काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाट

वाराणसी : धर्म और आस्था की काशी नगरी एक बार फिर देव दीपावली के अद्भुत नजारों से जगमगाने को तैयार हो चुकी है. जिसकी सुंदरता किसी दुल्हन से कम नहीं होगी. जिसकी झलक 24 नवंबर 2026 को आदि केशव घाट से लेकर सामने घाट तक नजर आने वाली है. गंगा के दोनों किनारों पर असंख्य दीपों की झिलमिलाहट देखने को मिलेगी. इतना ही नहीं, गंगा पार रेती भी लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएगी. गंगा घाटों के साथ कुण्डों, तालाबों, पोखरों, मंदिरों और मठों में भी दीपदान का भव्य आयोजन भी किया जाएगा.

कुण्डों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली का भव्य आयोजन
बीते शनिवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित हुए केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की पत्रकार वार्ता में संस्थापक-अध्यक्ष पं. नारायण गुरु ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने बताया कि देव दीपावली के सफल आयोजन के लिए 84 घाटों पर समितियां गठित की गई हैं. इसके अलावा 15 सदस्यीय कोर कमेटी भी बनाई गई है. काशी के 102 से अधिक कुण्डों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली मनाई जाएगी. गंगापार रेती, सामने घाट और रामनगर घाट पर भी दीपोत्सव की भव्य छटा की सुंदरता नजर आने वाली हैं.

जाने कब हुई थी देव दीपावली की शुरुआत
जिसे लेकर पं. नारायण गुरु ने बताया कि काशी में देव दीपावली की शुरुआत वर्ष 1985 में महज छह घाटों से हुई थी. उस समय करीब 8 हजार दीपक जलाए गए थे, धीरे-धीरे यह आयोजन विस्तारित होता गया और वर्ष 1995 तक 78 घाटों पर देव दीपावली मनाई जाने लगी. आज यह आयोजन विश्वभर में काशी की पहचान बन चुका है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2011 में गंगापार रेती और वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश के नर्मदा तट पर भी देव दीपावली की शुरुआत हुई थी, जिसकी परंपरा आज भी निभाई जाती है. जो आज भी जारी है. इस पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक



