वराह भगवान का हुआ दिव्य शृंगार, भक्तो ने चढ़ाया छप्पन भोग

वाराणसी : जौनपुर - वाराणसी की सीमा के पास रामगढ़ चंदवक स्थित श्री कोटि तीर्थ वराह धाम में रविवार को भगवान वराह के प्राकट्योत्सव के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ. इस दौरान मंदिर में भगवान वराह का भव्य शृंगार किया गया और पूरे मंदिर को फूल माला से सजाया गया. प्राकट्योत्सव के अवसर पर भगवान वराह जी और लक्ष्मी माता जी को छप्पन भोग चढ़ाया गया.
सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा. भक्तों ने भगवान के दर्शन पूजन किये और परिवार की सुख - शांति और खुशहाली की प्रार्थना की. इस अवसर पर संत सम्मलेन का भी आयोजन हुआ. उस सम्मलेन में अलग - अलग जगहों से 100 से अधिक साधु संत लोग पहुंचे. संतो के पहुंचने से मंदिर परिसर में और भक्तिमय माहौल बना रहा. भक्तो ने संतो के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किए.
ALSO RAED:दालमंडी में सीवर का काम शुरू, भूमिगत पाइपलाइन डालने के बाद बनेगी सड़क...
पूरे दिन चले धार्मिक कार्यक्रम के बाद शाम को मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल हुए. उस समय मंदिर परिसर में भगवान वराह जी के जयकारो से गूंज उठा. भक्तों ने आरती में शामिल होकर सुख -समृद्धि की कामना की. प्राकट्योत्सव के मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया. इसमें संतो और भक्तो के लिए प्रसाद की अच्छी व्यवस्था की गयी. बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किए. पूरे कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. विशेष शृंगार ,छप्पन भोग संत सम्मलेन,आरती और भंडारे के साथ भगवान वराह जी का प्राकट्योत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया.



