Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में बहू ने कुल्हाड़ी से सास को उतारा मौत के घाट, रोजाना का झगड़ा बनी वजह

वाराणसी में बहू ने कुल्हाड़ी से सास को उतारा मौत के घाट, रोजाना का झगड़ा बनी वजह
Feb 26, 2026, 07:21 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - फूलपुर क्षेत्र के कठिराव लठिया गांव में बुधवार शाम 47 वर्षीय आशा का खून से सना शव उनके कमरे में लकड़ी के तख्त पर पड़ा मिला. बहू के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बहू पर ही शक गहरा गया. शुरूआत में शुरुआत में उसने इधर उधर की बातें कर बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब कडाई हुई तो उसने स्वीकारा कि सास के रोजाना झगड़ा करने से आजिज होकर उसने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी.


पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक युवक को भी हिरासत में लिया है. वनवासी जाति की आशा देवी अपने बेटे सुभाष, बहू प्रीति व 14 वर्षीय पौत्र के साथ रहती थीं. पूरा परिवार ईंट भट्ठे पर ईंट पर पथाई का काम करता है. बुधवार को शाम को प्रीति चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो देखा कि लकड़ी के तख्त पर मृत पड़ी आशा का सिर लहूलुहान था.


लोगों ने पुलिस चौकी प्रभारी सत्यजीत को सूचना दी तो फूलपुर थाने से पुलिस पहुंच गई. एडीसीपी नृपेंद्र ने बताया कि बहू प्रीति ने ही आशा की हत्या की है. वह दिन में ही अपने सास की हत्या कर चली गई. जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गई है, उसे बरामद कर लिया गया है.


ALSO READ : वाराणसी: शहर में पांच घंटे यातायात प्रतिबंध, यहाँ रहेगी पुलिस की सख्ती...


पोते ने दादा की चापड़ से कर दी हत्‍या


गाजीपुर के हमीदपुर गांव में बुधवार की सुबह छत पर राजमिस्त्री अवधेश बिंद (65) का काम कर रहे चचेरे दादा के गर्दन पर चापड़ से वारकर पोते ने हत्या कर दी. ग्रामीणों ने आरोपी पोते को चापड़ सहित पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इधर, देर शाम तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया. हत्या के पीछे रंजीश और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की बात परिजनों ने पुलिस को बताई है.परिजनों की तहरीर पर हमीदपुर निवासी शिवा बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।