वाराणसी में भीषण हादसा, बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे दो दोस्तों की मौत...

वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के गजापुर में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि गांवों में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना में शामिल वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है. दोनों बाइम में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे.
सूचना के बाद बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने यातायात को सामान्य कराते हुए दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. दोनों युवकों की एक साथ हुई असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार, सतीश और मूलचंद बचपन से अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ ही आते-जाते थे. उनकी एक साथ मौत की खबर से शेरवानीपुर और पतेर गांव में शोक का माहौल है. दोनों गांवों में बड़ी संख्या में लोग जुटे और परिजनों को ढांढस बंधाते रहे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ALSO READ : वाराणसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का 92 प्रतिशत काम पूरा, स्पोर्ट्स मैप पर मिलेगी मजबूत पहचान...
पुलिस के अनुसार, शेरवानीपुर निवासी सतीश (24) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (25) आपस में घनिष्ठ मित्र थे. रविवार को दोनों एक ही बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए निकले थे. गजापुर के पास उनकी बाइक एक वाहन की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी.



