Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी नगर निगम से नावों का पंजीयन बंद, परिवहन विभाग को मिली जिम्‍मेदारी

वाराणसी नगर निगम से नावों का पंजीयन बंद, परिवहन विभाग को मिली जिम्‍मेदारी
Jan 10, 2026, 06:45 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : नगर निगम द्वारा नावों के पंजीयन और नवीकरण करने पर रोक लगा दी गई है. एक नई पहल करते हुए अब नावों के पंजीयन की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है. इसके साथ ही, मैरिटाइम बोर्ड की तर्ज पर सर्वेयर क्रूज, डबल डेकर और मोटर बोट का फिटनेस परीक्षण भी किया जाएगा. फिटनेस रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही परिवहन विभाग पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा. जिम्‍मेदारी मिलते ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मनोज वर्मा ने दशाश्वमेध घाट पर नाविकों के साथ बैठक की और पंजीयन कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. गंगा में नावों के पंजीयन की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है, जिससे जल परिवहन की सुरक्षा और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.


DFBG


गंगा में होने वाले हादसों और दुर्घटनाओं के दौरान एनडीआरएफ के साथ जल पुलिस बचाव कार्य करेगी. हालांकि, शासन स्तर पर नावों के संचालन को लेकर बायलाज पर विचार-विमर्श जारी है. बायलाज के आने के बाद ही संचालन, रूट निर्धारण और अन्य समस्याओं का समाधान संभव होगा. गंगा में क्रूज, डबल डेकर, मोटर बोट के जरिए परिवहन और जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है. पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन नौका विहार कर रहे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं. गंगा में मनमाने तरीके से नावों का संचालन होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.


GYNJG


नगर निगम ने मार्च 2024 से नावों का पंजीयन बंद कर दिया था और नवीकरण भी नहीं कर रहा था. इस बीच, नावों की संख्या 1150 से बढ़कर 2000 हो गई है. इसके अलावा, नावों के संचालन के लिए कोई रूट निर्धारण नहीं किया गया है, जिससे नावों के आपस में टकराने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. बढ़ते हादसों को लेकर जल पुलिस ने चिंता जताई थी, लेकिन उनके पास कोई अधिकार नहीं होने के कारण वे कुछ नहीं कर पा रही थी.


ALSO READ : प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने देर रात रोप-वे का किया निरीक्षण, गरीबों को बांटे कंबल


नगर निगम ने नावों का पंजीयन बंद करने के साथ दूरी बना ली थी, जिससे यह सवाल उठने लगा था कि नावों का पंजीयन कौन करेगा. परिवहन विभाग को नावों के पंजीयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कोई आदेश न होने के कारण वे भी चुप थे. इस बीच शासन ने परिवहन विभाग को नावों के पंजीयन का आदेश जारी किया.

वाराणसी में लेनदेन के विवाद ने लिया हिंसक रूप कार से कुचलने का प्रयास...
वाराणसी में लेनदेन के विवाद ने लिया हिंसक रूप कार से कुचलने का प्रयास...
वाराणसी : शहर के पहड़िया मंडी इलाके में 10 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद हिंसा में तब्‍दील हो गया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक युवक ने कार से जानबूझकर तीन लोगों को कुचलने का प्रयास किया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.मामले की जानकारी देते हुए जैतपुरा थाने की पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे पहड़िया मंडी स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने दो पक्ष पैसे की लेनदेन को लेकर आपस में भीड़ गए. पुलिस ने बताया कि चंदौली निवासी विशाल सिंह और गोलू चौधरी के बीच 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान गोलू चौधरी, उसके साथी अनीश गौतम और अन्य लोगों ने विशाल सिंह के छोटे भाई विवेक सिंह के साथ मारपीट की.वहीं, मारपीट से नाराज विशाल सिंह ने अपनी कार को तेज रफ्तार में घटनास्थल की ओर दौड़ा दिया. आरोप है कि उसने कार को जानबूझकर कई बार विशाल पटेल की ओर मोड़ा और टक्कर मार दी. इस दौरान विशाल पटेल के साथ मौजूद दिलीप सोनकर और हरिवंश मिश्रा भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी ने जानबूझकर जान से मारने की नीयत से इस हरकत को अंजाम दिया. हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस का फैंटम दस्ता मौजूद था उसके बाद भी कार सवार ने एक-दो बार नहीं बल्कि तीन बार कुचलने का प्रयास किया.ALSO READ:वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...वहीं, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद फैंटम दस्ते की मदद से तीनों घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विशाल पटेल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना कैद मिली. इसके आधार पर घायल दिलीप सोनकर की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक विशाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...
वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...
वाराणसी : शासन ने पुल‍िस महकमे में बड़ा फेरबदल क‍ि‍या है. नवीन अरोड़ा आईपीएस-आरआर-1997 अपर पुलिस महान‍िदेशक, तकनीकी सेवाएं उप्र, लखनऊ को अब अपर पुलिस महान‍िदेशक, वाराणसी जोन नियुक्‍त किया गया है. जबक‍ि पीयूष मोर्ड‍िया, आईपीएस-आरआर-1998 अपर पुलिस महान‍िदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी को पुलिस आयुक्त, पुलिस कम‍िश्ननरेट प्रयागराज के पद पर तैनाती दी गई है.एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वाराणसी में 13 फरवरी 20024 को वाराणसी में कार्यभार संभाले थे. दो वर्ष से ज्यादा के कार्यकाल में उन्होंने पूर्वांचल के नौ जिलों में पुलिसिंग को नया आयाम दिया. बलिया में तस्करी और उसमें पुल‍िस की भूम‍िका की घटना उजागर कर उन्होंने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई थी.मीरजापुर में तैनाती के दौरान उन्होंने कारतूस घाेटाला उजागर किया था. वाराणसी में उन्होंने फरियादियों के लिए नई व्यवस्था शुरू की, जो जनता को खूब रास आई. मसलन, वह फरियादी को सामने कर उससे से जुड़े थाने के इंस्पेक्टर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आमने-सामने कर समस्या को निदान करते थे. इसे बाद में जिलों के कप्तान ने भी लागू किया.ALSO READ:वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...वहीं वाराणसी में तैनाती पाने वाले आइपीएस नवीन अरोड़ा मध्‍य प्रदेश ब‍िलासपुर के रहने वाले हैं. वह पूर्वांचल में भी पूर्व में तैनात रह चुके हैं. वर्ष 2004 में बल‍िया, 2002 में सोनभद्र और 2007 में आजमगढ़ में भी पूर्व में तैनात रह चुके हैं. इसके साथ ही वह अब तक प्रदेश के 13 ज‍िलों में एसएसपी के तौर पर तैनात रह चुके हैं. 2013 में वह डीआइजी बने, गोरखपुर के साथ ही आइटीबीपी में भी सेवा दे चुके हैं. वह एंथ्रपोलाजी से एमएससी हैं. फ‍िलहाल वह तकनीकी सेवाएं उप्र, लखनऊ में अभी तक तैनात थे. इस बाबत शासन की ओर से मंगलवार की दोपहर जारी पत्र में जानकारी साझा की गई है. इसके साथ ही प्रदेश में कई अन्‍य अधि‍कार‍ियों की तैनाती की गई है.
वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...
वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...
वाराणसी : शहर में समलैंगिकता का एक खौफनाक मामला सामने आया है. मंगलवार की भोर भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा वीडीए कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय दीपांशु राय की चाकू से वाहर कर उसके साथ पत्‍नी के तौर पर रहने वाले कुश पांडेय ने हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपी कुश सोनारपुरा का रहने वाला है. एक साल पहले दोनों ने आपस में शादी कर ली थी. कुश साड़ी और लहंगा पहनकर पत्नी की तरह रहता था.दोनों अत्यधिक शराब पीकर खूब लड़ाई रोज करते थे. घटना के बाद आरोपी ने पहले घटना की जानकारी 108 पर फोन करके दी. 108 नंबर मौके पर पहुंची लेकिन वापस लौट गई. इसके बाद आरोपी कुश ने 112 नंबर पर फोन करके जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. पहले आरोपी ने खुद को मृतक का पत्नी बताते हुए चाकू मारने से इनकार किया. पुलिस द्वारा कड़ाई करने पर आरोपी टूट गया और पूरी घटना बताई. दोनों ज्‍यादा समय हरिश्‍चंद्र घाट पर गुजारते थे.सोमवार की देर शाम भी दोनों ने घाट पर साथ शराब पी. इसके बाद कमरे पर लौटे. बताते हैं कि खाना बनाने और बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ और दोनों के बीच रात में शराब के नशे में मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पेट और सीने के नीचे पांच बार वार कर दिया. चाकू लगने के बाद दीपांशु के घायल होने पर आरोपी कुश हल्दी लगाकर खून को रोकने का प्रयास भी किया. पुलिस पति को आनन फानन अस्‍पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.ALSO READ:वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की पहल: वाराणसी कोषागार में आधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण...एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दोनों एक ही कमरे में साथ रहते थे. हरिश्चंद्र घाट पर ही दोनों का अधिक समय गुजरता था. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात 10.30 बजे घाट से कमरे पर पहुंचे. नशे में दोनों धुत थे. इसके बाद खाना पकाने और बर्तन धुलने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक दीपांशु राय के पिता की छह माह पूर्व मौत हो चुकी है. पिछले एक साल से पीयूष और दीपांशु एक साथ ही कमरे में रहते थे. आरोपी कुश को हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया है.