खत्म होने के सफर पर ईरान युद्ध, अमेरिका ने कर दिया तारीख का ऐलान

अमेरिका की ईरान के साथ चल रही जंग अब समाप्त भी होने वाली है. जी हां, इस महायुद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीख का ऐलान कर दिया है. युद्ध को समाप्त करने की ये तारीख 9 अप्रैल 2026 तय की गई है, तो दूसरी तरफ ईरान को दिए अल्टीमेटम के खत्म होने से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने मिडिल ईस्ट में शांति के संकेत दिए हैं. इसी शांति के चलते डोनाल्ड ट्रंप ने अगले 5 दिन तक ईरान के एनर्जी ठिकानों में हमले नहीं करने की बात कही है.

महायुद्ध से पीछे हटने को तैयार ट्रंप
अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद ही इस महायुद्ध से किनारे होने की बात कर रहे हैं. लेकिन ईरान इस युद्ध को किसी भी हाल में रोकने के बजाय जारी रखने के मूड में है. जहां, ईरान का मानना है कि, अमेरिका द्वारा शुरू किया गया युद्ध इतनी आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता है, क्योंकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने फायदे के लिए ईरान को अपना निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ हमला किए. जिससे ईरान में तबाही की स्थिती देखने को मिली, इस तबाही ने ईरान को काफी नुकसान भी पहुंचाया है, जिसकी भरपाई अमेरिकी राष्ट्रपति को चुकानी होगी.

अपने देश की बर्बादी का एक-एक हिसाब ईरान अब ट्रंप से लेगा, यहीं कारण है कि उनके द्वारा ये स्वीकार कर लेने से कि ये युद्ध खत्म हो जाएगा तो इसके लिए ईरान बिलकुल भी सहमत नहीं है. भले ही डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर इस बात का दावा कर रहे है कि, उनकी कुछ अज्ञात ईरानी अधिकारियों के साथ अच्छी बातचीत हुई है और ईरान डील करना चाहता है.
"युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतें होंगी कम"
इसी के आगे उन्होंने ये भी कहा कि, अगर ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो जाता है तो तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा खामेनेई लापता हैं और किसी को नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ है. इसकी वजह अमेरिका का कार्रवाई है. इस कार्रवाई से ईरान इस हद तक डर चुका है कि उसका नेतृत्व ही पूरी तरह से खत्म हो चुका है. US अधिकारी के हवाले से बताया गया कि, इस जंग को खत्म कराने के लिए तुर्किए, मिस्र और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की. लेकिन दिक्कत इस बात की है कि ईरान इस युद्ध को खत्म ही नहीं करना चाहता है. लेकिन कुछ भी हो जाए अमेरिका इस युद्ध को समाप्त करके ही चैन की नींद सोएगा. फिर चाहे कुछ भी क्यों ना हो जाए.
यह भी पढ़ें: यूपी कॉलेज गोलीकांड में आरोपी के भाई ने शेयर किया वीडियो, रैगिंग के नाम पर पिटाई

"US ने ईरान में सब खत्म कर दिया"
आपको बता दें कि, अपने देश में मची तबाही का मंजर देख ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने डोनाल्ड ट्रंप को धोखेबाज राष्ट्रपति बताया और कहा कि, ट्रंप का बयान ईरान का ध्यान नहीं भटका पाएगा. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने ईरान में वह सब कुछ खत्म कर दिया है जिसे खत्म किया जा सकता था. सच तो यह है कि ईरान के द्वारा युद्ध को जारी रखने की ताकत को देख अमेरिका खुद ही डर चुका है, जिससे बचने के लिए वे समझौता करना चाहते हैं. वे शांति चाहते हैं. हम उन्हें पांच दिन का समय देंगे.'



