सिगरा पुलिस की कार्रवाई: मॉडल शॉप बंद होने के बाद ओवररेट पर शराब बेचने वाले दो गिरफ्तार...

वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी की सिगरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि मॉडल शॉप बंद होने के बाद अवैध रूप से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेच रहे थे.
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने कुछ लोग देर रात मॉडल शॉप बंद होने के बाद ओवररेट पर शराब की बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर सिगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बीयर समेत विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब की खेप भी बरामद की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुकान बंद होने के बाद ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलकर शराब बेचते थे.
ALSO READ:बनारस में फल फूल रही है फाइव ए साइड हॉकी...
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
यह पूरा मामला सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगरम मार्केट का है, जहां पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.



