Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में हाॅट एयर बैलून: गंगा घाटों का आसमानी नजारा देखने को मिलेगा, 15 नवंबर से शुरुआत

काशी में हाॅट एयर बैलून: गंगा घाटों का आसमानी नजारा देखने को मिलेगा, 15 नवंबर से शुरुआत
Oct 31, 2026, 08:36 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : काशी आने वाले पर्यटकों संग स्‍थानीय लोगों को जल्द ही गंगा घाटों का आसमानी नजारा देखने का मौका मिलने वाला है. अब लोग हॉट एयर बैलून में सवार होकर गंगा के ऊपर से काशी की खूबसूरती निहार सकेंगे. नमो घाट से 15 नवंबर से हॉट एयर बैलून का संचालन शुरू करने की तैयारी है. इसमें 10 लोग बैठ सकेंगे.


हैदराबाद की कंपनी से समझौता


इसके लिए स्मार्ट सिटी ने हैदराबाद की कंपनी स्काई वोल्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है. योजना के तहत कंपनी नमो घाट से हॉट एयर बैलून का संचालन करेगी. इसमें सवार होकर पर्यटक गंगा के ऊपर से काशी के 84 घाटों, गंगा की लहरों और ऐतिहासिक इमारतों का विहंगम दृश्य देख सकेंगे. शहर को आसमान से देखने का यह अनुभव पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा. खासकर उन लोगों को यह सुविधा लुभा सकती है, जो काशी को एक अलग नजरिये से देखना चाहते हैं.


17,688 रुपये किराया तय


स्मार्ट सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, हॉट एयर बैलून में एक बार में 10 लोगों के बैठने की क्षमता होगी. एक उड़ान की अवधि 45 मिनट निर्धारित की गई है. इस रोमांचक सफर के लिए प्रति व्यक्ति 17,688 रुपये किराया तय किया गया है. इस तरह एक उड़ान में अधिकतम 10 पर्यटक एक साथ आसमान से काशी की छटा निहार सकेंगे.


ALSO READ : आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह में कुमार मंगलम ने दिए 124 मेडल अवॉर्ड


पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि यह सुविधा शहर में पर्यटन के नए विकल्प के रूप में उभरेगी. टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता का कहना है कि काशी में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही यह सुविधा खासतौर पर उन पर्यटकों को आकर्षित कर सकती है, जो शहर को अलग नजरिये से देखना चाहते हैं.

देव दीपावली पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के काशी पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में हॉट एयर बैलून की शुरुआत उनके आकर्षण का केंद्र बन सकती है. गंगा के ऊपर से रोशनी से जगमगाते घाटों और शहर को देखने का अनुभव पर्यटकों के लिए खास होगा.

वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकनप्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचलारंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:- प्रथम: आर्या त्रिपाठी- द्वितीय: पीहू प्रितराज- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूहरंगोली प्रतियोगिता के विजेता:- प्रथम: सौम्या कुमारी- द्वितीय: आस्था यादव- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूहदोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरणपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.