शराब पिला कर की हत्या , तीन दोस्तों ने गला रेतकर शव गोबर के ढेर में छिपाया.

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र में पांच अगस्त से लापता 19 वर्षीय युवक ईश कनौजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश में उसके ही तीन दोस्तों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, वारदात के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने और शव ठिकाने लगाने के लिए उसे रेलवे लाइन किनारे गोबर के ढेर में छिपा दिया, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ईश कनौजिया शिवपुरवा का रहने वाला था, पांच अगस्त को उसके अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने सिगरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो जांच की दिशा उसके साथियों की ओर मुड़ी, पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने हत्या की पूरी कहानी बताई और अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए.
पुलिस के अनुसार आरोपियों का ईश से पहले से विवाद चल रहा था, इसी रंजिश में तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई, घटना वाले दिन आरोपियों ने ईश को अपने साथ लिया. इसके बाद उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे काबू किया गया और एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया.

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को रेलवे लाइन के किनारे एक जर्जर मकान के पास ले जाकर गोबर के ढेर में छिपा दिया, कई दिनों तक शव वहीं पड़ा रहा, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया.
शव बरामद होने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद करने का दावा किया है.
ALSO READ:चंदन टीका मामले में पुलिस की उठक-बैठक पर भड़के अधिवक्ता, एसीपी को सौंपा ज्ञापन
पुलिस अब आरोपियों से हत्या की वजह, वारदात की पूरी साजिश और घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.



