Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम

खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
Nov 09, 2026, 08:44 AM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.


साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकन

प्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.


खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर

‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.


ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला


रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:

- प्रथम: आर्या त्रिपाठी

- द्वितीय: पीहू प्रितराज

- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूह

रंगोली प्रतियोगिता के विजेता:

- प्रथम: सौम्या कुमारी

- द्वितीय: आस्था यादव

- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूह

दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.


प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरण

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.

वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए,  HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसी में मस्जिद पर मानक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतारे गए, HC के आदेश पर कार्रवाई
वाराणसीः मस्जिद पर मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा लिया. ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस ने इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है. भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे कार्रवाई करते हुए नूर नगर स्थित देव पोखरी की नोमानिया मस्जिद से मानक से अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया.मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से उतारे गए इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर सीज कर लिया है.बजरडीहा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे के अनुसार, शासन और उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं. इन आदेशों के तहत किसी भी स्थल पर निर्धारित संख्या और तय डेसिबल से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसी सिलसिले में भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि बजरडीहा चौकी क्षेत्र के नूर नगर (देव पोखरी) स्थित नोमानिया मस्जिद में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए अधिक संख्या में लाउडस्पीकर लगाए गए हैं.पुलिस कब्जे में कई लाउडस्पीकर सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसर में मानक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए पाए गए. मौके पर मौजूद मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों व संबंधित लोगों को उच्च न्यायालय के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस की देखरेख में मानक से अतिरिक्त लगे सभी लाउडस्पीकरों को नीचे उतरवाया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने उतारे गए सभी अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को अपने कब्जे में ले लिया. चौकी प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार इन ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर विधिवत रूप से सीज करने की कार्रवाई की गई है. स्थानीय लोगों और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदारों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग किया.Also Read: अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन
अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन
अकवान के असर से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बनारस में ठिठुरन
वाराणसीः चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर वाराणसी में भी दिख रहा है. पिछले 24 घंटे से आसमान में बादल छाए हुए हैं. बीते शनिवार के बाद आज रविवार की भोर में भी बादलों की आवाजाही से बूंदाबांदी भी हुई. इससे तापमान में थोड़ी बढोत्तरी हुई. 23 नवंबर से ठंड बढ़ने के आसार भी मिलने लगे हैं. जिसे लेकर मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के अवशेष उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में केंद्रित हैं. इसके प्रभाव से पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है. अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है.23 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. तापमान गिरने के साथ सुबह कोहरे का घनत्व भी बढ़ेगा.पूर्वांचल के कई इलाकों में 'अकवान' का असरचक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर सिर्फ वाराणसी में ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के कई इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. जी हां, इस चक्रवात तूफान के चलते कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है. जिससे सुबह के समय आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. मौसम में बदलाव का असर रबी की फसलों पर भी पड़ सकता है. तो कहीं, खेतों में खड़ी और बोई जा रही गेहूं की फसल के लिए हल्की नमी फायदेमंद हो सकती है. इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और शुरुआती सिंचाई की जरूरत कुछ कम हो सकती है. जिन खेतों में पहले से पर्याप्त नमी है, वहां किसानों को फिलहाल सिंचाई से बचना चाहिए. सरसों, चना, मटर और मसूर की फसलों के लिए भी यह मौसम महत्वपूर्ण है.Also Read: काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाटइतना ही नहीं, लगातार बादल और अधिक नमी रहने से सरसों में माहू (चेपा) और फफूंदजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है. रविवार सुबह शहर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि वातावरण में नमी 83% रही, इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 260 पर पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में है. ऐसे में नमी के साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.
काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी,  लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाट
काशी में देव दीपावली की भव्य तैयारी, लाखों दीपक से जगमगाएगे 84 गंगा घाट
वाराणसी : धर्म और आस्था की काशी नगरी एक बार फिर देव दीपावली के अद्भुत नजारों से जगमगाने को तैयार हो चुकी है. जिसकी सुंदरता किसी दुल्हन से कम नहीं होगी. जिसकी झलक 24 नवंबर 2026 को आदि केशव घाट से लेकर सामने घाट तक नजर आने वाली है. गंगा के दोनों किनारों पर असंख्य दीपों की झिलमिलाहट देखने को मिलेगी. इतना ही नहीं, गंगा पार रेती भी लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएगी. गंगा घाटों के साथ कुण्डों, तालाबों, पोखरों, मंदिरों और मठों में भी दीपदान का भव्य आयोजन भी किया जाएगा.कुण्डों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली का भव्य आयोजनबीते शनिवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित हुए केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की पत्रकार वार्ता में संस्थापक-अध्यक्ष पं. नारायण गुरु ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने बताया कि देव दीपावली के सफल आयोजन के लिए 84 घाटों पर समितियां गठित की गई हैं. इसके अलावा 15 सदस्यीय कोर कमेटी भी बनाई गई है. काशी के 102 से अधिक कुण्डों एवं पोखरों पर भी देव दीपावली मनाई जाएगी. गंगापार रेती, सामने घाट और रामनगर घाट पर भी दीपोत्सव की भव्य छटा की सुंदरता नजर आने वाली हैं.जाने कब हुई थी देव दीपावली की शुरुआतजिसे लेकर पं. नारायण गुरु ने बताया कि काशी में देव दीपावली की शुरुआत वर्ष 1985 में महज छह घाटों से हुई थी. उस समय करीब 8 हजार दीपक जलाए गए थे, धीरे-धीरे यह आयोजन विस्तारित होता गया और वर्ष 1995 तक 78 घाटों पर देव दीपावली मनाई जाने लगी. आज यह आयोजन विश्वभर में काशी की पहचान बन चुका है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2011 में गंगापार रेती और वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश के नर्मदा तट पर भी देव दीपावली की शुरुआत हुई थी, जिसकी परंपरा आज भी निभाई जाती है. जो आज भी जारी है. इस पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.Also Read: देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर गूंजेगी शिव महिमा, 151 लीटर दूध से होगा मां गंगा का अभिषेक