Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

एमएलसी चुनाव : भाजपा के केदार नाथ सिंह ने हार स्‍वीकारी, समर्थकों के प्रति जताया आभार, कहा- 'जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी'

एमएलसी चुनाव : भाजपा के केदार नाथ सिंह ने हार स्‍वीकारी, समर्थकों के प्रति जताया आभार, कहा- 'जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी'
Oct 29, 2026, 07:13 AM
|
Posted By gagan arora

वाराणसी: स्‍थानीय खंड स्नातक चुनाव की मतगणना के दौरान आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने परिणाम आने के पूर्व ही अपनी हार स्वीकार कर ली है. पर‍िणाम व‍िपरीत आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत संदेश जारी कर क्षेत्र के समस्त मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार जताया है.


जनादेश को पूर्ण विनम्रता से किया स्वीकार


मतदाताओं के नाम जारी अपने संदेश में केदारनाथ सिंह ने कहा कि वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं ने इस चुनाव में जो भी स्नेह और आशीर्वाद दिया, वह उनके लिए अमूल्य है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे जनादेश को पूर्ण विनम्रता और लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करते हैं. हालांकि इस चुनाव में उन्हें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, लेकिन मतदाताओं का यह विश्वास उनके लिए हमेशा सर्वोपरि रहेगा.


उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति कभी भी मात्र सत्ता या पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं रही है, बल्कि यह हमेशा से समाज के प्रति अपनी जवाबदेही तय करने और जनसेवा के संकल्प को जमीन पर उतारने का एक सतत माध्यम रही है. चुनाव में जीत और हार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं, लेकिन जनता की सेवा करने का संकल्प किसी भी परिणाम या हार-जीत का मोहताज नहीं होता. उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पहले की तरह ही हमेशा जनता के बीच उपस्थित रहेंगे और स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध बने रहेंगे.


पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन का जताया आभार


अपने संदेश में केदारनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का भी हृदय से आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि कठिन चुनावी संघर्ष के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ उनका साथ दिया, वह अत्यंत सराहनीय है. कार्यकर्ताओं का यही अटूट विश्वास और सहयोग उनकी असली ताकत है, जो उन्हें भविष्य में भी जनहित के कार्यों में डटे रहने की प्रेरणा देता रहेगा.


ALSO READ : लौह पुरुष की जयंती पर वाराणसी में छात्र-छात्राओं ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली, दिया संदेश


बयान की राजनीतिक गलियारों में चर्चा


वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की इस सीट पर मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों और परिणामों से यह स्पष्ट हो गया था कि मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा है. ऐसे में भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ सिंह द्वारा स्वयं आगे आकर हार स्वीकार करना और जनता के प्रति आभार जताना राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने अपने संदेश के अंत में सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और कहा कि उनका स्नेह व आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. इस बयान के सामने आने के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य में विभिन्न चर्चाएं तेज हो गई हैं.

वाराणसी में युवाओं के लिए मौका, 40 कंपनियां देंगी नौकरी, लगेगा रोजगार मेला
वाराणसी में युवाओं के लिए मौका, 40 कंपनियां देंगी नौकरी, लगेगा रोजगार मेला
वाराणसी: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत विधानसभा क्षेत्रवार रोजगार मेले लगाए जाएंगे. इन मेलों में करीब 40 कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी. चयनित युवाओं को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है.तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगेगा रोजगार मेलारोजगार मेले का आयोजन तीन अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाएगा. इसका कार्यक्रम इस प्रकार है.3 नवंबर: रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर में रोजगार मेला लगेगा.4 नवंबर: शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल, उमरहा बाजार (गाजीपुर रोड) में अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा.5 नवंबर: उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज, लहराबीर में रोजगार मेले का आयोजन होगा.40 कंपनियां करेंगी भर्तीइस रोजगार मेले में डिक्सन, मदरसन, कोटक महिंद्रा बैंक, विकास ग्रुप, स्विगी, आईसीआईसीआई बैंक, साटा विकास प्राइवेट लिमिटेड, फ्लिपकार्ट और कृष्णा मारुति सहित लगभग 40 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी. इन कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.हाईस्कूल से लेकर डिप्लोमा धारक तक कर सकते हैं प्रतिभागसहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार के मुताबिक, रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार 12,000 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.ALSO READ : सोते-सोते कट जाए रस्‍ते ; देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर वाराणसी पहुंची, 31 से दौड़ेगीसुबह 10 बजे पहुंचें अभ्यर्थीरोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने बायोडाटा के साथ सुबह 10 बजे संबंधित स्थल पर पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह रोजगार मेला विभिन्न कंपनियों में अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है.
सोते-सोते कट जाए रस्‍ते ; देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर वाराणसी पहुंची, 31 से दौड़ेगी
सोते-सोते कट जाए रस्‍ते ; देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर वाराणसी पहुंची, 31 से दौड़ेगी
वाराणसी : वाराणसी - नई दिल्ली के बीच तेज और आरामदायक वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से शुरू हो रही है. ट्रेन का अत्याधुनिक रेक कैंट जंक्शन पहुंच चुका है. यहां सुरक्षा के बीच उसकी साज-सज्जा और तकनीकी जांच की जा रही है. यह ट्रेन दिल्ली और बनारस के बीच दूरी और समय को काफी कम कर देगी. रेल मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक समय सारिणी (टाइम टेबल) और आदेश जारी कर दिए गए हैं. बनारस स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे.रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत की गई कमर्शियल समय-सारिणी (टाइम टेबल) के मुताबिक यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेgई। वाराणसी से नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 27421) वाराणसी जंक्शन से रात 8 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। रात 10 बजकर 35 मिनट पर प्रयागराज और देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर कानपुर सेंट्रल होते हुए अगली सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन उपलब्ध रहेगी।नई दिल्ली से वाराणसी (ट्रेन नंबर 27422) वापसी में यह नई दिल्ली से रात 9 बजकर 40 मिनट पर चेलगी और रात 2 बजकर 45 मिनट पर कानपुर और सुबह 5 बजकर 05 मिनट पर प्रयागराज होते हुए सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी. यह ट्रेन शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद रहेगी16 डिब्बो की ट्रेन में सफर करेंगे 823 लोगरेलवे के अधिकारियों ने बिना कैमरे के सामने आए बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और सेंट्रलाइज्ड एसी इसमें लगा है. जिसमें 16 डिब्बे लगे हैं. इसमें 11 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकेंड एसी और एक कोच फर्स्ट एसी का है. जिसमें कुल 823 लोगों की क्षमता है. जो एक बार में दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से दिल्ली का सफर करेंगे.स्पीड और सस्पेंशन: ट्रेन को अधिकतम 180 किमी/घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसमें उन्नत तकनीक के सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे तेज गति में भी बोगियों के अंदर झटके महसूस नहीं होते और बाहर का शोर अंदर नहीं आता.कवच सुरक्षा प्रणाली: ट्रेन में स्वदेशी 'कवच' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो स्वचालित रूप से ट्रेन की सुरक्षा और टक्कर रोकने में मददगार है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक सेंसर वाले दरवाजे और आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं. इसके अलावा सिक्योरिटी अलार्म भी दिया गया है.एक्स्ट्रा कंफर्ट: इस स्लीपर वर्जन में बर्थ की कुशनिंग को काफी बेहतर किया गया है. हर केबिन में यात्रियों की सहूलियत के लिए चार्जिंग पॉइंट, रीडिंग लाइट्स और इन-बिल्ट इंफोटेनमेंट स्क्रीन्स की सुविधा दी गई है.बाथरूम में नहाने की व्यवस्थाट्रेन की सभी बोगी में वेस्टर्न और इंडियन स्टाइल के बाथरूम लगे हुए है. जिसमें सभी बायो टॉयलेट हैं. वहीं फर्स्ट एसी के टॉयलेट में नहाने की भी व्यवस्था की गई है. यात्री इसमें शावर ले सकता है और आराम से अपने गंतव्‍य पर फ्रेश होकर पहुंच सकता है.ALSO READ : एमएलसी चुनाव : भाजपा के केदार नाथ सिंह ने हार स्‍वीकारी, समर्थकों के प्रति जताया आभार, कहा- 'जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी'रेल मंत्री और सीएम योगी दिखायेंगे हरी झंडीरेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 31 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर बनारस जंक्शन से इस विशेष स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन रन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. उद्घाटन के दिन यह स्पेशल ट्रेन रात में 1 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी. इसके साथ ही वाराणसी से राजातलाब और बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात भी काशी वासियों को मिलेगी.
एमएलसी चुनाव : भाजपा के केदार नाथ सिंह ने हार स्‍वीकारी, समर्थकों के प्रति जताया आभार, कहा- 'जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी'
एमएलसी चुनाव : भाजपा के केदार नाथ सिंह ने हार स्‍वीकारी, समर्थकों के प्रति जताया आभार, कहा- 'जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी'
वाराणसी: स्‍थानीय खंड स्नातक चुनाव की मतगणना के दौरान आरोप-प्रत्‍यारोप के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने परिणाम आने के पूर्व ही अपनी हार स्वीकार कर ली है. पर‍िणाम व‍िपरीत आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत संदेश जारी कर क्षेत्र के समस्त मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार जताया है.जनादेश को पूर्ण विनम्रता से किया स्वीकारमतदाताओं के नाम जारी अपने संदेश में केदारनाथ सिंह ने कहा कि वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं ने इस चुनाव में जो भी स्नेह और आशीर्वाद दिया, वह उनके लिए अमूल्य है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे जनादेश को पूर्ण विनम्रता और लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करते हैं. हालांकि इस चुनाव में उन्हें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, लेकिन मतदाताओं का यह विश्वास उनके लिए हमेशा सर्वोपरि रहेगा.उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति कभी भी मात्र सत्ता या पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं रही है, बल्कि यह हमेशा से समाज के प्रति अपनी जवाबदेही तय करने और जनसेवा के संकल्प को जमीन पर उतारने का एक सतत माध्यम रही है. चुनाव में जीत और हार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं, लेकिन जनता की सेवा करने का संकल्प किसी भी परिणाम या हार-जीत का मोहताज नहीं होता. उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पहले की तरह ही हमेशा जनता के बीच उपस्थित रहेंगे और स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध बने रहेंगे.पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन का जताया आभारअपने संदेश में केदारनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का भी हृदय से आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि कठिन चुनावी संघर्ष के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ उनका साथ दिया, वह अत्यंत सराहनीय है. कार्यकर्ताओं का यही अटूट विश्वास और सहयोग उनकी असली ताकत है, जो उन्हें भविष्य में भी जनहित के कार्यों में डटे रहने की प्रेरणा देता रहेगा.ALSO READ : लौह पुरुष की जयंती पर वाराणसी में छात्र-छात्राओं ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली, दिया संदेशबयान की राजनीतिक गलियारों में चर्चा वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की इस सीट पर मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों और परिणामों से यह स्पष्ट हो गया था कि मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा है. ऐसे में भाजपा उम्मीदवार केदारनाथ सिंह द्वारा स्वयं आगे आकर हार स्वीकार करना और जनता के प्रति आभार जताना राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने अपने संदेश के अंत में सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और कहा कि उनका स्नेह व आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. इस बयान के सामने आने के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य में विभिन्न चर्चाएं तेज हो गई हैं.