Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में इटैलियन युगल ने हिंदू संस्कांरों संग लिए सात फेरे, मंत्रों को अंग्रेजी में किया आत्मसात

काशी में इटैलियन युगल ने हिंदू संस्कांरों संग लिए सात फेरे, मंत्रों को अंग्रेजी में किया आत्मसात
Nov 12, 2025, 09:17 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: काशी को सांस्कृितिक राजधानी यूं ही नहीं कहा जाता है. इस नगरी की संस्कृति और अध्यात्म बरबस विदेशियों को भी आकर्षित करती है. इसी आकर्षण में इटली से आए एंटोलिया और ग्लोरियस नामक युगल ने नवदुर्गा मंदिर में पूरे हिंदू संस्कारों के साथ सात फेरे लिए. लाल जोड़े में सजी एंटोलिया जब मेहंदी रचे हाथों से वरमाला थामे बैठी, तो हर कोई इस दृश्य को निहारता रह गया. वहीं, दूल्हा ग्लोरियस पारंपरिक पैंट-शर्ट में, हल्की मुस्कान और गहरे भावों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच फेरे लेता दिखा. शादी की रस्में काशी के आचार्य मनोज मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुईं.

पुरोहितों ने विवाह के हर संस्कार लावा परछन, सिंदूरदान, सात फेरे और वचन को विधिवत कराया. चूंकि दंपती हिंदी नहीं जानते थे, इसलिए सभी वैदिक मंत्रों का अर्थ अंग्रेज़ी में समझाया गया ताकि वे प्रत्येक संस्कार के भाव को आत्मसात कर सकें.


दोनों का गोत्र कश्यप निर्धारित


आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि दोनों का गोत्र कश्यप निर्धारित किया गया क्योंकि जब किसी का गोत्र ज्ञात न हो, तो कश्यप गोत्र ही दिया जाता है. उन्होंने बताया कि दुल्हन के परिजन इटली में होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, ऐसे में काशी के एक स्थानीय परिवार ने ‘मुंह बोले पिता और भाई’ के रूप में रस्में निभाईं. एंटोलिया ने विवाह के बाद कहा, “हिंदू रीति से शादी करना हमारे लिए आध्यात्मिक अनुभव रहा. सात वचनों का भाव समझना और सिंदूर लगवाना मेरे लिए बहुत खास था. आई लव इंडिया, आई लव काशी.” ग्लोरियस ने मुस्कराते हुए बताया कि दोनों ने दस वर्ष पहले इटली में एक-दूसरे को जाना था. एक महीने पूर्व उन्होंने इटली में विधिक विवाह किया, लेकिन काशी में आकर सनातन रीति से विवाह करना उनका सपना था. 10 नवंबर को काशी पहुंचने के बाद उन्होंने एक स्थानीय गाइड की मदद से आचार्य मिश्रा से संपर्क किया और अगले ही दिन विवाह की तिथि तय हो गई. स्थानीय बाज़ार से दुल्हन ने लाल ड्रेस और चुन्नी खरीदी, जबकि ग्लोरियस ने लाल शर्ट पहनकर परंपरा के अनुरूप रूप धारण किया.


ALSO READ : राणी सती दादी मंगल महोत्सव - काशी में राजस्थानी गीतों के साथ मनाया चुनरी उत्सव



हर हर महादेव से गूंजा वातावरण


मंत्रोच्चारण, फूलों की सुगंध और गंगा किनारे की पवित्र हवा के बीच जब दोनों ने एक-दूसरे को सात वचन दिए, तो वातावरण “हर हर महादेव” के उद्घोष से गूंज उठा. काशी ने एक बार फिर साबित किया कि प्रेम जब श्रद्धा से जुड़ जाए, तो वह सीमाओं से परे होकर संस्कारों का सेतु बन जाता है.

बता दें कि भारतीय संस्कृति और परंपरा विदेशी नागरिकों को काफी पसंद आ रही है. विदेशी जोड़े काशी आकर वैदिक रीति रिवाजों में बंध रहे हैं. अक्टूीबर में 25वीं एनिवर्सरी पर काशी घूमने आए मैक्सिकन जोड़े ने गंगा घाट पर हिंदू परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए थे. मेक्सिको में रहने वाले सिमोन एड्रियन सैंडोवाल पिनेडा और उनकी पत्नी लुसिंदा मारिया टोरेस मेरिना ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह को खास अंदाज में मनाने का निर्णय लिया था. दंपती ने ऐतिहासिक अहिल्याबाई घाट पर हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा विवाह किया.

दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
राजधानी दिल्ली में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साध नगर इलाके में आज सुबह भीषण आग लग गई. जिसके चलते इलाके में हंगामा मच गया. ये आग साध नगर इलाके में स्थित एक इमारत में लगी है, जहां देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. जिससे चारों तरफ आग की लपटे तेजी से फैल गई. इसी के चलते एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह से फंस गए हैं.घटना मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संग दमकल विभाग ने घटनास्थल का जायजा लिया और बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया. इसी के साथ ही फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाने में जुट गई, लेकिन कई घंटों के बाद भी आग को बुझाया नहीं जा सका, क्योंकि भयकंर तरीके से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.आग पर काबू पाने की कोशिश मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसके धुंए का गुब्बारा आसमान में उठने लगा. जिसकी भनक लगते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, ग्रामीणों की सूचना मिलते ही दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.पहले भी झुलस चुका है दिल्ली की ये इलाका दिल्ली के इलाके में लगी ये आग का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी हूबहू ऐसा ही मामला देखने को मिला, जी हां, बीते 6 दिन पहले उत्तम नगर के मछली मंडी इलाके में भी भयानक आग ने तबाही मचा रखी थी, जहां दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था, जब तक दमकल विभाग पहुंचा तब-तक काफी कुछ जल कर राख हो चुका था.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...मगर देर से पहुंची बचाव दल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि नुकसान का सही आंकलन अब तक सामने नहीं आ पाया है. हालांकि इस दौरान 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. मटियाला के पास स्थित इस घनी बस्ती में गर्मी के चलते आग तेजी से फैली और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर मातलदेई स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच कई लोग लाठी-डंडा और असलहे के साथ विद्यालय में घुस आए और संचालक व उनके पिता के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया.घायल युवक ने दी पुलिस को तहरीर घायल प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विकास यादव,अजय यादव,अमित कुमार यादव,अगनू यादव,गब्बर यादव,आनंद कुमार यादव समेत 8-10 अज्ञात लोग पहले से साजिश के तहत एकजुट होकर विद्यालय पहुंचे थे. सभी के हाथों में लाठी-डंडे और असलहे थे. आरोप है कि पहुंचते ही इन लोगों ने उनके पिता केशव से छात्र की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतर आए.बीच बचाव में बुलाई गई पुलिस शोर-शराबा सुनकर जब प्रकाश सिंह, उनकी माता विमला देवी, अखिलेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया. हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान प्रकाश सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया ,उनके पिता को भी इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं. कॉलेज के अन्य स्टाफ ने बीच बचाव कर पुलिस बुलाई.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है. एसीपी राजातालाब का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. हीं छात्र पक्ष का कहना है कि कक्षा 9 का एक छात्र पिछले डेढ़ महीने से बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आ पा रहा था. उसके साथ बंद कमरे में मारपीटकी गई ,जब वह परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचा तो पुनः उसके साथ और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई.
 योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...
योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...
वाराणसी: योगी सरकार के नौ साल होने पर प्रदेश सरकार के स्टाम्प और न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने आज बुधवार को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश" के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा की.करोड़ों की लागत से पूरी हुई 486 परियोजनाएंमंत्री ने बताया कि काशी में नौ वर्षों में 35,156 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 486 परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जिनमें मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास और पुलिस कल्याण शामिल हैं. इसके अलावा, 17,915 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं.127 परियोजनाएं हुई पुरी उन्होंने कहा कि जनपद में 22,829 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 127 परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं. इसके अतिरिक्त, 5,813 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़कों और सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है. रेलवे, एयरपोर्ट और जलमार्ग के निर्माण में 1,529 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 877.65 करोड़ रुपये की लागत से 34 परियोजनाएं पूरी की गई हैं.यह भी पढ़ें: रेलवे कॉलोनियों में मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस, गेल आपूर्ति पर हुआ समझौतामंत्री ने विद्युत सुधार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 1,100 करोड़ रुपये की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरों में विद्युतीकरण और 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया है. स्वास्थ्य क्षेत्र में 1,870.36 करोड़ रुपये की लागत से 43 परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं.उन्होंने बताया कि 6,760 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है और 78,492 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किया गया है.जनपद में 12,34,995 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं. मंत्री ने कहा कि जनपद में 194 एमओयू हुए हैं, जिनमें प्रस्तावित निवेश राशि 21,566.72 करोड़ रुपये है. पिछले 9 वर्षों में 30 नए डिग्री कॉलेज और 20 नए आईटीआई खोले गए हैं. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.