दुबई मॉडल से सीखकर काशी–यूपी में रियल एस्टेट को नई दिशा देने की पहल

वाराणसी के जाने-माने बिल्डर और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े राम गोपाल सिंह रियल एस्टेट सेक्टर को गहराई से समझने के उद्देश्य से तीन दिवसीय दुबई दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने दुबई में विकसित हो रही अत्याधुनिक बिल्डिंग्स, हाईटेक मकानों और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का बारीकी से अध्ययन किया.

राम गोपाल सिंह ने देखा कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक, बेहतर प्लानिंग और विश्वस्तरीय सुविधाओं के जरिए दुबई में रियल एस्टेट को एक नए स्तर पर पहुंचाया गया है। उनका उद्देश्य इन आधुनिक सुविधाओं और सफल मॉडलों को काशी और उत्तर प्रदेश की ज़मीन पर उतारने की संभावनाओं को समझना रहा.
दौरे के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि दुबई के रियल एस्टेट कल्चर को समझने के लिए इससे पहले VDA के सचिव काशी का दौरा कर चुके हैं। इससे स्पष्ट है कि दोनों क्षेत्रों के बीच रियल एस्टेट सेक्टर में सहयोग और अनुभव साझा करने की दिशा में प्रयास जारी हैं.
ALSO READ : दालमंडी गली बंद, विरोध के बीच ध्वस्तीकरण जारी, भारी पुलिस बल तैनात
राम गोपाल सिंह ने दुबई के रियल एस्टेट कारोबारियों को वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश में निवेश करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में निवेश करना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि यहां विकास की अपार संभावनाएं भी मौजूद हैं। यह पहल काशी और यूपी में रियल एस्टेट विकास को नई गति देने में अहम साबित हो सकती है.



