कांवड़ यात्रा को लेकर मडुवाडीह चौराहे का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों का फोकस...

वाराणसी : सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम पुलिस अधिकारियों ने मडुवाडीह चौराहे और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागायच, एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, मडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा तथा क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर शुक्ला मौजूद रहे. अधिकारियों ने मडुवाडीह चौराहे से गुजरने वाले कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की.
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे. उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.
ALSO RAED:प्रेमचंद जयंती पर राष्ट्रीय परिसंवाद “प्रेमचंदः मेरे लिए” का आयोजन, विद्वानों ने किया प्रेमचंद के साहित्य पर विमर्श...
पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.



