वाराणसी में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में कैसे फंसा पेच, अध्यक्ष ने कही ये बात

वाराणसी : जिला मुख्यालय स्थित मंडलायुक्त सभागार में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में अचानक पेच फंस गया जिससे आयोजन को रद करने की नौबत आ गई. आयोजकों के मुताबिक रविवार को वाराणसी मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित था, लेकिन आखिरी वक्त पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को रद कर दिया जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि इस दौरान दो गुटों के प्रभुत्व और नियंत्रण का विवाद भी सामने निकल कर आया है. दूसरे गुटका आरोप है कि संगठन फर्जी है. सूत्रों के मुताबिक, दूसरे ग्रुप द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद कार्यक्रम को रद कर दिया गया और जिला मुख्यालय को पूरी तरीके से छावनी में तब्दील कार दिया गया. वहीं, हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने कहा है कि इस पूरे मामले को लेकर वह न्यायालय तक जाएंगे.
दरअसल, रविवार को वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी का कार्यक्रम कमिश्नरी सभागार में प्रस्तावित था. राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि उन्हें कार्यक्रम करने की अनुमति थी, लेकिन अचानक से कार्यक्रम को रद कर दिया गया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रद करने के लिए लेटर 11 सितंबर को जारी किया गया था, लेकिन उसे पर हस्ताक्षर 13 सितंबर का है और रविवार की सुबह ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई. इस दौरान कई थानों की फोर्स को जिला मुख्यालय पर तैनात किया गया था.
तय कार्यक्रम के मुताबिक, रविवार की शाम इस कार्यक्रम को किया जाना था. कार्यक्रम के रद होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली. हालांकि रविवार की शाम 6 बजे कार्यकर्ता और पदाधिकारी सारनाथ थाना क्षेत्र के एक निजी लान में पहुंचे. इस दौरान मामले की जानकारी पुलिस को भी हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे सारनाथ थाना अध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने अनुमति नहीं होने की बात कही. इस दौरान पदाधिकारी ने उन्हें बताया कि कार्यक्रम के लिए विभिन्न शहरों से लोग पहुंच चुके थे यह केवल उनसे वार्ता करने के लिए यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
ALSO READ: श्रीविश्वकर्मा सभा में करोड़ों के घोटाले का आरोप, 13 आरोपियों पर प्राथमिकी
रसीद कटने के बाद कार्यक्रम रद
वहीं, देर शाम तक सारनाथ पुलिस मौके पर डटी रही. हालांकि कार्यक्रम नहीं हो पाया. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शनिवार को संगठन का कार्यक्रम भदोही जनपद में प्रस्तावित था और वह सफलतापूर्वक संपन्न भी हो गया, लेकिन बनारस में अचानक से कार्यक्रम को रद कर दिया गया. इस मामले को लेकर वह कोर्ट तक जाएंगे. उन्होंने कहा कि कुछ सामाजिक तत्वों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है. जल्द ही उन्हें संगठन जवाब देगा. उन्होंने आरोप लगाया की मुडलायुक्त सभागार को संगठन ने कार्यक्रम के लिए चयन किया था, इस दौरान रसीद भी काटी गई थी, लेकिन अचानक से हाल उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे रद करने का पत्र जारी कर दिया गया.



