सुसुआही में योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश...

वाराणसी: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्मदेश्वर मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र सुसुआही स्थित एक पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योग और प्राणायाम किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें योगाचार्य सतीश सिंह, प्रियंका राय एवं रोशनी पांडेय के नेतृत्व में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया. योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व विकसित होता है.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा वाराणसी के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को सकारात्मक बनाता है. उन्होंने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हर व्यक्ति स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी सकता है और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सकता है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों और नेतृत्व के कारण योग को वैश्विक पहचान मिली है. आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. और करोड़ों लोग योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें.
ALSO READ : बनारस में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव, गंगा की गोद से पुलिस लाइन तक योग की लहर...
योगाचार्य सतीश सिंह, प्रियंका राय एवं रोशनी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में नागेंद्र गांधी, अभिषेक सिंह, अमित सिंह, अनूप कुमार सिंह, अरुण कुमार, विजय तिवारी, श्रीकांत सिंह, कैप्टन अरुण राय, शरद कुमार, जय किशन पटेल, अमितेश सिंह, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार और ठल्लू पटेल मुलागर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.



