जंसा पुलिस को मिली सफलता दो वारंटी गिरफ्तार...

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन अंतर्गत जंसा थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय वाराणसी द्वारा मुकदमा संख्या 4911/12 में धारा 323, 504, 506 और 452 के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. वारंट के अनुपालन में जंसा थाना पुलिस ने ग्राम जंसा में दबिश देकर दो सगे भाइयों रामनारायण मौर्या (63 वर्ष) और जगनारायण मौर्या (60 वर्ष), पुत्रगण भैयालाल, निवासी ग्राम जंसा को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.
ALSO READ:दालमंडी में ईंट गिराने से दुकानदार गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती...
इस कार्रवाई में जंसा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में कस्बा जंसा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक सिंह, उपनिरीक्षक सुनील मौर्या तथा आरक्षी रामकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.



