नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी: नगर निगम ने गुरुवार को सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट में अवैध रूप से संचालित दो गेस्ट हाउस को सील किया. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और पुलिस बल के सयुक्त अभियान चलाया.
इस अभियान के दौरान अवैध निर्माण और सड़क से अतिक्रमण भी हटवाया गया. नगर निगम करीब 40 वर्ष पहले कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम् मार्केट में करीब 90 दुकानें आवंटित किया था, लेकिन दुकानदारों ने निगम के बगैर अनुमति ने द्वितीय तल पर भी निर्माण करा लिया है.

कुछ दुकानदार बकायदा दुकान बंद कर होटल व लाज चला रहे थे, इसी क्रम में दुकान संख्या 50 और 68 भी नगर निगम के द्वारा किराए पर आवंटित थीं. वहीं नियमों को ताक पर रखकर इसे तीसरी पार्टी को बेच दिया. इसके बाद दुकान के ऊपरी हिस्से में बिना किसी स्वीकृति के अवैध रूप से गेस्ट हाउस का निर्माण कर व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया गया, जब मामला नगर निगम संज्ञान में आया तो निगम ने पहले ही नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए .

नोटिस मिलने के बाद आरोपी पक्ष कानूनी राहत के लिए हाईकोर्ट पहुंच गया, हाईकोर्ट ने निगम को निर्देश दिया कि जब तक पक्षकार के प्रत्यावेदन (अप्लीकेशन) का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए.
हाल ही में नगर आयुक्त स्तर से उक्त प्रत्यावेदन को नियमों के तहत खारिज कर दिया गया, विधिक बाधा दूर होते ही निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों में चल रहे अवैध गेस्ट हाउस को सील कर दिया.
ALSO READ:वाराणसी में मिठाई की दुकान के मंत्र लिखे कागज के केसरिया प्लेट पर भड़के भाजपाई, कर डाली यह मांग
इसके. साथ ही मार्केट के आसपास सड़क पर लगे अवैध ठेले-खोमचे और कब्जों को भी पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया.



