Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी की नेहा ने बनाया यूपी पुलिस का सबसे बड़ा बैज, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम"

काशी की नेहा  ने बनाया यूपी पुलिस का सबसे बड़ा बैज, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम"
Feb 01, 2026, 10:59 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : काशी की बेटी नेहा सिंह ने अपनी कला और मेहनत से देश का नाम रोशन किया है. नेहा ने हैंडलूम पर उत्तर प्रदेश पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा बैज तैयार किया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.

नेहा द्वारा तैयार किया गया यह बैज 3 मीटर लंबा और 2.4 मीटर चौड़ा है। इस ऐतिहासिक बैज को तैयार करने में 1 साल 6 महीने का समय लगा और करीब 1 लाख 75 हजार रुपये की लागत आई। बैज का वजन 3 किलो 200 ग्राम है, जिसमें जरी का सबसे अधिक उपयोग किया गया है.


NEHA SINGH ,

हैंडलूम पर बना अनोखा बैज


नेहा सिंह ने बताया कि यह बैज पूरी तरह हैंडलूम पर तैयार किया गया है, जिसमें काशी के अनुभवी बुनकरों ने भी उनका सहयोग किया. जब भी उन्हें समय मिलता, वह इस बैज को बनाने में जुट जाती थीं.उनका लक्ष्य यूपी पुलिस के सम्मान के साथ भारत के नाम एक नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराना है.


गिनीज रिकॉर्ड से दोगुना बड़ा


V FV


वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बैज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमा पुलिस के नाम दर्ज है, जिसकी लंबाई 1.54 मीटर और चौड़ाई 1.15 मीटर है. नेहा द्वारा बनाया गया बैज इससे लगभग दोगुना बड़ा है, जिससे उनके रिकॉर्ड के गिनीज बुक में दर्ज होने की पूरी संभावना है.


ALSO READ : "संत रविदास मंदिर पहुंचे चंद्रशेखर रावण, दर्शन-पूजन कर लंगर में किया प्रसाद ग्रहण"


ऐसे मिली प्रेरणा


नेहा को इस अनूठे कार्य की प्रेरणा 7 साल पहले लखनऊ रेंज के वर्तमान आईजी,आईपीएस किरण एस से मिली थी. तभी से उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत की.नेहा का कहना है कि वह आगे भी ऐसे ही नए प्रयोग करती रहेंगी और काशी की कला को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का प्रयास जारी रखेंगी.

BHU में स्थापित हुआ पांडुलिपि संरक्षण केंद्र, संग्रह में शामिल हुई 558 साल पुरानी वाजसनेय संहिता
BHU में स्थापित हुआ पांडुलिपि संरक्षण केंद्र, संग्रह में शामिल हुई 558 साल पुरानी वाजसनेय संहिता
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान संकाय में दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए विशेष केंद्र स्थापित किया गया है। संकाय के ग्रंथागार में संरक्षित करीब 243 प्राचीन पांडुलिपियों को व्यवस्थित कर सुरक्षित रखने की पहल की गई है। इन पांडुलिपियों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से संरक्षित और डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराने की भी योजना है। इस संग्रह को ‘सारस्वतम्’ नाम दिया गया है।संकाय के ग्रंथागार में संरक्षित इन पांडुलिपियों में व्याकरण, संस्कृत साहित्य, ज्योतिष, न्याय दर्शन, धर्मशास्त्र, वैदिक साहित्य, कर्मकांड, मीमांसा, वेदांत, पुराण, आयुर्वेद और आगम शास्त्र सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री मौजूद है। इनमें सबसे अधिक 72 पांडुलिपियां न्याय दर्शन की हैं। इसके अलावा कर्मकांड की 36, धर्मशास्त्र और वैदिक साहित्य की 28-28 तथा व्याकरण की 23 पांडुलिपियां शामिल हैं। ज्यादातर पांडुलिपियां देवनागरी लिपि में हैं, जबकि कुछ बांग्ला लिपि में भी लिखी गई हैं।558 साल पुरानी पांडुलिपि है खासइस संग्रह की सबसे महत्वपूर्ण धरोहरों में काशी के अग्नीश्वर घाट पर संवत 1525 में लिखी गई वाजसनेय संहिता का क्रमपाठ शामिल है। यह पांडुलिपि करीब 558 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। प्राचीन भारतीय ज्ञान, वैदिक परंपरा और शास्त्रीय अध्ययन की दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कांच की अलमारियों में रखी गईं पांडुलिपियांसंकाय की नीति निर्धारण समिति के निर्णय के बाद इन पांडुलिपियों को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया गया। इसके तहत उनकी गणना, साफ-सफाई, विषयवार वर्गीकरण, सूचीकरण और नई वेष्टनी तैयार करने का कार्य पूरा किया गया। पहले कई पांडुलिपियों को एक ही वेष्टन में बांधकर रखा गया था, लेकिन अब उन्हें अलग-अलग वेष्टनों में शीर्षक के साथ सुरक्षित किया गया है। केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से विशेष प्रकार के कागज और दफ्ती का इस्तेमाल किया गया है, ताकि पांडुलिपियों को नमी और अन्य कारणों से होने वाली क्षति से बचाया जा सके।इन दुर्लभ धरोहरों को सुरक्षित रखने के साथ शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘सारस्वतम्’ नाम से एक अलग कक्ष भी तैयार किया गया है। यहां कांच की अलमारियों में सभी पांडुलिपियों को क्रमवार रखा गया है, जिससे शिक्षक, विद्यार्थी और शोधकर्ता इस ज्ञान भंडार का लाभ उठा सकें।डिजिटल रूप में भी सुरक्षित होगा प्राचीन ज्ञानसंकाय की ओर से कुछ पांडुलिपियों का पहले ही डिजिटलीकरण कराया जा चुका है। अब शेष सभी पांडुलिपियों को भी अत्याधुनिक तकनीक की मदद से डिजिटल स्वरूप में संरक्षित करने की योजना है। इसके साथ ही विभिन्न स्रोतों से नई पांडुलिपियां संग्रहित करने और महत्वपूर्ण पांडुलिपियों का संपादन एवं प्रकाशन कराने की भी तैयारी है। संकाय का उद्देश्य ‘सारस्वतम्’ को बीएचयू के एक प्रतिष्ठित शोध एवं पांडुलिपि संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना है।
पुलिस झंडा दिवस पर वाराणसी पुलिस ने लिया जनसेवा का संकल्प
पुलिस झंडा दिवस पर वाराणसी पुलिस ने लिया जनसेवा का संकल्प
वाराणसी : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आज पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी गईः इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व एवं गौरवशाली परंपराओं के संबंध में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी. ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.पुलिस ध्वज का गौरवशाली इतिहास: 23 नवम्बर 1952 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था. यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस देश का प्रथम राज्य पुलिस बल बना.गौरव, सम्मान एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक: पुलिस ध्वज पुलिस बल के साहस, शौर्य, त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है.पुलिसकर्मियों को किया गया प्रेरित: पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज की गरिमा एवं प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया.जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता: पुलिस ध्वज पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के साथ-साथ जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के संकल्प का भी प्रतीक है.संकल्प: इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज के सम्मान एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने तथा जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया.
देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज, सजने लगे गंगा के घाट
देव दीपावली को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज, सजने लगे गंगा के घाट
वाराणसी। काशी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगा के घाटों पर उत्सव की रौनक दिखाई देने लगी है। शहर के सभी प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। घाटों की सीढ़ियों से लेकर आसपास के हिस्सों को सजाया जा रहा है, ताकि देव दीपावली के दिन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।देव दीपावली को देखते हुए घाटों पर प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां कराई जा रही हैं। कई घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, वहीं सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन और अन्य सजावटी काम भी चल रहे हैं।Also Read:- आयुष्मान कार्डधारकों से वसूली पर सख्ती, 20 गुना जुर्माना और अस्पताल की मान्यता रद्द24 नवंबर को मनाई जाने वाली देव दीपावली पर काशी के गंगा घाट लाखों दीपों से जगमगाएंगे। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन की कोशिश है कि पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल गंगा के घाटों पर तैयारियां अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं और काशी देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए सजकर तैयार हो रही है।