Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीर

वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीर
Nov 26, 2026, 06:41 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में काम के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. समतलीकरण के कार्य में लगा एक मजदूर जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


g


घायल मजदूर का अस्पताल में चल रहा इलाज


बताया जा रहा है कि, वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में बीते सोमवार को भोजनावकाश के बाद समतलीकरण का काम चल रहा था. इसी दौरान काम में लगी जेसीबी की चपेट में अचानक से एक मजदूर आ गया. जिसे काफी चोटे भी आई, ये देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तभी आनन-फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. मामले की भनक पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जहां पुलिस ने घायल मजदूर की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां निवासी रामआसरे राम उर्फ छेदी के रूप में बताई है.


पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा


वहीं, घटना से आहत हुए घायल मजदूर की पत्नी सुदामा ने फूलपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है. जेसीबी चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है. हैरानी इस बात की है कि पीड़ित पत्नी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. इसके बाद परिजनों ने बीते बुधवार रात करीब 8:35 बजे फूलपुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.


g


Also Read: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप


फिलहाल, फूलपुर थाना प्रभारी विकास मौर्य ने बताया कि घायल मजदूर की पत्नी की ओर से तहरीर के आधार पर इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीर
वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीर
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में काम के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. समतलीकरण के कार्य में लगा एक मजदूर जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.घायल मजदूर का अस्पताल में चल रहा इलाज बताया जा रहा है कि, वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में बीते सोमवार को भोजनावकाश के बाद समतलीकरण का काम चल रहा था. इसी दौरान काम में लगी जेसीबी की चपेट में अचानक से एक मजदूर आ गया. जिसे काफी चोटे भी आई, ये देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तभी आनन-फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. मामले की भनक पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जहां पुलिस ने घायल मजदूर की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां निवासी रामआसरे राम उर्फ छेदी के रूप में बताई है.पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा वहीं, घटना से आहत हुए घायल मजदूर की पत्नी सुदामा ने फूलपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है. जेसीबी चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है. हैरानी इस बात की है कि पीड़ित पत्नी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. इसके बाद परिजनों ने बीते बुधवार रात करीब 8:35 बजे फूलपुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.Also Read: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंपफिलहाल, फूलपुर थाना प्रभारी विकास मौर्य ने बताया कि घायल मजदूर की पत्नी की ओर से तहरीर के आधार पर इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप
वाराणसी। जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों एवं बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।Also Read:- संविधान दिवस पर गंगा द्वार बना जागरूकता का केंद्र, नमामि गंगे ने दिलाया पर्यावरण रक्षा का संकल्पबैठक में विशेष रूप से युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि ऐसे युवा, जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या कर चुके होंगे, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। इसके साथ ही पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और आवश्यकतानुसार आवेदन करने के लिए जागरूक किया गया।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया, ताकि विशेष कैंपों के दौरान मतदाताओं को आवश्यक सहयोग मिल सके और पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंटों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। विशेष कैंपों के जरिए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
संविधान दिवस पर गंगा द्वार बना जागरूकता का केंद्र, नमामि गंगे ने दिलाया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
संविधान दिवस पर गंगा द्वार बना जागरूकता का केंद्र, नमामि गंगे ने दिलाया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर संविधान के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। नमामि गंगे की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने के साथ प्रकृति की रक्षा और गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया। हाथों में संविधान की तस्वीर और तिरंगा लेकर लोगों ने ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ का उद्घोष किया।संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, दिलाई गई शपथकार्यक्रम में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संविधान के प्रति निष्ठा तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।राजेश शुक्ला ने कहा कि संविधान केवल नागरिकों को अधिकार ही नहीं देता, बल्कि उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51-ए (जी) के तहत जंगलों, झीलों, नदियों और वन्यजीवों सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा एवं संवर्धन करना प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है। साथ ही सभी जीवों के प्रति दया और संवेदनशीलता का भाव रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।गंगा संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरीउन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखना केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब नागरिक अपने संवैधानिक दायित्वों को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे, तभी गंगा और प्रकृति को सुरक्षित रखने का उद्देश्य पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के संवैधानिक दायित्वों का पालन तथा सरकारी और सामुदायिक प्रयासों का समन्वय ही गंगा के कायाकल्प का मजबूत आधार बन सकता है।Also Read:- सड़क हादसे ने छीनी पुलिस जवान की जिंदगी, पुलिस लाइन में अधिकारियों ने दी अंतिम विदाईश्रद्धालुओं और पर्यटकों ने लिया प्रकृति रक्षा का संकल्पकार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने संविधान के सम्मान के साथ नदियों, जलस्रोतों और प्राकृतिक संसाधनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रविंद्र पांडेय, साकेत, रोहित मिश्रा, रिया, आरती, जय शाहा, रमन नायडू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उपस्थित रहे।