Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

शराब की दुकानें, बार और मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर, सपा ने सौंपा ज्ञापन...

शराब की दुकानें, बार और मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर, सपा ने सौंपा ज्ञापन...
Jun 09, 2026, 09:14 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : मछली-मांस की दुकानें शहर से बाहर करने के नगर निगम के आदेश पर समाजवादी पार्टी मुखर हो गई है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बनारस की सड़कों पर केवल छोटे और गरीब दुकानदारों के पेट पर लात मारने की दोहरी नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शहर की स्वच्छता, सुरक्षा और नैतिक माहौल के नाम पर प्रशासन की 'चुनिंदा कार्रवाई' के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है.इसी परिप्रेक्ष्‍य में मंगलवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वाराणसी सतेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा है.


प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे जीशान अंसारी ने कहा कि "महापौर का स्वच्छता को लेकर लिया गया फैसला तब तक एक ढोंग और अधूरा कदम है, जब तक इसमें शहर के बीचों-बीच जहर उगल रहे शराब के ठेकों और बार को शामिल नहीं किया जाता. समाजवादी विचारधारा समाज के हर वर्ग के कल्याण और एक भयमुक्त, स्वस्थ वातावरण की पक्षधर है. हमारी साफ मांग है कि शहर के भीतर चल रही सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानों और बार के लाइसेंस तत्काल निरस्त कर उन्हें नगर निगम की सीमा से बाहर निकाला जाए. सपा नेता शुभम सेठ 'गोलू' ने प्रशासन की नीयत पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर खदेड़ा जा रहा है, तो रसूखदार और रईसों के बड़े-बड़े मांसाहारी होटलों व रेस्टोरेंटों पर भाजपा महापौर की आंखें क्यों बंद हैं. व्यवस्था का पैमाना सबके लिए एक होना चाहिए.


ALSO READ:कमर में पिस्टल, हाथ में बेसबॉल लेकर बना रहे थे भौकाल, फोटो वायरल होने पर पुलिस ने दबोचा...



कानूनी और सामाजिक मोर्चे पर प्रशासन को घेरते हुए सपा नेता शिवेंद्र राय का आरोप है कि शहर के बीचों-बीच स्थित शराब के ठेके और बार अपराधियों के अड्डे बन चुके हैं. देर रात तक होने वाले हुड़दंग, छेड़खानी और असामाजिक गतिविधियों के कारण महिलाओं और बच्चों का सड़कों पर निकलना दूभर हो चुका है. शहर को सुरक्षित करने के लिए इन्हें हर हाल में हटाना होगा. वहीं, अधिवक्ता आलोक सौरभ और अधिवक्ता अभिषेक झा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन की नीतियां निष्पक्ष होनी चाहिए, न कि पूंजीपतियों के हक में. अगर स्वच्छता और सुव्यवस्था के नाम पर छोटे दुकानदारों की दुकानें उजाड़ी जा रही हैं, तो अमीरों के आलीशान नॉन-वेज रेस्टोरेंटों को किस कानून के तहत वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता अमरेंद्र पांडेय, पुनीत मौर्य, अमित कुमार "विक्की", राज श्रीवास्तव, कैफ अहमद, रितेश गुप्ता, धीरू चौबे, सोनू सोनकर, फरहान सिद्दीकी, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे.

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।