Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में किन्‍नर ने विवाह के झांसे में फंसकर नकदी और जेवर से हाथ धोया, पुलिस जांच में जुटी...

वाराणसी में किन्‍नर ने विवाह के झांसे में फंसकर नकदी और जेवर से हाथ धोया, पुलिस जांच में जुटी...
Jul 08, 2026, 10:22 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र की रहने वाली एक किन्नर ने विवाह के झांसे में फंसकर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्‍य के जेवरों से हाथ धो लिया. किन्‍नर ने युवक पर विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो-वीडियो तैयार करने, लाखों रुपये और जेवर हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुल‍िस मामला दर्ज कर अब आरोप‍ित की तलाश में जुट गई है. मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोप‍ित के पर‍िजनों के यहां पूछताछ की.


पीड़िता किन्नर ने आरोप लगाया कि हुकुलगंज निवासी अंकित कुमार यादव से उसका यजमानी के दौरान परिचय हुआ. आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए. विरोध करने पर मंदिर में विवाह करने और जीवनभर पति-पत्नी की तरह साथ रखने का भरोसा दिया. पीड़िता का कहना है कि वह किन्नर होने के कारण पहले संबंध बनाने से मना करती रही, लेकिन आरोपी के आश्वासन पर विश्वास कर लिया. इसका उसने नाजायज फायदा उठाते हुए उसका शारीर‍िक और आर्थ‍िक शोषण भी क‍िया.


ALSO READ:भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी, सौंपा प्रार्थना पत्र...



आरोप है कि आरोपी ने बड़े भाई की शादी के नाम पर 4.50 लाख रुपये उधार लिए, जो वापस नहीं किए. साथ ही आधार कार्ड लेकर लौटाया नहीं और नया आधार बनवाने के नाम पर भी कई हजार रुपये ले लिए. पीड़िता के अनुसार 20 मई 2026 की रात आरोपी ने प्रसाद के नाम पर लड्डू खिलाया. अगले दिन सुबह उठने पर वह घर से गायब था. बताया क‍ि घर से करीब पांच लाख रुपये नकद, सोने की चेन, छह अंगूठियां, मांगटीका, बाली, मंगलसूत्र और चांदी की पायल भी गायब थीं. आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने शिकायत करने पर अभद्रता की, जबकि आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और हत्या की धमकी दे रहा है.

भगवा रंग में रंगी बनारस की भैरव गली, बन गई सेल्फी प्वाइंट...
भगवा रंग में रंगी बनारस की भैरव गली, बन गई सेल्फी प्वाइंट...
वाराणसी:बनारस को गलियों का शहर कहा जाता है. देश दुनिया के लोग यहां की गली घाट विरासत को निहारने के लिए आते हैं. यहां की गलियां जहां अपने खास बनावट सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है तो वहीं अब इन्हें नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत सबसे पहले बनारस की भैरव गली को भगवा रूप दिया गया है. यह भगवा रूप लोगों की खूब पसंद भी बना हुआ है इसकी खूबसूरती ऐसी है कि हर कोई इसे देखकर के अभिभूत हो रहा है.भैरव गली को बाबा काल भैरव की गली भी कहा जाता है. यहां हर दिन लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं. बनारस की गलियों के कायाकल्प करने के फेज में सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की गली को बदल गया है. आध्यात्मिक परंपरा के रंग भगवे रंग से रंगा गया है. इस गली के सभी मकानों को एक जैसा बनाया गया है जो न सिर्फ दिखने में आकर्षक हैं बल्कि लोगों के लिए कौतूहल का विषय भी बने हुए हैं.करीने से सहेज रहे सांस्कृतिक विरासत इस बारे में नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि बनारस सांस्कृतिक विरासत का शहर है. इसकी खूबसूरती गलियां हर किसी को आकर्षित करती हैं. सौंदरीकरण के तहत नगर निगम इन्हें और आकर्षक बना रहा है. पहले फेज में भैरव गली को बदल गया है. गली में मौजूद सभी दुकान मकान को एक रंग में रंगते हुए उन पर सुंदर आकृति बनाई गई है. उन्होंने बताया कि इस गली में भगवा रंग का प्रयोग किया गया है और इसके साथ ही सफेद रंग से आकृतियां तैयार की गई है. बड़ी बात यह है कि यहां कलाकृति के लिए पारंपरिक अल्पना के डिजाइन का प्रयोग किया गया है और घरों पर बने झरोखों को भी अलग तरीके से पेंट किया गया है.यह रंग इस गली को एक अनोखे रूप में दिखा रही है जो दिखने में बेहद खूबसूरत लग रही है और लोगों को खूब पसंद भी आ रही है .इन धर्मिक स्थलों पर भी दिखेगी अलग झलकउन्होंने बताया कि भैरव गली ही नहीं बल्कि बनारस में जितने भी धार्मिक स्थल हैं महत्वपूर्ण उन सब स्थान की तस्वीर को बदलने की शुरुआत हो चुकी है,जिसमें संकटमोचन की गली, दुर्गाकुंड की गली,बाबा विश्वनाथ की गलियां लगायत अन्य जो भी प्रमुख तीर्थ स्थल है, उन सभी को एक रंग में रंग जाएगा और उसकी एक पहचान को उजागर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि काशी आने वाले हर पर्यटक यहां एक नए अनुभव एहसास को लेकर के जाएं और यहां हर दिन लाखों की संख्या में पर्यटक श्रद्धालु आते हैं अपने फोन में बनारस की यादों को लेकर के जाते हैं तो ऐसे में हमारी प्रमुखता है कि हम उन्हें कुछ अच्छी यादें दें और इसी के तहत इन गलियों का कायाकल्प किया जा रहा है.इन गलियों की भी बदली तस्वीर ग़ौरतलब हो कि, बनारस के सौंदर्यीकरण के तहत यहां के सड़कों को फसाड लाइट से सवारा जा रहा है, तो वहीं सिर्फ धार्मिक स्थल की गालियां ही नहीं बल्कि यहां की अन्य गलियां जो पद्मश्री, पद्मभूषण, काशी की विभूतियों के नाम से हैं उन गलियों को भी संवारा जा रहा है. इसके लिए विशेष रंग का प्रयोग किया जा रहा है, लाइट लगाई जा रही है और इसी के तहत पहली तस्वीर भैरव गली में नजर आई है. इस गली में पेंटिंग की शुरुआत वाराणसी के महापौर और नगर आयुक्त ने की थी जिसके बाद अब यह गली इन दोनों काशी में आने वाले लोगों की पसंद बनी हुई है और हर कोई इसे अपने कैमरे मेंbhairav-कैद कर रहा है.
वाराणसी में सावन से पहले गंगा सफाई का महाअभियान, हटाया गया 1 टन कचरा...
वाराणसी में सावन से पहले गंगा सफाई का महाअभियान, हटाया गया 1 टन कचरा...
वाराणसी : श्रावण मास और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाराणसी नगर निगम और नमामि गंगे की संयुक्त टीम ने गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान के तहत गंगा पार के रेतीले क्षेत्र से करीब 1,000 किलोग्राम (1 टन) कचरा हटाकर उसका वैज्ञानिक निस्तारण कराया गया. नगर निगम के अनुसार, बाढ़ आने से पहले गंगा किनारे जमा कचरे को हटाना आवश्यक था, ताकि जलस्तर बढ़ने पर यह कचरा मुख्य धारा में बहकर नदी को प्रदूषित न कर सके.प्लास्टिक, पॉलीथिन और पूजन सामग्री हटाई गईअभियान के दौरान टीम ने रेत पर फैली पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े, डायपर, पूजन सामग्री और निर्माल्य को एकत्र किया. इसके बाद विशेष नावों के माध्यम से पूरे कचरे को निस्तारण प्लांट भेजा गया. स्वच्छता अभियान के दौरान गंगा किनारे मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों से नदी तट पर गंदगी न फैलाने की अपील की गई. "सबका साथ, गंगा साफ" के संदेश के साथ लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.ALSO READ:वाराणसी में किन्‍नर ने विवाह के झांसे में फंसकर नकदी और जेवर से हाथ धोया, पुलिस जांच में जुटी...नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा पार भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि गंगा तट को स्वच्छ रखें और कचरा इधर-उधर न फेंकें. अभियान में पुष्पलता वर्मा, शिवम रावत, देवेंद्र कुमार, शिवम कश्यप, अरुण कुमार, कामेश्वर सेठ, रिंकू सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील कुमार, गोपाल, महेंद्र साहनी, हेमवती, रेखा, मंजू और लखी देवी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्रों और नगर निगम कर्मचारियों ने श्रमदान किया.
वाराणसी में किन्‍नर ने विवाह के झांसे में फंसकर नकदी और जेवर से हाथ धोया, पुलिस जांच में जुटी...
वाराणसी में किन्‍नर ने विवाह के झांसे में फंसकर नकदी और जेवर से हाथ धोया, पुलिस जांच में जुटी...
वाराणसी : लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र की रहने वाली एक किन्नर ने विवाह के झांसे में फंसकर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्‍य के जेवरों से हाथ धो लिया. किन्‍नर ने युवक पर विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो-वीडियो तैयार करने, लाखों रुपये और जेवर हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुल‍िस मामला दर्ज कर अब आरोप‍ित की तलाश में जुट गई है. मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोप‍ित के पर‍िजनों के यहां पूछताछ की.पीड़िता किन्नर ने आरोप लगाया कि हुकुलगंज निवासी अंकित कुमार यादव से उसका यजमानी के दौरान परिचय हुआ. आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए. विरोध करने पर मंदिर में विवाह करने और जीवनभर पति-पत्नी की तरह साथ रखने का भरोसा दिया. पीड़िता का कहना है कि वह किन्नर होने के कारण पहले संबंध बनाने से मना करती रही, लेकिन आरोपी के आश्वासन पर विश्वास कर लिया. इसका उसने नाजायज फायदा उठाते हुए उसका शारीर‍िक और आर्थ‍िक शोषण भी क‍िया.ALSO READ:भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी, सौंपा प्रार्थना पत्र...आरोप है कि आरोपी ने बड़े भाई की शादी के नाम पर 4.50 लाख रुपये उधार लिए, जो वापस नहीं किए. साथ ही आधार कार्ड लेकर लौटाया नहीं और नया आधार बनवाने के नाम पर भी कई हजार रुपये ले लिए. पीड़िता के अनुसार 20 मई 2026 की रात आरोपी ने प्रसाद के नाम पर लड्डू खिलाया. अगले दिन सुबह उठने पर वह घर से गायब था. बताया क‍ि घर से करीब पांच लाख रुपये नकद, सोने की चेन, छह अंगूठियां, मांगटीका, बाली, मंगलसूत्र और चांदी की पायल भी गायब थीं. आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने शिकायत करने पर अभद्रता की, जबकि आरोपी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और हत्या की धमकी दे रहा है.