38 साल की सेवा के बाद होमगार्ड शिव गोपाल पाठक सेवानिवृत्त, सिगरा पुलिस ने भावभीनी विदाई दी...

वाराणसी : थाना सिगरा में तैनात होमगार्ड शिव गोपाल पाठक को 38 वर्षों की सराहनीय सेवा पूर्ण करने पर मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर थाना सिगरा पुलिस परिवार ने उन्हें माल्यार्पण कर उपहार भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की.
शिव गोपाल पाठक मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रामापुर कोहडौर गांव के निवासी हैं.उनका जन्म 1 जुलाई 1966 को हुआ था. वर्ष 1985 में उन्होंने वाराणसी में होमगार्ड विभाग में मात्र 15 रुपये दैनिक भत्ते पर अपनी सेवा शुरू की थी.अपने लंबे सेवा काल के दौरान उन्होंने कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानों में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.
थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने कहा कि शिव गोपाल पाठक अपने सरल स्वभाव, उत्कृष्ट व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनके साथ कार्य करने वाले सभी पुलिसकर्मियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.
ALSO READ : वाराणसी में जनसमस्या से परेशान महिलाओं ने किया गली जाम, लगाए लापरवाही के आरोप...
सेवानिवृत्ति के अवसर पर सिगरा पुलिस परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और परिवार की खुशहाली की कामना की.



