Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी में अकीदत के संग मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी गई बधाइयां

काशी में अकीदत के संग मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी गई बधाइयां
Mar 21, 2026, 09:26 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: महादेव की नगरी काशी में शनिवार को ईद का पर्व अकीदत के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह सात बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ. इस दौरान लकदक पोशाक में बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक दिखे. मुबारकबाद और दावतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है जो रात तक चलेगा. बता दें कि शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज और चांद के दीदार के साथ मोमिन खुशी से झूम उठे और काशी खुशियों से गुलजार हो गई. चांद देखते ही लोगों ने जहां एक दूसरे को चांद मुबारक और ईद मुबारक की मुबारकबाद दी, वहीं पटाखे फोडे गए और आतिशबाजी हुई.


h


उपासना स्‍थलों पर अमन-चैन की गूंजी दुआ


लाट सरैया, काशी विद्यापीठ, नदेसर स्थित जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख उपासना स्‍थलों पर अमन-चैन की दुआ गूंजी., कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई. शुक्रवार को रमजान के तीस रोजे पूरे हो गए. वहीं आज उन रोजों और इबादत के तोहफे में दी गई ईद की खुशियां मनाई जा रही है. शाम ढलते ही चांद के दीदार के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में काफी चहल-पहल रही. जैसे ही चांद दिखा सभी के चेहरे खिल उठे. बच्चों में खासा उल्लास दिखा. शहर में सुबह से ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में बजूखाने, चटाइयां आदि की तैयारी में कमेटियां जुटी रहीं.


kj


शिया जमात काली पट्टी बांटकर मना रही ईद


ईरान के सुप्रीम लीटर अय्यातुल्लाह अली खामनेई के युद्ध में मारे जाने पर शिया जमात ईद सादगी से मना रहा है. बांह में काली पट्टी बांधें दिखे. मुनाजिर अली मंजू ने बताया कि दावतों व ईद मिलन की पार्टियां नहीं की जा रही हैं. सादगी से ईद मनाई जा रही है.


यह भी पढ़ें: यूपी कॉलेज के छात्र की हत्‍या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धरने पर बैठे आक्रोशित छात्र


o


पुलिस आयुक्‍त ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था का लिया जायजा


अपर पुलिस आयुक्‍त शिवहरी मीणाने ईद की नमाज़ एवं नवरात्र पर्व के दृष्टिगत थाना आदमपुर, रामनगर, सिगरा, भेलूपुर, कैंट एवं मण्डुवाडीह सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नमाज़ स्थलों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों का गहनता से जायजा लिया गया. उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा व्यवस्था सुचारु एवं व्यवस्थित बनी रहे.


u


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी बनाए रखें, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संभावित स्थिति, अफवाह अथवा अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें.

स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदान
स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदान
वाराणसी : स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक दो घंटे में शिक्षक एमएलसी सीट पर 19.13 फीसदी और स्नातक एमएलसी सीट पर 10.12 फीसदी मतदान हुआ है. शुरुआती तीन घंटे में शिक्षक सीट पर मतदान प्रतिशत स्नातक की तुलना में अधिक रहा. सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे. आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया.बता दें कि चुनाव से एक दिन पहले प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थी. जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 74,840 मतदाता 21 मतदान केंद्रों पर 102 बूथों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं. स्नातक के 73 मूल बूथों के साथ आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक के लिए 21 बूथ निर्धारित हैं. मतदान शाम चार बजे तक होगा.स्नातक के लिए 81 बूथ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां 73 मूल मतदेय स्थलों के अलावा आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं. इस तरह स्नातक चुनाव के लिए कुल 81 बूथों पर मतदान किया जा रहा है. अंतिम सूची में 41,451 पुरुष और 25,501 महिला मतदाता दर्ज हैं. जिला प्रशासन की बूथवार सूची में बड़ागांव, पिंडरा, चोलापुर, हरहुआ, चिरईगांव, सेवापुरी, पिसनहरिया, भोजूबीर, नदेसर, लहुराबीर, ककरमत्ता, मैदागिन और गायघाट समेत अलग-अलग क्षेत्रों के मतदान स्थल शामिल हैं.शिक्षक चुनाव में 21 बूथशिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं. इनमें 5,159 पुरुष और 2,729 महिला मतदाता हैं. इस चुनाव के लिए जिले में 21 मतदान केंद्र और 21 बूथ निर्धारित किए गए हैं. बड़ागांव, सेवापुरी, पिंडरा, चोलापुर, हरहुआ, चिरईगांव, विद्यापीठ, आराजी लाइन, पिसनहरिया, भोजूबीर, नदेसर, लहुराबीर, मैदागिन, गायघाट, लहरतारा, रामनगर, कबीरचौरा, रामापुरा, रविंद्रपुरी, पांडेय हवेली और ककरमत्ता में मतदान हो रहा है.स्नातक में 24, शिक्षक में 10 प्रत्याशीवाराणसी खंड में स्नातक और शिक्षक दोनों सीटों के लिए कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं. स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी हैं. स्नातक में सपा के निर्वतमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा और भाजपा के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, भाजपा के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह के बीच मुकाबला प्रमुख माना जा रहा है.आठ जिलों में 3.23 लाख से ज्यादा मतदातावाराणसी खंड का चुनाव सिर्फ वाराणसी जिले तक सीमित नहीं है. इसमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया शामिल हैं. पूरे निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के करीब 2.88 लाख और शिक्षक के करीब 34,900 मतदाता हैं. आठ जिलों में स्नातक के 257 और शिक्षक के 122 बूथ बनाए गए हैं. कुल मिलाकर करीब 3.23 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.ALSO READ: घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पारवरीयता के आधार पर मतदानएमएलसी चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह प्रत्याशी के सामने मुहर नहीं लगानी होगी. मतदाता को मतपत्र पर अपनी पहली पसंद के प्रत्याशी के सामने ‘1’ लिखना होगा. इसके बाद वह दूसरी, तीसरी और अन्य वरीयताएं भी क्रमवार दर्ज कर सकता है. इसके लिए मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराए जाने वाले निर्धारित बैंगनी स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना होगा. किसी प्रत्याशी के सामने एक से अधिक अंक लिखने या एक ही अंक को दो प्रत्याशियों के सामने लिखने पर मतपत्र अमान्य हो सकता है.
घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
घर में सोते रह गए परिवार के लोग, चोर लाखों के जेवरात लेकर पार
वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये मूल्‍य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. हैरानी की बात यह है कि चोरी के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार, छितौनी निवासी आशीष शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ रात करीब 12 बजे सो गए थे. आशीष के मुताबिक, रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उनकी छोटी बच्ची जागी थी, तब तक चोरी नहीं हुई थी. उनका अनुमान है कि रात एक से दो बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोर उनके कमरे में रखी अलमारी खंगालकर करीब आठ लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए.ALSO READ: एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पतालआशीष शर्मा अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कमरे में सो रहे थे, जबकि दूसरे कमरे में उनके माता-पिता सोए हुए थे. इसके बावजूद किसी को चोरी की भनक नहीं लगी. चोर मकान में किधर से दाखिल हुए, इसकी जानकारी पीड़ित को भी नहीं है. सुबह करीब पांच बजे उठने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की. घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर भय व्‍याप्‍त है.
एयर शो के दौरान कई बीमार,  एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
एयर शो के दौरान कई बीमार, एंबुलेंस से 4 मरीजों को पहुंचाया गया अस्पताल
वाराणसी : वायु सेना द्वारा आयोजित हवाई प्रदर्शन देखने के लिए गंगा किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर पहुंचे दर्शकों को आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें एवं 108 एंबुलेंस सेवा मुस्तैद रहीं।108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को एयर शो के दौरान विभिन्न घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में अस्वस्थ हुए चार व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी पहुंचाया गया। इनमें निर्मल देव (25 वर्ष), केदारघाट; संजय प्रजापति (35 वर्ष), गोदौलिया; विकास प्रजापति (22 वर्ष), गोदौलिया तथा मनीष सिंह (50 वर्ष), राजघाट शामिल हैं। चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात आकस्मिक चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।इनमें से केरल से वाराणसी भ्रमण पर आए एक दर्शक गंगा स्नान के दौरान डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से एसएसपीजी चिकित्सालय भेजा गया। इसी क्रम में राजघाट पर एरियल शो देखने आए एक दर्शक का रक्तचाप कम होने पर मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने आवश्यक दवा एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई तथा उन्हें एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा।ALSO READ: BHU में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई है। आपात स्थिति में त्वरित उपचार एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा तथा मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग आमजन को समयबद्ध एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।