नंदिता बनने वाली है प्रियंका गांधी की समधन, रिश्ते में बदली दोस्ती

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 25 साल के रेहान वाड्रा ने कल दोनों परिवारों की मौजूदगी में अपनी सात साल की पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज कर लिया है. दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश हैं और कल राजस्थान के रणथंभौर में एक बड़ी सगाई सेरेमनी होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि शादी कुछ महीनों में ही होने वाली है. अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली के रहने वाले है. उनके पिता, इमरान बेग बिजनेसमैन हैं और उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं. जो प्रियंका गांधी की काफी पुरानी दोस्त भी हैं. ऐसा कहा जाता है कि, नंदिता बेग ने कांग्रेस हेडक्वार्टर, इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन में प्रियंका गांधी की मदद की थी.

एक-दूसरे के करीब हैं रेहान और अवीवा
सूत्रों के मुताबिक, दोनों परिवार सालों से एक-दूसरे के करीब हैं, रेहान और अवीवा एक ही स्कूल में पढ़ते थे, रेहान वाड्रा ने देहरादून के दून स्कूल में पढ़ाई की, ये वहीं स्कूल है जिसमें राजीव गांधी और राहुल गांधी ने पढ़ाई की थी. इसके बाद वह राजनीति में हायर एजुकेशन के लिए लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) चले गए थे. प्रियंका गांधी के बेटे रेहान विजुअल आर्टिस्ट हैं, जो दस साल की उम्र से ही अपने लेंस से दुनिया को कैप्चर करने का काम कर रहे हैं. मुंबई के कोलाबा में स्थित एक कंटेम्पररी आर्ट गैलरी, APRE आर्ट हाउस पर उपलब्ध उनकी बायो के मुताबिक उनके पोर्टफोलियो में वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी शामिल है.

2017 में लगाई थी फोटोग्राफी की पहली प्रदर्शनी
2021 में रेहान वाड्रा ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो प्रदर्शनी 'डार्क परसेप्शन' शुरू की थी, जिसमें उन्होंने कल्पना की आजादी थीम को दिखाया था. इस प्रदर्शनी में उन्होंने 2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान आंख में चोट लगने के बाद रोशनी, जगह और समय के साथ अपने अनुभवों को साझा किया था. फोटोग्राफी करना रेहान को बचपन से ही पैशन रहा है, जिसे उनकी मां ने बढ़ावा दिया है. खास बात यह है कि उनके नाना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी काफी पसंद थी.



