Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बरेका में सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों का संदेश, महाप्रबंधक ने अधिकारियों-कर्मचारियों से किया आह्वान

बरेका में सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों का संदेश, महाप्रबंधक ने अधिकारियों-कर्मचारियों से किया आह्वान
Nov 26, 2026, 03:48 AM
|
Posted By kritika panday

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और कर्मचारियों में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का लोकार्पण किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बुलेटिन का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को अपनी कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि सतर्कता बुलेटिन ‘प्रबोध’ का यह अंक केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से निर्धारित विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। भ्रष्टाचार का उन्मूलन किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इसके लिए जरूरी है कि हर कर्मचारी अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।


Also Read:- उत्तरी रेलवे की परामर्श समिति में काशी के 10 लोगों को मिली जगह, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दी बधाई


कार्यक्रम के दौरान मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने बताया कि बरेका में 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक तीन माह का सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा सेमिनार, क्विज प्रतियोगिताओं और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। मुख्य सतर्कता अधिकारी ने विश्वास जताया कि ‘प्रबोध’ बुलेटिन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके माध्यम से मिलने वाले संदेश न केवल उनके कार्यक्षेत्र, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देंगे।


कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर प्रवीण कुमार, मुख्य विद्युत इंजीनियर अरविंद कुमार जैन, मुख्य इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह और जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

संविधान के आदर्शों को व्यवहार में उतारें पुलिसकर्मी, अपर पुलिस आयुक्त ने दिलाई शपथ
संविधान के आदर्शों को व्यवहार में उतारें पुलिसकर्मी, अपर पुलिस आयुक्त ने दिलाई शपथ
वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस विभाग की ओर से संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त किरीट राठौड़ ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संविधान में निहित आदर्शों, मूल कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त किरीट राठौड़ ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। इन मूल्यों को केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और कार्यशैली में भी अपनाना जरूरी है।संवैधानिक मूल्यों को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिकाउन्होंने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज का युवा संविधान के मूल्यों को समझने और उन्हें मजबूत बनाने में सक्षम है। युवाओं को संवैधानिक आदर्शों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।Also Read:- वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीरकानून का शासन बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारीउन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग का दायित्व भी कानून के शासन को बनाए रखना और प्रत्येक व्यक्ति के साथ न्यायपूर्ण एवं समान व्यवहार सुनिश्चित करना है।संविधान की प्रस्तावना और मूल भावना को आत्मसात करने की अपीलकार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना और उसमें निहित मूल भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। साथ ही सभी से संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने की अपील की गई।
वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीर
वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, JCB की चपेट में आने से मजदूर की हालत गंभीर
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में काम के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. समतलीकरण के कार्य में लगा एक मजदूर जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.घायल मजदूर का अस्पताल में चल रहा इलाज बताया जा रहा है कि, वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत निर्माणाधीन टर्मिनल भवन में बीते सोमवार को भोजनावकाश के बाद समतलीकरण का काम चल रहा था. इसी दौरान काम में लगी जेसीबी की चपेट में अचानक से एक मजदूर आ गया. जिसे काफी चोटे भी आई, ये देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तभी आनन-फानन में घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. मामले की भनक पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जहां पुलिस ने घायल मजदूर की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहां निवासी रामआसरे राम उर्फ छेदी के रूप में बताई है.पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा वहीं, घटना से आहत हुए घायल मजदूर की पत्नी सुदामा ने फूलपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है. जेसीबी चालक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है. हैरानी इस बात की है कि पीड़ित पत्नी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. इसके बाद परिजनों ने बीते बुधवार रात करीब 8:35 बजे फूलपुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.Also Read: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंपफिलहाल, फूलपुर थाना प्रभारी विकास मौर्य ने बताया कि घायल मजदूर की पत्नी की ओर से तहरीर के आधार पर इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, इसी के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप
वाराणसी। जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों एवं बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।Also Read:- संविधान दिवस पर गंगा द्वार बना जागरूकता का केंद्र, नमामि गंगे ने दिलाया पर्यावरण रक्षा का संकल्पबैठक में विशेष रूप से युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि ऐसे युवा, जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या कर चुके होंगे, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। इसके साथ ही पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और आवश्यकतानुसार आवेदन करने के लिए जागरूक किया गया।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया, ताकि विशेष कैंपों के दौरान मतदाताओं को आवश्यक सहयोग मिल सके और पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंटों और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। विशेष कैंपों के जरिए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।