स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री काशी अग्रवाल समाज नें निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूँजा

वाराणसी: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाल से निकाली गई. रैली का शुभारम्भ शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी नें किया. तिरंगा यात्रा में श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल उपसभापति आरसी जैन एवं दीपक अग्रवाल मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में बुलानाला, मैदागिन, मालवीय मार्केट, पराड़कर भवन होते हुए वापस इंटर कॉलेज में आकर समाप्त हुईं.

तिरंगा यात्रा में अग्रसेन इंटर कॉलेज की प्रबंधक डॉ गरिमा टकसाली, सहायक प्रबंधक पवन मित्तल प्रधानाचार्य संगीता बैनर्जी अग्रसेन महाजनी के प्रबंधक पंकज एलआईसी सहित समाज अन्य पदाधिकारी शामिल रहें जिसमें समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज एवं श्री अग्रसेन डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय की छात्राएं एवं शिक्षकगण तिरंगे के साथ हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ चल रहें थे.
रैली में अमिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल अग्रसेन डिग्री कॉलेज की डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ शुभा सक्सेना, डॉ वंदना पाण्डेय, डॉ विनोद उपाध्याय, डॉ अनील शास्त्री, डॉ चंदन सिंह, बब्बन तिवारी सहित अन्य शामिल रहें.

रोहनिया में गूंजा देशभक्ति का जोश, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रोहनियां थाना प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रोहनियां क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्थानीय नागरिक, युवा और बच्चे शामिल हुए. तिरंगे झंडे लेकर निकली रैली ने पूरे इलाके में देशभक्ति का जोश भर दिया.
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के गीत गाए और राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया. राजू सिंह ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी और बलिदान का प्रतीक है.
ALSO READ : वरुणा नदी में आटो चालक का शव मिलने के मामले में बेटे ने दर्ज कराया हत्या का केस, जांच में जुटी पुलिस
इसे सम्मान के साथ फहराना हर नागरिक का कर्तव्य है,यात्रा रोहनियां के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कई मोहल्लों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया. पूरा माहौल उत्साह और राष्ट्रप्रेम से भरा रहा, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. जिससे यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुई. इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया.



