खेल से खिलवाड़, मंडलीय सुब्रतो फुटबाल कप में नहीं आई कोई टीम...

वाराणसी: एक तरफ लोग रात में जग कर फुटबॉल के विश्व कप का मैच देख रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फुटबॉल के साथ जिम्मेदार अधिकारी मजाक कर रहे हैं.
भारत की सबसे प्रतिष्ठित सुब्रत कप स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता जिसका इस साल 65 वा संस्करण है वाराणसी में कोई टीम नहीं पहुंची. यह प्रतियोगिता भारत के पहले वायु सेनाध्यक्ष सुब्रतो मुखर्जी की याद में खेली जाती है.
गुरुवार को मंडलीय प्रतियोगिता में खेलने एक भी टीम मैदान पर नहीं उतरी. वाराणसी मंडल में शामिल जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी में यूपी बोर्ड के 1000 से अधिक स्कूल कालेज हैं फिर भी एक भी टीम का न खेलना अपने आप में बड़ा प्रश्न है.11 से 13 जुलाई तक आजमगढ़ में सुब्रतो कप का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है. इस में जिला की बालक वर्ग में अंडर 17 में विकास इंटर कालेज और बालिका वर्ग में जवाहर आदर्श इंटर कालेज की टीम हिस्सा लेगी. जबकि बालक अंडर 14 आयु वर्ग में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कोई भी टीम नहीं है. इस कारण मेजबान सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज को बिना कोई मैच खेले सीधे प्रदेश में खेलने को मिल रहा है.
ALSO READ:सिगरा पुलिस की कार्रवाई: मॉडल शॉप बंद होने के बाद ओवररेट पर शराब बेचने वाले दो गिरफ्तार...
पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर नूर आलम का कहना है कि इस से अधिक मजाक खेल के साथ और क्या हो सकता है.
बुधवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी बिना पानी के खेले। खराब मैदान की वजह से 12 खिलाड़ी घायल हुए.
उनका कहना है कि इसकी शिकायत वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से करेंगे कि आखिरी इसका दोषी कौन है.



