मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ,छह बच्चो को कराया मुक्त

वाराणसी. में मानव अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, रेलवे पुलिस और बाल संरक्षण टीम ने गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस से छह बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों को गुजरात की फैक्ट्रियों में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था,सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रेन में अभियान चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित अपने बचाओ में ले लिय।
ALSO READ : दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश...
कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध मानव अवैध तस्कारियो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनसे बच्चों को ले जाने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां उनकी मार्गदर्शक और देखभाल की व्यवस्था की गई है।
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है, कि यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों को किसके कहने पर गुजरात भेजा जा रहा था, इस में और कौन-कौन शामिल हैं, तथा इससे पहले भी बच्चों की अवैध व्यपार की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है, और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किया जायेगा। मानव तस्करी एक बहुत बड़ा अपराध है , जो की बच्चो के अधिकारों का उल्ल्घन करता ,बल्कि समाज में बहुत ज्यादा समस्या उत्पन करता है , अगर किसी भी प्रकार की संदिग्द गतिविधि देखती है, तो पुलिस को तुरंत इस बात की जानकारी दे। और इस घटना के बाद वाराणसी में मानव तस्करी के मामले में जांच और भी कड़ी करदी गए है ,ताकि भविस्य में इस प्रकार की समस्याओ को रोका जा सके।



