Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने देर रात रोप-वे का किया निरीक्षण, गरीबों को बांटे कंबल

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने देर रात रोप-वे का किया निरीक्षण, गरीबों को बांटे कंबल
Jan 10, 2026, 06:33 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी सुरेश खन्ना ने शुक्रवार देर रात वाराणसी दौरे के दौरान रोप-वे परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को सुरक्षात्मक मानकों के साथ शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया.


VARANMNSOD


प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के अभियंताओं से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए. इससे पूर्व, उन्होंने नेहरू मार्केट, इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई. साथ ही उन्होंने रेन बसेरा में रह रहे लोगों से बात-चीत कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.


ASC


प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेन बसेरा में साफ-सफाई, अलाव और ठंड से बचाव की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोने पाए, ऐसे लोगों को रेन बसेरा में आश्रय उपलब्ध कराया जाए.


ALSO READ : वाराणसी में अस्‍पताल की नींव खोदते समय मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, परिवार का था इकलौता


इस अवसर पर विधायक टी. राम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, नगर निगम के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

वाराणसी में लेनदेन के विवाद ने लिया हिंसक रूप कार से कुचलने का प्रयास...
वाराणसी में लेनदेन के विवाद ने लिया हिंसक रूप कार से कुचलने का प्रयास...
वाराणसी : शहर के पहड़िया मंडी इलाके में 10 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद हिंसा में तब्‍दील हो गया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक युवक ने कार से जानबूझकर तीन लोगों को कुचलने का प्रयास किया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.मामले की जानकारी देते हुए जैतपुरा थाने की पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे पहड़िया मंडी स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने दो पक्ष पैसे की लेनदेन को लेकर आपस में भीड़ गए. पुलिस ने बताया कि चंदौली निवासी विशाल सिंह और गोलू चौधरी के बीच 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान गोलू चौधरी, उसके साथी अनीश गौतम और अन्य लोगों ने विशाल सिंह के छोटे भाई विवेक सिंह के साथ मारपीट की.वहीं, मारपीट से नाराज विशाल सिंह ने अपनी कार को तेज रफ्तार में घटनास्थल की ओर दौड़ा दिया. आरोप है कि उसने कार को जानबूझकर कई बार विशाल पटेल की ओर मोड़ा और टक्कर मार दी. इस दौरान विशाल पटेल के साथ मौजूद दिलीप सोनकर और हरिवंश मिश्रा भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी ने जानबूझकर जान से मारने की नीयत से इस हरकत को अंजाम दिया. हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस का फैंटम दस्ता मौजूद था उसके बाद भी कार सवार ने एक-दो बार नहीं बल्कि तीन बार कुचलने का प्रयास किया.ALSO READ:वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...वहीं, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद फैंटम दस्ते की मदद से तीनों घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विशाल पटेल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना कैद मिली. इसके आधार पर घायल दिलीप सोनकर की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक विशाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...
वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्ड‍िया का प्रयागराज स्‍थानांतरण, नवीन अरोड़ा को म‍िली तैनाती...
वाराणसी : शासन ने पुल‍िस महकमे में बड़ा फेरबदल क‍ि‍या है. नवीन अरोड़ा आईपीएस-आरआर-1997 अपर पुलिस महान‍िदेशक, तकनीकी सेवाएं उप्र, लखनऊ को अब अपर पुलिस महान‍िदेशक, वाराणसी जोन नियुक्‍त किया गया है. जबक‍ि पीयूष मोर्ड‍िया, आईपीएस-आरआर-1998 अपर पुलिस महान‍िदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी को पुलिस आयुक्त, पुलिस कम‍िश्ननरेट प्रयागराज के पद पर तैनाती दी गई है.एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वाराणसी में 13 फरवरी 20024 को वाराणसी में कार्यभार संभाले थे. दो वर्ष से ज्यादा के कार्यकाल में उन्होंने पूर्वांचल के नौ जिलों में पुलिसिंग को नया आयाम दिया. बलिया में तस्करी और उसमें पुल‍िस की भूम‍िका की घटना उजागर कर उन्होंने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई थी.मीरजापुर में तैनाती के दौरान उन्होंने कारतूस घाेटाला उजागर किया था. वाराणसी में उन्होंने फरियादियों के लिए नई व्यवस्था शुरू की, जो जनता को खूब रास आई. मसलन, वह फरियादी को सामने कर उससे से जुड़े थाने के इंस्पेक्टर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आमने-सामने कर समस्या को निदान करते थे. इसे बाद में जिलों के कप्तान ने भी लागू किया.ALSO READ:वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...वहीं वाराणसी में तैनाती पाने वाले आइपीएस नवीन अरोड़ा मध्‍य प्रदेश ब‍िलासपुर के रहने वाले हैं. वह पूर्वांचल में भी पूर्व में तैनात रह चुके हैं. वर्ष 2004 में बल‍िया, 2002 में सोनभद्र और 2007 में आजमगढ़ में भी पूर्व में तैनात रह चुके हैं. इसके साथ ही वह अब तक प्रदेश के 13 ज‍िलों में एसएसपी के तौर पर तैनात रह चुके हैं. 2013 में वह डीआइजी बने, गोरखपुर के साथ ही आइटीबीपी में भी सेवा दे चुके हैं. वह एंथ्रपोलाजी से एमएससी हैं. फ‍िलहाल वह तकनीकी सेवाएं उप्र, लखनऊ में अभी तक तैनात थे. इस बाबत शासन की ओर से मंगलवार की दोपहर जारी पत्र में जानकारी साझा की गई है. इसके साथ ही प्रदेश में कई अन्‍य अधि‍कार‍ियों की तैनाती की गई है.
वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...
वाराणसी में समलैंगिक ने चाकू मारकर की पति की हत्‍या, सामने आई यह वजह...
वाराणसी : शहर में समलैंगिकता का एक खौफनाक मामला सामने आया है. मंगलवार की भोर भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा वीडीए कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय दीपांशु राय की चाकू से वाहर कर उसके साथ पत्‍नी के तौर पर रहने वाले कुश पांडेय ने हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपी कुश सोनारपुरा का रहने वाला है. एक साल पहले दोनों ने आपस में शादी कर ली थी. कुश साड़ी और लहंगा पहनकर पत्नी की तरह रहता था.दोनों अत्यधिक शराब पीकर खूब लड़ाई रोज करते थे. घटना के बाद आरोपी ने पहले घटना की जानकारी 108 पर फोन करके दी. 108 नंबर मौके पर पहुंची लेकिन वापस लौट गई. इसके बाद आरोपी कुश ने 112 नंबर पर फोन करके जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. पहले आरोपी ने खुद को मृतक का पत्नी बताते हुए चाकू मारने से इनकार किया. पुलिस द्वारा कड़ाई करने पर आरोपी टूट गया और पूरी घटना बताई. दोनों ज्‍यादा समय हरिश्‍चंद्र घाट पर गुजारते थे.सोमवार की देर शाम भी दोनों ने घाट पर साथ शराब पी. इसके बाद कमरे पर लौटे. बताते हैं कि खाना बनाने और बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ और दोनों के बीच रात में शराब के नशे में मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पेट और सीने के नीचे पांच बार वार कर दिया. चाकू लगने के बाद दीपांशु के घायल होने पर आरोपी कुश हल्दी लगाकर खून को रोकने का प्रयास भी किया. पुलिस पति को आनन फानन अस्‍पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.ALSO READ:वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की पहल: वाराणसी कोषागार में आधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण...एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दोनों एक ही कमरे में साथ रहते थे. हरिश्चंद्र घाट पर ही दोनों का अधिक समय गुजरता था. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात 10.30 बजे घाट से कमरे पर पहुंचे. नशे में दोनों धुत थे. इसके बाद खाना पकाने और बर्तन धुलने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. पुलिस के मुताबिक दीपांशु राय के पिता की छह माह पूर्व मौत हो चुकी है. पिछले एक साल से पीयूष और दीपांशु एक साथ ही कमरे में रहते थे. आरोपी कुश को हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया है.