Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वीडीए की बड़ी उपलब्धि: आठ महीने में 358 करोड़ का राजस्व, बोर्ड बैठक में हुई सराहना…

वीडीए की बड़ी उपलब्धि: आठ महीने में 358 करोड़ का राजस्व, बोर्ड बैठक में हुई सराहना…
Jun 30, 2026, 08:37 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने वित्तीय और प्रशासनिक स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नवंबर 2025 से जून 2026 तक आठ महीनों में कुल 358 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है. इस उपलब्धि पर 29 जून को आयोजित 134वीं बोर्ड बैठक में विस्तार से चर्चा की गई और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई.बोर्ड ने इसे बेहतर प्रबंधन, समयबद्ध कार्यशैली और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम बताया.


वीडीए के अनुसार, इस अवधि में हर महीने राजस्व में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई.नवंबर 2025 में जहां आय 14.39 करोड़ रुपये रही, वहीं मार्च 2026 में यह बढ़कर 83.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो इस अवधि की सर्वाधिक मासिक आय रही.इसके अलावा दिसंबर में 22.07 करोड़ रुपये, जनवरी में 37.65 करोड़ रुपये, फरवरी में 43.16 करोड़ रुपये, अप्रैल में 64.04 करोड़ रुपये, मई में 45.38 करोड़ रुपये और जून में 48 करोड़ रुपये की आय दर्ज की गई.


GG


प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस राजस्व वृद्धि के पीछे दो प्रमुख कारण रहे. पहला, भवन निर्माण के नक्शों की स्वीकृति प्रक्रिया को पहले की तुलना में काफी सरल और तेज बनाया गया.अब आवेदन के बाद महज 7 से 15 दिनों के भीतर नक्शे स्वीकृत किए जा रहे हैं.प्रक्रिया में आई पारदर्शिता और तेजी के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से अपने भवनों के नक्शे पास कराए, जिससे भवन अनुभाग को 104.61 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.


दूसरा बड़ा कारण प्राधिकरण की संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन रहा. वीडीए ने अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई तथा लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी जमीनों को नियमानुसार खाली कराकर सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से आवंटित किया.इस प्रक्रिया से संपत्ति अनुभाग को 108.64 करोड़ रुपये की आय हुई. वहीं अन्य विभिन्न स्रोतों से भी 87.15 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.


134वीं बोर्ड बैठक में इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए बोर्ड सदस्यों ने वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के नेतृत्व में कार्य कर रही पूरी टीम की सराहना की.उनका कहना था कि यह उपलब्धि केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी कार्यशैली और जनता के बढ़ते विश्वास का भी प्रतीक है.


ALSO READ : वाराणसी में डीएम ने किया ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण, दिए निर्देश...


वीडीए का मानना है कि मजबूत वित्तीय स्थिति के चलते शहर में नई विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा.साथ ही आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नियोजित शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी, जिससे आने वाले समय में वाराणसी के नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा.

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.