Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

माघ मेला पलट प्रवाह को लेकर काशी में महाकुंभ जैसी ट्रैफिक व्‍यवस्‍था, 5 थानों में होल्डिंग एरिया

माघ मेला पलट प्रवाह को लेकर काशी में महाकुंभ जैसी ट्रैफिक व्‍यवस्‍था, 5 थानों में होल्डिंग एरिया
Jan 05, 2026, 07:58 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : माघ मेला और पलट प्रवाह को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया है. प्रमुख स्नान तिथियों पर महाकुंभ जैसी ट्रैफिक व्यवस्थाएं रहेंगी. यातायात का दबाव बढ़ने पर पांच थानों में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. मिर्जामुराद, राजातालाब, रोहनिया, रामनगर और लंका में 12-12 घंटे तक वाहनों को रोका जाएगा. मैदागिन–चौक–गोदौलिया क्षेत्र नो-व्हीकल जोन रहेगा. शहर के अंदर छह रूटों पर ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन होगा. बाहरी गाड़ियां हाईवे पर ही रोकी जाएंगी और वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े होंगे.


RGDF


दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट व शहर के आंतरिक घाटों पर विशेष ध्यान दिया गया है. एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर राजघाट पुल पर भी चारपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. गाजीपुर और आजमगढ़ से माघ मेला जाने वाली प्राइवेट बसें और चारपहिया वाहन रिंग रोड से जाएंगे, शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.


बिहार और चंदौली से माघ मेला जाने वाले वाहनों को एनएच-19 होते हुए विश्वसुंदरी पुल, अखरी और मोहनसराय से निकाला जाएगा. पुलिस के अनुसार सोनारपुरा तिराहे से गोदौलिया चौराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे. इन वाहनों को ब्रॉडवे तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, शिवाला तिराहे से अस्सी की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे.


प्रमुख प्रतिबंध / डायवर्जन


VARNASI


गोलगड्डा से किसी भी प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा. इन वाहनों को यू-टर्न कराकर लकड़मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा. समयानुसार पासयुक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे.

लकड़मंडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को गोलगड्डा व भदऊ चुंगी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को वहीं से डायवर्ट कर कैंट ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा. समयानुसार पासयुक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेंगे.

मछोदरी की तरफ से विशेश्वरगंज तिराहा आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.

मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को थाना चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. चारपहिया, तीनपहिया व पैडल रिक्शा को कबीरचौरा एवं विशेश्वरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. चारपहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे.


मकर संक्रांति पर 3 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान


पुलिस के अनुसार मकर संक्राति पर 14 से 16 जनवरी के बीच शहर में तीन से चार लाख लोगों के आने का अनुमान है. मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी को 2 लाख लोगों के आने का अनुमान है. 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर भी दो लाख लोगों के आने का अनुमान है. माघी पूर्णिमा पर 02 और 03 फरवरी 5 लाख लोग आ सकते हैं, जबकि महाशिवरात्रि पर 16 और 17 फरवरी को पांच लाख लोग आ सकते हैं.


ऑटो व ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट


रूट 1: गोलगड्डा तिराहा से लकड़मंडी, संपूर्णानंद से अमर उजाला से लहुराबीर होकर कबीरचौरा, मैदागिन, विशेश्वरगंज से गोलगड्डा होकर चौकाघाट.

रूट 2: लहुराबीर से जयसिंह चौराहा होते हुए मलदहिया से सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज होकर मंडुवाडीह से भिखारीपुर फिर सुंदरपुर मालवीय चौराहा से लंका तक.

रूट 3: लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर बरेका होते हुए मंडुवाडीह से लहरतारा फिर कैंट रेलवे स्टेशन (वापसी).

रूट 4: लंका से नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर बरेका होते हुए मंडुवाडीह से लहरतारा, चांदपुर तक.

रूट 5: अंधरापुल से नदेसर फिर मिंट हाउस, आंबेडकर चौराहा होते हुए जेपी मेहता से दैत्रावीर फिर भोजूबीर से गिलट बाजार तक.

रूट 6: चौकाघाट से ताड़ीखाना होते मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहा से पांडेयपुर तक.


ALSO READ : बनारस बार एसोसिएशन चुनाव - विनोद शुक्‍ला काे अध्‍यक्ष की कमान, सुधांशु मिश्रा महामंत्री निर्वाचित


यह भी जानें


सूजाबाद पुलिस चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो पार्किंग लंका मैदान रामनगर में ही पार्क कराए जाएंगे.

भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को पार्किंग रेलवे कॉलोनी के मैदान में पार्क कराया जाएगा. समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें.

लाट भैरव चौकी व कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के नीच लाट भैरव चौकी व कज्जाकपुरा ओवरब्रिज की ओर से किसी भी प्रकार के वाहन भदउचुंगी की तरफ नही जाने दिया जाएगा. समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें.

जलालीपुरा ओवरब्रिज ढलान के आगे किसी प्रकार के वाहन को भदउचुंगी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के ऊपर से आशापुर की तरफ भेज दिया जाएगा. समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें.

गोलगड्डा से किसी भी किसी प्रकार के वाहनों को विशेवरगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा. इन वाहनों को यू-टर्न कराकर लकडमंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा. समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें.

लकड़मण्डी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को गोलगड्डा, भदउचुंगी की तरफ नहीं जाने दिये जाएगा. इन वाहनों को वहीं से डायवर्ट कराकर कैंट ओवरब्रिज होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें. समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें.

विशेश्वरगंज तिराहा मछोदरी की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.

मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को थाना चौक होते हुये गौदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा. जिनमें चार पहिया/तीन पहिया/पैडल रिक्शा शामिल है, को कबीर चौरा एवं विशेश्वरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा. चार पहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग में पार्क कराये जायेंगे.

काशिका तिराहा से पिपलानी, कबीर चौरा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगें.

लहुराबीर चौराहा से किसी भी प्रकार के चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को मलदहिया चौराहा एवं कशिका तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.

बेनिया तिराहे से किसी भी प्रकार के चार/तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों में से चार पहिया प्राइवेट वाहनों को बेनिया पार्किंग पार्क कराया जाएगा तथा तीन पहिया वाहन को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.

रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ किसी दशा में चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को लक्सा एवं बेनिया तिराहा की तरक डायवर्ट कर दिया जाएगा.

गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन व दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों रामापुरा एवं सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा. दो पहिया वाहनों को गौदोलिया स्थित मल्टीलेवेल पार्किंग पार्क कराया जाएगा.

लक्सा तिराहा से रामापुरा की तरफ किसी दशा में कोई भी वाहन को नही दिया जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गुरूबाग एवं औरंगाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.

मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
वाराणसी: मालवीय चौराहे पर अवैध तरीके से पार्किंग कर जाम लगाने वाले टोटो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया गया है।मालवीय चौराहे के आसपास सड़क किनारे टोटो खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ऐसे टोटो के खिलाफ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े टोटो को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।सुबह से ही लंका चौराहे पर काफ़ी जाम की स्थिति रही, गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही. जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार मयफोर्स पहुंचे और अभियान चला कर जाम की स्थिति को संभाला.ALSO READ : क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरितपुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
वाराणसी : माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को युवा शक्ति, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य विशेश्‍वर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, उपनिदेशक, माई भारत, ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका आवश्यक है. विद्यालय के उपप्राचार्य ने भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.इसी क्रम में युवा आइकॉन एवं कॉलेज के पूर्व छात्र श्री सृजन चतुर्वेदी ने अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने कॉलेज में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी.ALSO READ : तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसराकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. विद्यार्थियों ने दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक तिवारी द्वारा किया गया. उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर माई भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, विद्यालय के शिक्षकगण, स्वयंसेवक अनिल कनौजिया एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे.
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
वाराणसी : कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं. तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्‍याप्‍त हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. मंजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया गया कि मंजू देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है. उनके पति और बेटा बाहर रहते हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद शहर से बाहर रहने वाले महिला के पति घर के लिए रवाना हो गए.ALSO READ : वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत