जाम के झाम में फंसी काशी, स्कूली बसें, एंबुलेंस फंसी...

वाराणसी: मंडुवाडीह चौराहे पर आज सुबह भीषण जाम देखने को मिला. जिसके चलते स्कूली बच्चों के अलावा आम जान को भी काफी दिखातों का सामना करना पड़ा. मंडुवाडीह चौराहे से महमूरंगज मार्ग और बनारस रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह जाम हो गया, जहां वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं.
बनारस रेलवे स्टेशन मार्ग रहा प्रभावित...
इतना ही नहीं इसके साथ बनारस रेलवे स्टेशन का मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित रहा. सुबह के वक्त जब आम जन दफ्तर पहुंचने और बच्चों को स्कूल-कॉलेज छोड़ने के लिए निकलते हैं, उसी दौरान स्टेशन रोड पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. वहीँ, कई यात्रियों को ट्रेन छूटने का डर सताता रहा, जबकि एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसते दिखे.
OTT फिल्म से कमबैक करेंगे इमरान खान, रिलीज पर बना सस्पेंस
प्रशासन से मांग...
स्थानीय नागरिकों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों ने प्रशासन से जल्द राहत की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि मंडुवाडीह चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और ट्रैफिक संचालन के लिए ठोस व स्थायी योजना लागू की जाए, तो स्थिति में सुधार संभव है.



