Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आंधी-ओले संग होगी झमाझम बारिश, दिल्ली NCR और 8 राज्यों में बदलेगा मौसम

आंधी-ओले संग होगी झमाझम बारिश, दिल्ली NCR और 8 राज्यों में बदलेगा मौसम
Apr 07, 2026, 06:23 AM
|
Posted By Preeti Kumari

मौसम का बदलता रूख इन दिनों कभी काले बादल बनकर छा जाता तो कभी नीले रंगों में समा जाता है. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज से दो दिन 7-8 अप्रैल को अनुमान के मुताबिक बारिश हो रही है. हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से मौसम बिगड़ा है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश, आंधी, बिजली या ओले गिरने की खबरें आ रही हैं. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 7 अप्रैल को मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज चमक के साथ बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.


jkiu


दिल्ली एनसीआर का मौसम


दिल्ली में मंगलवार सुबह रफी मार्ग, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, धौलाकुआं, रोहिणी, चिरागदिल्ली समेत तमाम इलाकों में बारिश सुबह हुई. राजस्थान के जैसलमेर जैसे कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के वक्त धूप खिली दिखी.


gft


जानें यूपी का हाल


उत्तर प्रदेश में अब मौसम का जबरदस्त रूख बदलता नजर आ रहा है, तीखी धूप के बाद फिर प्रदेश में काले बादलों की छाया बढ़ने लगी है. आज मंगलवार (7 अप्रैल) को कई अलग अलग जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रदेश के दोनों ही संभाग के ज्यादातर जिलों में आज आंधी, तेज बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है, अगले 2 से 3 दिनों में यहां अलग अलग जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है.


uyjui


यह भी पढ़ें: मौसम ने फिर बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट


बात करें, राजधानी लखनऊ की तो अमौसी में स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि, आज 7 अप्रैल 2026 को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमानी आफत देखने को मिलेगा. इस दौरान बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. जिसे देख ये अनुमान लगाया जा रहा है कि, आज प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर कई जिलों में देखने को मिलेगा. वहीं 8 अप्रैल को को प्रदेश के दोनों ही संभाग में बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.


kiol


गरज-चमक के साथ बारिश के आसार


बता दें, प्रदेश में आज से आंधी-तूफान का दौर शुरू होने जा रहा है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. पश्चिमी यूपी में आज शाम से मौसम बदलने लगेगा, जहां तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है. अगले 48 घंटों में पहले तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित काजीपुर खुर्द में मंगलवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल की भी वाटर कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, एक ही दिन में करंट से तीन लोगों की मौत की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) पुत्र रफीकुद्दीन अपने करीब 17 वर्षीय बेटे अनस के साथ घर के सामने बारावफात पर्व को लेकर सजावट कर रहे थे, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सजावट के दौरान अनस करंट की चपेट में आ गया.बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता सलीमुद्दीन भी करंट की चपेट में आ गए, हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जुट गए.घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की. पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.ALSO READ: हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरीवहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय मोदनवाल भी करंट की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि उन्हें वाटर कूलर में उतरे करंट का झटका लगा था. हादसे में उनकी भी मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, लगातार सामने आई करंट लगने की इन घटनाओं से इलाके में लोगों के बीच शोक का माहौल है.
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे पास में ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर भी जा गिरे.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में सामान्य रूप से लोग अपने काम में जुटे थे, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलने लगा और आसपास फैल गया. गर्म तेल के छींटे ठेला लगाने वाले लोगों तक पहुंचने से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.अचानक हुए धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग को दी. इसके बाद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां आसपास ठेले और लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था.ALSO READ: वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगेस्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और खराबी को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आए रांची के एक पर्यटक को होटल की बुकिंग कैंसिल कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजना भारी पड़ गया, साइबर ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर के जरिए उनसे करीब 5.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के अनुसार, रांची निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह 23 अगस्त को पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे थे, उन्होंने एक होटल में कमरा बुक कराया था. बुकिंग कैंसिल कराने के लिए जब उन्होंने होटल के रिसेप्शन से मदद मांगी तो उन्हें बताया गया कि बुकिंग अगोडा ऐप के जरिए हुई है और कैंसिलेशन के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा, इसके बाद गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर उन्हें दिया गया.पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए एक फाइल का लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से करीब 5 लाख 13 हजार रुपये निकल गए, ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई.ALSO READ: मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनसाइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को गूगल या सोशल मीडिया पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहने की सलाह देती हैं. I4C ने भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट, कस्टमर केयर और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने को कहा है.