Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशीप - यूपी महिला टीम का सफर थमा, केरल और हरियाणा सेमीफाइनल में

नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशीप - यूपी महिला टीम का सफर थमा, केरल और हरियाणा सेमीफाइनल में
Jan 10, 2026, 07:16 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के मुकाबले अंतिम दौर में पहुंच गए. शुक्रवार को केरल की महिला टीम ने असाधारण खेल का प्रदर्शन किया और यूपी की महिला टीम को क्वार्टरफाइनल में हरा दिया. इसके साथ ही यूपी की महिला टीम का सफर थम गया. छह मैचों में लगातार जीत हासिल करने वाली टीम सातवें मुकाबले में हार गई. केरल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. इसी तरह हरियाणा की महिला टीम भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है.


VARANASI BALIBAL


पुरुष वर्ग में रेलवे और सर्विसेज ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. सिगरा स्टेडियम में शुक्रवार की सुबह 11 बजे खेले गए महिला वर्ग के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में केरल की टीम ने उत्तर प्रदेश को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. अब केरल का सामना दूसरे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा. महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा. टीम ने एकतरफा मुकाबले में पश्चिम बंगाल की टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. हरियाणा की खिलाड़ियों ने खेल के तीनों सेटों में अपना दबदबा बनाए रखा और बंगाल की टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.


रेलवे की रफ़्तार के आगे थमा हरियाणा पुरुष वर्ग का जोश


F


पुरुष वर्ग के पहले क्वार्टरफाइनल में वॉलीबॉल का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. इंडियन रेलवे ने हरियाणा की कड़ी चुनौती का सामना किया और 3-1 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. मैच की शुरुआत से ही रेलवे के स्टार खिलाड़ी अंगामुथु ने अपनी कप्तानी पारी और दमदार स्मैश से कोर्ट पर अपना दबदबा कायम कर लिया.


सर्विसेज ने राजस्थान को 3-0 से दी शिकस्त


पुरुष वर्ग में सर्विसेज ने अपना दबदबा कायम रखते हुए राजस्थान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. पूरे मैच के दौरान सर्विसेज के खिलाड़ियों ने गजब का तालमेल और आक्रामक खेल दिखाया. हालांकि तीसरे सेट में राजस्थान ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सर्विसेज की रणनीतिक बढ़त के आगे वे सफल नहीं हो सके. सर्विसेज की इस जीत में विक्रम ने मुख्य अटैकर की भूमिका निभाते हुए स्कोर बोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया. एक अन्य मुकाबले में पंजाब ने कांटे के मुकाबले में झारखंड को 3-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया.


ALSO READ : वाराणसी नगर निगम से नावों का पंजीयन बंद, परिवहन विभाग को मिली जिम्‍मेदारी


राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में खेल और राजनीति का संगम भी देखने को मिला. आयोजन के दौरान मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल मौजूद रहे. कार्यक्रम में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, डॉ. सत्यदेव सिंह की भी उपस्थिति रही. इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष व मेयर अशोक कुमार तिवारी और सचिव सर्वेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया.

नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
BHU connection in NEET paper leak investigation, agencies keeping an eye on themवाराणसी: नीट पेपर लीक मामले की जांच अब आईएमएस बीएचयू तक तक पहुंच गई है. संस्‍थान के दो छात्रों पर जांच एजेंसियों की नजर है. दोनों छात्रों के राजस्थान के सीकर स्थित उसी कोचिंग संस्थान से जुड़े होने की बात सामने आई है, जहां कथित तौर पर आरोपी बिवाल परिवार के बच्चों ने भी तैयारी की थी.सूत्रों के अनुसार, सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले एक छात्र एमबीबीएस और एक छात्रा बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है. जांच एजेंसियां इनके प्रवेश और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.फीस वापसी का दावाकेंद्र सरकार ने आईएमएस-बीएचयू समेत कई मेडिकल कॉलेजों से संदिग्ध छात्रों का विवरण मांगा है. बताया जा रहा है कि संबंधित कोचिंग संस्थान चयन न होने पर फीस वापसी का दावा करता था. इसी संस्थान से जुड़े कुछ छात्रों का चयन पिछले वर्ष विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. सीबीआई की संभावित कार्रवाई को देखते हुए आईएमएस-बीएचयू प्रशासन भी सतर्क हो गया है.सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध छात्रों की प्रवेश फाइलें और अन्य दस्तावेज अलग सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जा सके. सीबीआई ने जयपुर के बिवाल परिवार के दो भाइयों और एक भतीजे को इस मामले में गिरफ्तार किया है. परिवार के पांच बच्चों का दाखिला पिछले वर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. इनमें एक आरोपी दिनेश की बेटी वर्तमान में आईएमएस-बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में अध्ययनरत बताई जा रही है.Also Read: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोपसीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रश्नपत्र लीक का स्रोत परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोग ही थे. एजेंसी ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. अब तक मामले में कुल नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की गई है.
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव