Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में भाई की शादी का कार्ड बांटने निकला युवक बाइक सहित नहर में गिरा, मौत...

वाराणसी में भाई की शादी का कार्ड बांटने निकला युवक बाइक सहित नहर में गिरा, मौत...
Jun 19, 2026, 11:44 AM
|
Posted By Shivangi Ojha

वाराणसी : भाई की शादी का कार्ड बांटने निकला युवक बाइक सहित नहर में जा गिरा. हादसे में युवक की मौत हो गई. यह हादसा चौबेपुर थाना क्षेत्र के पंडापुर गांव के पास हुआ. स्थानीय ग्रामीण द्वारा पुलिस को शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मृतक अनिल राजभर (उम्र करीब 29 वर्ष) पुत्र दूधनाथ हैं, जो ग्राम हरिहरपुर, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी के रहने वाला था.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल अपनी बहन के घर पंण्डापुर गया था, जहाँ वह अपने भाई की शादी का कार्ड लेकर आया था. रात को ही वह अपने घर हरिहरपुर लौट रहा था कि रास्ते में धरौरहा नहर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है. अनिल राजभर के छोटे भाई सुनील राजभर की 22 जून को शादी होनी थी. पिछले वर्ष उसकी भी शादी हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया. घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया. मृतक की पत्नी नेहा का रो- रो कर बुरा हाल है, वह बार- बार बेहोश हो जा रही है.


ER


चोलापुर में अज्ञात व्‍यक्ति का शव मिला


वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव में सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन और चोलापुर पुलिस को दी गई. सूचना के बाद थाना प्रभारी सधुवन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया.


ALSO READ : मंडलायुक्त ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का लिया जायजा, प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की...


पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है. उसके शरीर पर काले रंग की पैंट तथा नीले रंग की धारीदार टी-शर्ट थी. प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके.

44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा, 29 जुलाई को होगा भव्य आयोजन...
44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा, 29 जुलाई को होगा भव्य आयोजन...
वाराणसी. सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 29 जुलाई को आयोजित होने वाले 44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन का व्यापक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत, ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, मीडिया और अतिथि सत्कार सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह की प्रत्येक तैयारी पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी कानपुर के प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष शर्मा उपस्थित रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।ALSO READ: वीडीए और आईआईटी बीएचयू ने मिलाए हाथ, 115 कॉलेजों में पढ़ाएंगे शहरी नियोजन का पाठ...समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दीक्षांत समारोह को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत की समृद्ध विरासत और उच्च शिक्षा की उत्कृष्ट परंपराओं के अनुरूप ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया जाएगा।गौरतलब है कि दीक्षांत समारोह से पूर्व 'दीक्षोत्सव' के तहत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा, अभियंता रामविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वीडीए और आईआईटी बीएचयू ने मिलाए हाथ, 115 कॉलेजों में पढ़ाएंगे शहरी नियोजन का पाठ...
वीडीए और आईआईटी बीएचयू ने मिलाए हाथ, 115 कॉलेजों में पढ़ाएंगे शहरी नियोजन का पाठ...
वाराणसी : विकास प्राधिकरण वाराणसी और आईआईटी-बीएचयू के बीच सोमवार को वीडीए सभागार में सहयोगात्मक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत शहर के 115 इंटरमीडिएट विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शहरी नियोजन, सतत विकास और विरासत संरक्षण जैसे विषयों पर व्‍याख्‍यान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. एमओयू पर आईआईटी-बीएचयू के आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन विभागाध्यक्ष प्रो. रबी नारायण मोहंती और वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने हस्ताक्षर किए.इस पहल के तहत चयनित शिक्षण संस्थानों में संयुक्त रूप से व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार, संवाद सत्र और अध्ययन भ्रमण आयोजित किए जाएंगे. इनके माध्यम से विद्यार्थियों को वाराणसी मास्टर प्लान, ले-आउट एवं भवन मानचित्र की अवधारणा, भवन मानचित्र स्वीकृति की आवश्यकता, ग्रीन बेल्ट से संबंधित प्रावधान, सिटी प्लान एवं अर्बन प्लानिंग के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा विरासत संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी.वीडीए के अनुसार शहर के नियोजित विस्तार, विशेषकर अर्ध-शहरी (सेमी-अर्बन) क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए युवा पीढ़ी को नियोजित विकास के महत्व से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में शहरों के सामने आने वाली मूलभूत समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके. वाराणसी पूर्वांचल के आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है. ऐसे में नागरिकों को नियोजित और समावेशी विकास के प्रति जागरूक करना तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना वीडीए की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.ALSO READ : वाराणसी में एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियोएमओयू के तहत आईआईटी-बीएचयू का आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन विभाग तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएगा. वहीं, वीडीए कार्यक्रमों का समन्वय करेगा तथा वाराणसी मास्टर प्लान, नगर विकास परियोजनाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा.
वाराणसी में एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
वाराणसी में एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
वाराणसी : मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जागृति नगर कॉलोनी में सोमवार को एक तरफा प्रेम में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. इस दर्दनाक घटना का वीडियो युवती ने अपने मोबाइल में बना लिया. आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक को पुलिस ने इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया है.जानकारी के अनुसार जागृति नगर निवासी इंद्रजीत साहनी पुत्र बोरी साहनी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था. युवती और उसके परिजनों ने कई बार इंद्रजीत के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इससे आहत होकर इंद्रजीत ने सोमवार दोपहर युवती के घर के बाहर पहुंचकर बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया. युवक का आरोप था कि वह अपने पड़ोस की युवती से उसका प्रेम प्रसंग लगभग 8 वर्षों से चल रहा था और किसी बात को लेकर विवाद होने पर वह उसको दिया हुआ मोबाइल,कपड़ा पैसा वापस मांग रहा था. जिसपर बात बढ़ गयी और दोनों में विवाद होने लगा.ALSO READ: पोल्ट्री फार्म में बल्ब बदलते समय करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया चक्का जामप्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस को मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि इंद्रजीत ने पहले अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली. आग लगते ही वह युवती के घर मे घुस गया और चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगा. युवती खड़ी होकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाती रही. आग और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर इंद्रजीत को बचाया.सूचना के बाद पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से झुलस चुके इंद्रजीत को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा भेजा. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. कस्बा चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. युवती से वीडियो बरामद कर लिया गया है. घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.