Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महाशिवरात्रि 2026 : 27 घंटे दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ,स्पर्श दर्शन पर रोक

महाशिवरात्रि 2026 : 27 घंटे दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ,स्पर्श दर्शन पर रोक
Feb 05, 2026, 07:36 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा की नगरी काशी एक बार फिर भोले की जयकारों से गूंजने की लिए तैयार है. 15 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि को लेकर काशी में अभी से तैयारीजन शुरू कर दी गयी है.


HAR HAR MAHADEV ,


शेड्यूल हुआ जारी...


बता दें कि महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की आरती और दर्शन-पूजन का शेड्यूल मंंदिर प्रशासन ने जारी कर दिया गया है. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती 2:15 बजे शुरू होगी और 3:15 बजे संपन्न होगी. इसके बाद 3:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए गर्भ गृह के कपाट खुल दिए जाएंगे. 15 फरवरी को 3:30 से बाबा का दर्शन पूजन 16 फरवरी को सुबह 6:30 बजे तक लगातार चलेगी. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु लगातार 27 घंटे तक दर्शन- पूजन कर सकेंगे.


10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान


बता दें कि इस बार मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि महाशिवरात्रि 2026 पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. 12 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है और इसको ध्यान में रख कर मंदिर प्रशासन महाशिवरात्रि की तैयारी कर रहा है.


ALSO READ ; बीएचयू में बिहार के मरीजों पर संकट, बिहार सरकार में अटका 8 करोड़


पुलिस बल रहेगा तैनात...


वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी. वहीं पुलिस-प्रशासन ड्रोन के जरिए भी मंदिर की निगरानी करेगा. महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अभी से अलर्ट मोड पर है. मंदिर परिसर के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

प्रेमी से शादी की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा...
प्रेमी से शादी की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा...
वाराणसी : पानी टंकी, मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी मांग पूरी कराने का चलन बढ़ गया है. इस करतूत से जहां पुलिस के हाथ पैर फूलने लगते हैं वहीं लोगों को भी परेशानी का सामना करना पडता है. ऐसी ही एक घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के पश्चिमपुर अहरक गांव में सामने आई जहां आज मंगलवार की सुबह सात बजे एक 21 वर्षीय युवती द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. युवती ने कहा कि यदि उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा, तो वह कूदकर आत्महत्या कर लेगी. इस घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और युवती को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे. जब ग्रामीणों के प्रयास विफल रहे, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस ने किसी तरह युवती को टावर से नीचे उतारकर अपने साथ थाने ले आई. इसके बाद दोनों पक्ष के परिजनों को भी थाने बुलाया गया. समाचार लिखे जाने तक लड़का और लड़की शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन दोनों के परिजनों के बीच वाद विवाद जारी था.जानकारी के अनुसार, युवती का प्रेम संबंध इसी थाना क्षेत्र के सनी विश्वकर्मा के साथ काफी समय से चल रहा था. लेकिन परिजनों के दबाव के कारण सनी शादी करने से इंकार करने लगा. इससे क्षुब्ध होकर युवती सुबह मोबाइल टावर पर चढ गई. पुलिस का कहना है कि लड़का और लड़की शादी के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन अभी भी दोनों के परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है.इस घटना ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम संबंधों में परिवारों का दबाव कभी-कभी युवाओं को इस तरह के कदम उठाने के लिए मजबूर कर देता है. पुलिस ने भी इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई और युवती को सुरक्षित रूप से नीचे उतारने में सफल रही.स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे समझाने का प्रयास किया गया. दोनों परिवारों के बीच अभी भी कुछ मतभेद हैं, जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है. गांव के लोगों का मानना है कि प्रेम विवाह को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है. इस तरह की घटनाएं केवल व्यक्तिगत नहीं होतीं, बल्कि समाज के लिए भी एक संदेश देती हैं. पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया है.ALSO READ : वाराणसी में कैब चालक ने महिला यात्री से की छेड़खानी, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी...पुलिस का कहना है कि वे चाहते हैं कि दोनों परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करें और युवती और उसके प्रेमी को एक खुशहाल जीवन जीने का अवसर दें. बतादें कि पिछले दिनों शिवपुर क्षेत्र में एक युवती भी प्रेमी से शादी की जिद में पानीटंकी पर चढ गई थी. हालांकि प्रेमी के आने पर वह नीचे उतर गई थी.
वाराणसी में कैब चालक ने महिला यात्री से की छेड़खानी, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी...
वाराणसी में कैब चालक ने महिला यात्री से की छेड़खानी, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी...
वाराणसी : शहर में रैपिडो चालक द्वारा महिला यात्री के साथ छेड़खानी की असहज करने वाली घटना सामने आई है. पीड़‍िता ने बताया क‍ि दुस्साहसी चालक ने एक नहीं कई बार गंदे तरीके से उसके घुटने से ऊपर के हिस्से को छूने की कोशिश की, जिससे वह भयग्रस्‍त हो गई. दहशत में आई युवती ने राइड के बाद खुद को संभाला और आरोप‍ित कैब चालक के खिलाफ थाना भेलूपुर में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जानकारी सामने आने के बाद पीड़ित महिला यात्री के पास उपलब्ध तथ्यों के जरिए कैब चालक की पहचान करने में जुट गई है, ताकि उसकी गिरफ्तारी की जा सके.पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि वह 24 मई को गुरुबाग से महाबीर मंदिर (अर्दली बाजार) के लिए कैब बुक की थी. चालक उनको गाड़ी में बैठाकर चलने के कुछ देर बाद ही छेड़खानी शुरू कर दी. पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह रैपिडो जैसे विशेष पहचान रखने वाली कंपनी के चालक की हरकत से असहज महसूस करने लगी. सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया गया है. आरोपित चालक का ब्योरा रैपिडो कंपनी से मांगा गया है. घटनाक्रम में पुलिस जल्द ही आरोप‍ित की गिरफ्तारी करेगी.महिला ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया कि जब वह गाड़ी में बैठी थी, तब चालक ने उसे असहज करने वाली हरकतें की. यह घटना उस समय हुई जब वह अपने गंतव्य की ओर जा रही थी. पीड़िता ने बताया कि चालक ने उसके घुटने से ऊपर के हिस्से को गलत तरीके से कई बार छूने की कोशिश की, जिससे वह अत्यंत भयभीत हो गई. इस घटना ने न केवल उसकी सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाला.ALSO READ : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ विशेष आयोजन…पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और चालक की पहचान के लिए रैपिडो कंपनी से संपर्क किया. सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ विशेष आयोजन…
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ विशेष आयोजन…
वाराणसी : गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार,26 मई को काशी विश्वनाथ धाम में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला.ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी के शुभ अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की और से विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा- अर्चना ,वैदिक मंत्र उच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया.सुबह के समय काशी विश्वनाथ के मंदिर के घाट पर मां गंगा की आरती की गई. इसके बाद श्रद्धा और रीति रिवाज के साथ मां गंगा का अभिषेक संपन्न हुआ वही धाम परिसर में स्थापित मां गंगा के प्रतिमा का भी विधिवत पूजा अर्चना किया गया. पूरे परिसर में श्रद्धा और भारती का माहौल बना रहा. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा वह पवित्र दिन माना जाता है जब मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, पूजा और आराधना करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।ALSO READ : बिजली निजीकरण के विरोध में भिखारीपुर में गरजे बिजलीकर्मी, ऊर्जा प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप.इस अवसर पर मंदिर न्यास के अधिकारी, कर्मचारी,और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां गंगा और बाबा श्री काशी विश्वनाथ का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे धाम में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।