीं लिखने के कारण छिड़ा विवाद...



स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार और विशेष पर्वों पर मार्कण्डेय महादेव धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भीड़ का फायदा उठाकर उचक्के महिलाओं के गहनों को निशाना बनाते हैं. लोगों का आरोप है कि पिछले एक वर्ष के दौरान इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं.


चार दिन पहले भी महिला की सोने की सिकड़ी हुई थी चोरी


मार्कण्डेय महादेव धाम में चेन चोरी की यह पहली घटना नहीं है. चार दिन पहले शुक्रवार को भी दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला की सोने की सिकड़ी चोरी हो गई थी. चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी सरिता पाण्डेय पत्नी नित्यानंद पाण्डेय सुबह करीब आठ बजे मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं. उस समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. इसी दौरान उचक्कों ने उनके गले से सोने की सिकड़ी पार कर दी.

दर्शन के बाद जब वह मंदिर परिसर से बाहर निकलीं तो गले से सिकड़ी गायब देख उनके होश उड़ गए. उन्होंने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी. पीड़िता का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. लगातार हो रही चेन चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही है. स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर और आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने तथा सीसी

देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
देव दीपावली को लेकर यातायात का महाप्लान जारी, 24 नवंबर को होंगे प्रतिबंध
वाराणसीः कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के अवसर पर 24 नवंबर को काशी के घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ तथा मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शहर को जाम से मुक्त रखने और सुगम यातायात के लिए दोपहर एक बजे से डायवर्जन और प्रतिबंध प्रभावी होंगे.विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पर चलेंगे वाहन ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाए गए प्लान के अनुसार शहर के दस प्रमुख मार्गों को 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है. वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल व पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. राजघाट पुल, नमो घाट से पड़ाव के बीच इस पुल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सामने घाट पुल, लंका से रामनगर के बीच स्थित पुल पर केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी. विश्वसुंदरी पुल व रिंग रोड पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा. एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए किसी भी स्थिति में प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा. किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति के लिए नमो घाट से कबीर चौरा व दीनदयाल अस्पताल, गोदौलिया से बीएचयू और पड़ाव से रामनगर जिला अस्पताल तक तीन विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए गए हैं. किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (+91 7839856994) या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (+91 7317202020) पर संपर्क किया जा सकता है.जानें कौन से नो व्हीकल जोन में रहेंगे मार्ग मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक थाना लक्सा से रामापुरा तक लहुराबीर चौराहा से पिपलानी कटरा होते हुए मैदागिन तक और बेनिया तिराहे की तरफ ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक अग्रवाल तिराहा, बीओबी तिराहा (रविदास गेट) और पद्मश्री चौराहे से अस्सी घाट व रविदास घाट की तरफ बहादुरपुर रोड (चंदौली) से पड़ाव होते हुए रामनगर चौराहा और टेंगरा मोड़ तक पड़ाव से सूजाबाद होते हुए राजघाट पुल/नमो घाट की तरफ ऐसी होगी बसों, मालवाहक और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था रहेगी. दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी बस या मालवाहक वाहन का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. सभी वाहन रिंग रोड और NH-19 से जाएंगे. काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसें दोपहर एक बजे से रिंग रोड स्थित संदहा और हरहुआ में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों से चलेंगी. जौनपुर, आजमगढ़ व गाजीपुर की बसें हरहुआ, बावनबीघा व संदहा अंडरपास तक आएंगी, जबकि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली की बसें मोहनसराय तक ही आ सकेंगी.प्रमुख डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्थानमो घाट क्षेत्र: केवल कलर-कोड पास युक्त वाहन ही हरहुआ, गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा या कैंट ओवरब्रिज होकर नमो घाट पार्किंग तक जा सकेंगे. बिना पास वाले वाहनों को चौकाघाट/लकड़ीमंडी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा. शहर के इस हिस्से के लिए मच्छोदरी, नेशनल इंटर कॉलेज, टाउनहाल, क्वीन्स कॉलेज और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पार्किंग बनाई गई है. दशाश्वमेध व गोदौलिया क्षेत्र: रथयात्रा, गुरुबाग व मलदहिया की ओर से आने वाले वाहनों को कमच्छा की तरफ मोड़कर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर, सीएचएस स्कूल, बेनियाबाग और मजदा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा. अस्सी व लंका क्षेत्र: अखरी, चितईपुर व सुंदरपुर से आने वाले वाहन नरिया गेट से प्रवेश कर बीएचयू परिसर में पार्क होंगे. प्रयागराज व मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहन हरसेवानंद स्कूल मैदान, लौटूवीर पार्किंग और गढ़वा घाट पार्किंग में खड़े होंगे. सामने घाट व मिर्जापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान, लंका मैदान व रामबाग ग्राउंड में तथा दोपहिया वाहनों को पीएसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा.Also Read: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
देव दीपावली पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, "शौर्य सम्मान" से सम्मानित होंगे शहीद परिवार
वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में आयोजित होने वाला देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और आध्यात्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने का अवसर भी है. दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से इस वर्ष भी शहीदों के सम्मान की परंपरा निभाई जाएगी, कारगिल विजय के बाद वर्ष 1999 से शुरू हुई इस पहल के तहत इस बार चार शहीदों के परिवारों को मरणोपरांत भागीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो सीआरपीएफ और दो आरपीएफ के जवानों के परिवार शामिल हैं. सम्मान के साथ परिवारों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी.जानिए क्यों जलाए जाते है आकाशदीप गंगा सेवा निधि की इस पहल के तहत हर साल कार्तिक मास की शुरुआत से ही देश के अमर वीर जवानों के नाम पर आकाशदीप जलाए जाते हैं. पूरे एक महीने तक गंगा तट पर जलने वाले ये दीप उन सैनिकों की स्मृति और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के दिन शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की परंपरा को निभाया जाता है. गंगा सेवा निधि के संस्थापक और इस परंपरा की परिकल्पना करने वाले लोगों का उद्देश्य काशी के आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना था.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइस विचार को आगे बढ़ाते हुए 39 जीटीसी में तत्कालीन सैन्य अधिकारियों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया गया. तय हुआ कि शहीदों के सम्मान से जुड़ा आयोजन सेना के नियमों और मर्यादाओं के अनुरूप होगा. किसी भी अमर वीर के बलिदान और उसके परिवार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके बाद दशाश्वमेध घाट से शुरू हुई यह पहल आज देव दीपावली की विशिष्ट पहचान का हिस्सा बन चुकी है. जहां एक ओर गंगा के घाटों पर दीपदान, पूजा-पाठ और गंगा आरती के जरिए आध्यात्मिक वातावरण बनता है, वहीं दूसरी ओर शहीद परिवारों का सम्मान नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण का संदेश देता है.देव दीपावली पर पधारेंगे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु काशी की देव दीपावली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में गंगा सेवा निधि का यह आयोजन उत्सव को एक अलग भावनात्मक और राष्ट्रीय पहचान देता है. दीपों की जगमगाहट के बीच जब शहीदों के परिजन सम्मान ग्रहण करते हैं तो घाट पर मौजूद लोगों के लिए यह पल आस्था के साथ कृतज्ञता का भी बन जाता है. इस तरह काशी से देवत्व, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ प्रसारित होता है.
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए,  HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए, HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसीः मस्जिद पर मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा लिया. ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे कार्रवाई करते हुए नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद से मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया.मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से उतारे गए इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर सीज कर लिया है.बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे के अनुसार, शासन और उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं. इन आदेशों के तहत किसी भी स्थल पर निर्धारित संख्या और तय डेसिबल से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसी सिलसिले में भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरडीहा चौकी क्षेत्र के नूर नगर (देव पोखरी) स्थित नोमानिया मस्जिद में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए अधिक संख्या में लाउडस्पीकर लगाए गए हैं.पुलिस कब्जे में कई लाउडस्पीकर सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर में मानक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. मौके पर मौजूद मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों व संबंधित लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की देखरेख में मानक से अतिरिक्त लगे सभी लाउडस्पीकरों को नीचे उतरवाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उतारे गए सभी अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को अपने कब्जे में ले लिया. चौकी प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर विधिवत रूप से सीज करने की कार्रवाई की गई है. स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदारों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया.Also Read: अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन