Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी दौरे पर आज प्रधानमंत्री मोदी, अमृत भारत ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी

काशी दौरे पर आज प्रधानमंत्री मोदी, अमृत भारत ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी
Apr 28, 2026, 06:00 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Prime Minister Modi to visit Kashi today, Amrit Bharat train to be flagged off


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 28 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी सबसे पहले बाबा विश्वनाथ की नगर काशी पहुंचेंगे, जहां 6300 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिसके बाद से वाराणसी रेलवे स्टेशन से अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे. इसके अलावा पीएम मोदी नारी सम्मेलन के जरिए 50 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे. वहीं अपने दूसरे दौरे यानी 29 अप्रैल को पीएम मोदी 14 किमी के अपने मिनी रोड शो के जरिए विश्वनाथ मंदिर जा पहुंचेंगे.


i


पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम योगी का ट्वीट


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अविनाशी काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी.आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से कई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, पूरे पूर्वांचल के भविष्य को नई दिशा देगा. मातृशक्ति के सशक्तीकरण को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ में उनका अमूल्य पाथेय हम सभी को प्राप्त होगा. साथ ही बनारस डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण और बनारस-पुणे एवं अयोध्या- मुबंई को जोड़ने वाली अयोध्या-मुंबई को जोड़ने वाली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों का शुभारंभ आस्था और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा. उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपका हार्दिक स्वागत प्रधानमंत्री जी.


i


पीएम की जनसभा के लिए तैयार हुआ कार्यक्रम स्थल


जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी दौरा है. पीएम मोदी दो दिवसीय यूपी दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी शाम को पांच बजे वाराणसी पहुंचकर बाब के दर्शन-पूजन करेंगे. पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे बरेका में जनसभा स्थल पहुँचेंगे, जहां पीएम मोदी बरेका में महिलाओं की जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान 6300 करोड़ की योजनाओं का सौगात देंगे. यूपी के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे अब धरातल पर उतरने को तैयार है. 29 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई के मल्लावां में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भव्य उद्घाटन करेंगे.


v


Also Read: भीषण गर्मी की तपिश से तंग हुए लोग, पुरवा की आंधी ने दी काशीवासियों को राहत


594 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सबसे खास बात यह है कि इसका सबसे बड़ा भौगोलिक हिस्सा हरदोई जनपद की सीमा के अंतर्गत आता है, जो भविष्य में जिले की तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है. मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर डांडू गांव तक जाने वाला यह छह लेन का एक्सप्रेस-वे न केवल पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की दूरी को कम करेगा, बल्कि हरदोई को प्रदेश के मुख्य औद्योगिक और धार्मिक गलियारे के रूप में स्थापित कर देगा.


x


अमृत भारत ट्रेन का पीएम करेंगे शुभारंभ


वाराणसी से पुणे के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का भी शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे. ये ट्रेन पूरी तरीके से गैर वातानुकूलित होगी. प्रतिदिन शाम 6.15 बजे ये ट्रेन पुणे के लिए रवाना होगी और अगले दिन रात 12.10 बजे पहुंचेगी. वाराणसी से चलने वाली ये दूसरी अमृत भारत ट्रेन है.


&t=2s

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।