Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में वकीलों का डीएम पोर्टिको के पास विरोध प्रदर्शन, उठाई यह मांग

वाराणसी में वकीलों का डीएम पोर्टिको के पास विरोध प्रदर्शन, उठाई यह मांग
Oct 07, 2026, 12:38 PM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी : निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अधिवक्ताओं व जनसंगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वाराणसी में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम पोर्टिको के पास वकीलों ने हाथों में तख्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की.


अधिवक्ता विनोद शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वकीलों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शुक्ला ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि साजिश के तहत देश भर के लगभग 13.5 करोड़ वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं. वकीलों का कहना था कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस पद पर बने रहेंगे, तब तक देश व प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होना मुमकिन नहीं है. इसलिए निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त का पद छोड़ना अनिवार्य हो गया है.


ALSO READ : अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज, 52 लावारिस दिवंगतों के लिए पंचगंगा घाट पर हुआ तीर्थ श्राद्ध



उच्च स्तरीय न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग


अधिवक्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने की जोरदार वकालत की. उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया के नाम काटने के इस कृत्य में शामिल मुख्य चुनाव आयुक्त समेत सभी दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जाए. प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली में संसद से निर्वाचन सदन तक निकाले गए विरोध मार्च और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख का खुला समर्थन किया. वकीलों ने कहा कि जब-जब भारतीय लोकतंत्र पर कोई आंच आई है, तब-तब देश के सजग नागरिकों और जननायकों ने सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ी है. वकीलों ने चेताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा. वकीलों ने अंत में कहा कि देश की जागरूक जनता अब इस चुनावी धांधली को समझ चुकी है और न्याय मिलने तक कचहरी से लेकर सड़क तक संघर्ष का सिलसिला जारी रहेगा.

शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
शहर में दाखिल नहीं हो पाए मोकामा विधायक अनंत सिंह...
वाराणसी: मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी शहर में दाखिल नहीं हो पाए. उनका काफिला चंदौली से चलकर वाराणसी पहुंचा तो पुलिस ने हरसेवानंद स्कूल के पास रोक लिया. अनंत सिंह का मुख्य कार्यक्रम लंका चौराहे पर पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का माल्यार्पण करना था. पुलिस के रोकने पर अनंत सिंह के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई. पुलिस के समझाने पर अनंत सिंह काफिले के साथ हाइवे से होते प्रयागराज रवाना हो गए.समर्थकों संग पुलिस की नोकझोंकअनंत सिंह को प्रयागराज को पप्पू सलमान के बेटे की शादी के वलीमा में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें शाम को प्रयागराज पहुंचा लेकिन रास्ते में समर्थकों द्वारा जगह-जगह स्वागत के लिए रुकने की वजह से वह काफी लेट हुए. अनंत सिंह को पटना से बिहटा, आरा, बक्सर, मोहनिया, चंदौली होते प्रयागराज जाना था. अनेक जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया है. आरा में जेसीबी से फूल बरसाए तो बक्सर में चांदी का मुकुट पहनाया. अनंत सिंह की प्रयागराज यात्रा एक तूफानी रोड शो की तरह प्लान की गई जिससे शक्ति प्रदर्शन भी हो जाए. बिहटा, आरा और बक्सर होते हुए यह काफिला मोहनिया पहुंचा, जहां से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया.चंदौली में विधायक सुशील सिंह से मिले यूपी में सबसे पहले चंदौली में भाजपा विधायक सुशील सिंह के आवास पर उनका स्वागत हुआ. इसके बाद वाराणसी में लंका पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था. काफिला वाराणसी पहुंचने के बाद हरसेवानंद स्कूल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे रोक लिया और घेर लिया और वहीं से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया. इससे पहले बिहार के विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी बेटी की शादी में सभी को न्योता देंगे. तेजस्वी यादव समेत सभी को बुलाएंगे.ALSO READ: भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी पूर्व एमएलए नीलम देवी को छह साल के लिए निकाल दिया है. जेडीयू की तरफ से विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग पर स्पीकर ने अनंत सिंह को सात दिन में जवाब देने का नोटिस भेजा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव मर्डर केस में उनको हाईकोर्ट से मिली जमानत को सस्पेंड करते हुए 4 दिसंबर तक सरेंडर करने और जेल जाने का आदेश दिया है. बेटी की 25 नवंबर को हो रही शादी के लिए कोर्ट ने एक महीने की मोहलत दी है.
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
भाजपा महानगर कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन...
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा हुई.स्नेह मिलन समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों, क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर समन्वय और संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किय. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.इस अवसर पर प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धनवंतरी सभी को आरोग्य प्रदान करें और मां लक्ष्मी हर घर-आंगन को सुख-समृद्धि से भर दें. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से सभी के कल्याण की कामना की. साथ ही लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए स्वदेशी दीयों का इस्तेमाल कर दीपावली मनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की.ALSO READ: खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, महामंत्री पूजा दीक्षित, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, प्रज्ञा पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, हीरा यादव, सुनील यादव, अनुराग शर्मा, प्रीति सिंह और मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से उकेरा दीप...
वाराणसी:खेल के मैदान पर जब खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का अनूठा प्रदर्शन किया तो नजारा देखने लायक बन गया। शुक्रवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों की जगह एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां 410 बालक-बालिकाओं ने एक साथ बैठकर अपने शरीर की आकृति से विशाल दीप का स्वरूप तैयार किया। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की इस अनूठी पहल ने भारतीय परंपरा, एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।आमतौर पर मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों की दौड़, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मैदान में खेल से इतर रचनात्मकता का अनूठा संगम नजर आया। निर्धारित स्थान पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से बैठकर दीप की आकर्षक आकृति बनाई। ऊपर से देखने पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह स्वरूप बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा था।AlSO READ: काशी के सर्राफा बाजार में छूट दे रही चुनौती, 0% मेकिंग चार्ज का दावा, कारोबारियों में मची होड़...कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य 410 बालक-बालिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को अपनी भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का छोटा सा प्रयास करना है। खेल और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक मूल्यों का जुड़ाव भी जरूरी है।