Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

PCF प्‍लाजा में आग लगने से भारी क्षति, छह से अधिक प्रतिष्‍ठान जलकर राख

PCF प्‍लाजा में आग लगने से भारी क्षति, छह से अधिक प्रतिष्‍ठान जलकर राख
Mar 23, 2026, 09:21 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र में नदेसर स्थित व्‍यावसायिक कांप्‍लेक्‍स पीसीएफ प्लाजा के पहली मंजिल पर आज सोमवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. इस घटना ने कांप्‍लेक्‍स की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ईसीजीसी लिमिटेड के कार्यपालक अधिकारी एमएल साहू ने बताया कि आग प्रथम तल पर लगी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान भी लगाया जा रहा है.


फायर अलार्म सिस्टम की दिखी बड़ी लापरवाही


इस घटना के दौरान पूरे भवन में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) कहीं भी उपलब्ध नहीं थे. फायर अलार्म सिस्टम की भी पूरी कमी थी, जिसके कारण आग का पता देर से चला और अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद पहुंचे दमकर कर्मियों और पुलिस ने कडी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.


jk


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट


भवन की तीसरे तल पर स्थित ईसीजीसी कार्यालय में बैठे कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे. साहू ने बताया कि यदि 15 मिनट में लोग छत पर न पहुंच पाते तो धुएं से दम घुटने के कारण कई लोगों की जान जा सकती थी. स्‍थानीय निवासी सौरभ ने बताया कि भवन में इमरजेंसी एग्जिट के कोई स्पष्ट रास्ते नहीं हैं, जिससे इमरजेंसी स्थिति में भागने में भारी मुश्किल हुई. चारों ओर उलझे हुए बिजली के तार दिखाई दे रहे हैं, जो शार्ट सर्किट का मुख्य कारण माने जा रहे हैं. इसके अलावा सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है. चारों तरफ कूड़ा-कर्कट इकट्ठा रहता है, जो किसी भी समय आग लगने का खतरा बढ़ा सकता है.


यह घटना पीसीएफ प्लाजा में पिछली आग की घटनाओं की याद दिलाती है। वर्ष 2023 में इसी काम्प्लेक्स के लाल पैथालाजी सेंटर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लगी थी, जिसमें लाखों रुपये का सामान जल गया था. उस समय भी अग्निशमन यंत्र महज शोपीस साबित हुए थे. स्थानीय दुकानदार रत्नाकर राय ने बताया कि भारत सरकार के विभिन्न कार्यालय भी इसी बिल्डिंग में संचालित हैं. बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद भवन प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. प्रशासन से मांग की जा रही है कि पीसीएफ प्लाजा का तत्काल फायर सेफ्टी आडिट कराया जाए और दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.


j


कृषि उपकरण गोदाम में आग लगने से लाखों की क्षति


सिगरा थाना क्षेत्र स्थित मलदहिया इलाके में रविवार रात करीब दस बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक कृषि उपकरण के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. टीन शेड से बने इस गोदाम से उठती तेज लपटों ने कुछ ही मिनटों में आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया. आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. यह घटना लाजपत नगर कॉलोनी के गेट संख्या तीन के सामने स्थित बच्चा बाबू के कृषि उपकरण गोदाम में हुई.


jh


यह भी पढ़ें: आतंकी नेटवर्क के खिलाफ NIA का एक्शन, J&K में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात के समय अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया जो देखते ही देखते आग की तेज लपटों में बदल गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल गोदाम मालिक को सूचना दी और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई. इस दौरान सूचना देने में स्थानीय निवासी गोविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही. घटना की जानकारी मिलते ही सिगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के दृष्टिकोण से आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर कर दिया गया. कुछ ही समय में चेतगंज फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.


j


दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. फायर सर्विस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंजा मार्ग
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंजा मार्ग
वाराणसी: सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रभाव, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिदिन तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, साहित्य संस्कृति संकायाध्यक्ष एवं मुख्य छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से शुरू होकर लहुराबीर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक पहुंच रही है.यात्रा में विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और स्काउट-गाइड के विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और अनुशासन के साथ शामिल हो रहे हैं। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ समेत देशभक्ति के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठता है.प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का जीवंत प्रतीक है, युवाओं के हाथों में तिरंगा देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास जगाता है. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, अनुशासन, त्याग और समर्पण की भावना को मजबूत करना है.उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक यात्रा पहुंचाना विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रनिष्ठा से जोड़ने का माध्यम है, संस्कृत विश्वविद्यालय केवल शिक्षा और ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रचेतना और संस्कारों का भी महत्वपूर्ण केंद्र है.ALSO READ: बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जानतिरंगा यात्रा में डॉ. विजेन्द्र आर्य, डॉ. रविशंकर पाण्डेय, डॉ. नितिन कुमार आर्य समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. हाथों में लहराता तिरंगा, विद्यार्थियों का अनुशासन और देशभक्ति के उद्घोष यात्रा को विशेष बना रहे हैं.विश्वविद्यालय के अनुसार, यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए राष्ट्र के प्रति सम्मान, शहीदों के प्रति कृतज्ञता और भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति संकल्प का प्रेरणादायी अभियान बन गई है.
बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित काजीपुर खुर्द में मंगलवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल की भी वाटर कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, एक ही दिन में करंट से तीन लोगों की मौत की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) पुत्र रफीकुद्दीन अपने करीब 17 वर्षीय बेटे अनस के साथ घर के सामने बारावफात पर्व को लेकर सजावट कर रहे थे, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सजावट के दौरान अनस करंट की चपेट में आ गया.बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता सलीमुद्दीन भी करंट की चपेट में आ गए, हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जुट गए.घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की. पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.ALSO READ: हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरीवहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय मोदनवाल भी करंट की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि उन्हें वाटर कूलर में उतरे करंट का झटका लगा था. हादसे में उनकी भी मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, लगातार सामने आई करंट लगने की इन घटनाओं से इलाके में लोगों के बीच शोक का माहौल है.
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे पास में ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर भी जा गिरे.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में सामान्य रूप से लोग अपने काम में जुटे थे, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलने लगा और आसपास फैल गया. गर्म तेल के छींटे ठेला लगाने वाले लोगों तक पहुंचने से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.अचानक हुए धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग को दी. इसके बाद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां आसपास ठेले और लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था.ALSO READ: वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगेस्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और खराबी को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.