Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

डिजिटल अरेस्‍ट का भय दिखाकर लाखों की ठगी, रकम होल्ड कर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

डिजिटल अरेस्‍ट का भय दिखाकर लाखों की ठगी, रकम होल्ड कर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Mar 21, 2026, 12:55 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: साइबर अपराधियों द्वारा “डिजिटल हाउस अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है. शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी जयप्रकाश सिंह के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों ने गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए 10 लाख रुपये की ठगी की. इस घटना के संबंध में पीड़ित ने 19 मार्च 2026 को थाना साइबर क्राइम वाराणसी में प्रार्थनापत्र दिया. पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया.


j


पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई


इस विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों और साइबर अपराध समन्वय केंद्र से संपर्क स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि को होल्ड करा दिया गया. पुलिस ने न्यायालय से संपर्क कर उक्त 10 लाख रुपये की धनराशि को शिकायतकर्ता के पक्ष में रिलीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से संतुष्ट होकर शिकायतकर्ता जयप्रकाश सिंह ने लिखित धन्यवाद पत्र देकर साइबर क्राइम टीम की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा भी की है.


u


यह भी पढ़ें: मसाननाथ मंदिर में सजेगा राग विराग का मेला, नगर वधुएं अर्पित करती हैं नृत्यांजलि


पुल‍िस के अनुसार इस पूरी प्रक्र‍िया में ठगी गई धनराशि 10,00,000 रुपये थी और पूरी रकम को होल्ड कराकर वापस क‍िया गया है. इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह, साइबर थाना, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, साइबर क्राइम सेल, उप निरीक्षक आलोक रंजन सिंह, साइबर थाना, कांस्टेबल रोहित तिवारी, साइबर क्राइम सेल


प



मुरारी कुमार, कार्यालय सहायक, पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) आद‍ि सक्र‍ियता से लगे रहे. वहीं इस प्रकरण के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर धनराशि ट्रांसफर न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें.

भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
भारत रत्‍न के पुश्तैनी मकान का हो रहा नवीनीकरण, वीडीए ने साफ की तस्‍वीर
वाराणसी: भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. प्राधिकरण के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा स्वयं कराया जा रहा है. वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई.जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में स्थित है. करीब 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी+1 तल का था और काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका था.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायलधरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगीपरिवार के सदस्यों द्वारा मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन की संरचना को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके. एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय स्थापित कराने की बात कही है. इससे उनकी विरासत और शहनाई की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की उम्मीद जगी है.वीडीए सचिव ने स्पष्ट किया है कि मकान के ध्वस्तीकरण की पूरी कार्रवाई उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवारजनों द्वारा ही कराई जा रही है. इसमें वाराणसी विकास प्राधिकरण अथवा जिला प्रशासन की कोई भूमिका, सहभागिता या सरोकार नहीं है.वहीं, सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सरकार द्वारा बिस्मिल्लाह खान का घर गिराया जा रहा.
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, चालक समेत 22 घायल
वाराणसी : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया.जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्‍टूबर को बस संख्या डब्ल्यूबी-51-ए-4436 से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद सभी बस से अपने घर लौट रहे थे. सुबह बस मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के पास पहुंची. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.सूचना के बाद पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्यहादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना देन (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), दुर्गा कर (62), माला सददर (39), झूमा रानी (51), गौरी शंकर सरकार (32), शुकेश बिस्वास (67), गौरी शंकर सरकार (72), लोक्खी गोस (52), नमिता बाला (55), छोटून मौलिक (52), गुरु दासी सरकार (57), बिशाखा दास (53), वनिता बोड्डो (54), लक्ष्मी बोस (56) और राखी सिंघा राय (44) समेत 22 लोग घायल हो गए. इनमें बस चालक भी शामिल है.ALSO READ: वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसीदुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी चौकी प्रभारी जगदंबा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त बस के कारण यातायात प्रभावित हो गया था. क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया.
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी के कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी से पांचवीं मंजिल तक पहुंचीं लपटें, महिला झुलसी
वाराणसी: चेतमणि चौराहे के निकट जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी लपटें तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल के डक्ट के रास्ते पांचवीं मंजिल तक पहुंच गईं। बहुमंजिला इमारत में आग फैलने से वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अज्ञात कारणों से लगी। घटना के समय फ्लैट के मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चौथी मंजिल के डक्ट के माध्यम से पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस दौरान पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उनके साथ उनके पुत्र और पुत्री भी मौजूद थे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।ALSO READ: काशी में देखने को मिलेंगे दुनिया के अजूबे, करोड़ों होंगे खर्चबहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की इस घटना से आसपास के इलाके में भी हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।