गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, नानवेज परोसे जाने का आरोप, केस दर्ज

वाराणसी: गंगा में नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी की जा रही है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. आरोप है कि वीडियो में युवक नॉनवेज खा रहे हैं, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने तहरीर दी थी. इसके साथ ही पुलिस ने नाव चलाने वाले शख्स पर भी शिकंजा कसा गया है. पुलिस मामले की जांच मं जुट गई है.

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गंगा नदी में नाव पर सवार होकर कुछ लोगों द्वारा पार्टी की जा रही है. कहने को इफ्तार की बात कही जा रही है लेकिन इसका वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आरोप है कि बिरयानी परोसी गई. वायरल वीडियो के आधार पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने पुलिस में शिकायत की है. रजत का आरोप है कि इफ्तार पार्टी के दौरान नाव पर सवार युवकों ने नॉनवेज खाया और उसकी हड्डियां गंगा नदी में फेंक दी, जिससे धार्मिक आस्था को ठेंस पहुंचाई गई है.

पुलिस को दी गई तहरीर में रजत ने आरोप लगाया है कि इस इफ्तार पार्टी में बिरयानी खाया गया. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और गंगा के जल से आचमन करते हैं. साथ ही आस्था और भाव रखते हैं. इस तरह गंगा नदी में इफ्तार पार्टी कर बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना निंदनीय कृत है. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर या कार्य किया गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है.
यह भी पढ़ें: नशे की लत ने बनाया खूंखार: बेरहम बेटा बना मां का कातिल, खून पीते देख दहशत में लोग

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, कई गिरफ्तार
उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करके और नव चालक का चालान करते हुए लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए, ताकि इस तरह के कृत्य दोबारा ना हो सके. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 298, 299, 196(1)(b), 270, 279, 223(b) और जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1974 की धारा 24 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.



